क्रिकेट

IPL 2023, LSG vs RCB Pitch Report, Weather: लखनऊ-बेंगलोर मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का पूरा हाल, यहां पर जानिए

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated May 1, 2023, 05:41 PM IST

IPL 2023, LSG vs RCB Pitch Report and Weather Forecast Today Match: आज (1 May, 2023) आईपीएल के 16वें संस्करण में खेले जाने वाले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के साथ भिड़ंत होगी। मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाना है। जानिए इस मैच की पिच रिपोर्ट और आज कैसा रहेगा लखनऊ के मौसम का हाल।

Image

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर, पिच और वेदर रिपोर्ट

KEY HIGHLIGHTS
  • आज का आईपीएल मुकाबला
  • लखनऊ की टक्कर बैंगलोर की टीम से होगी
  • मुकाबला लखनऊ में खेला जाएगा

IPL 2023, LSG vs RCB Pitch Report Today Match and Weather Forecast: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें संस्करण में आज केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स और विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच लखनऊ के इकाना स्पोर्ट्स सिटी स्टेडियम में भिंड़त होगी। अब तक के प्रदर्शन के बल पर अंक तालिका में मेजबान लखनऊ 8 मैच में 5 जीत और तीन हार के साथ दूसरे पायदान पर है।

वहीं आरसीबी की टीम 8 मैच में चार जीत और इतनी ही हार के साथ छठे पायदान पर। दोनों टीमों का ये नौवां मुकाबला होगा। इसमें जो टीम जीत दर्ज करगी वो प्लेऑफ में जगह पक्की करने की दिशा में एक कदम और बढ़ा लेगी। ऐसे में इस मुकाबले की अहमियत भी खूब है।

कैसी होगी लखनऊ-बेंगलोर मैच की पिच रिपोर्ट? (LSG vs RCB Pitch Report)

लखनऊ की पिच का मिजाज लो स्कोरिंग और स्पिनर्स के लिए मददगार रहा है। यहां मैच पर ओस का असर भी बेहद कम अबतक देखने को मिला है। ऐसे में लखनऊ और आरसीबी के बीच खेले जाने वाले मुकाबले में भी ऐसा ही पिच का हाल रहेगा। गेंद यहां स्पिन करेगी। इस मैदान की बाउंड्री भी बड़ी हैं ऐसे में यहां चौके छक्के भी अन्य मैदानों की तुलना में कम निकलते हैं। बड़ी बाउंड्री का फायदा आरसीबी को मिलेगा क्योंकि घर पर चिन्नास्वामी स्टेडियम में जमकर छक्के लगते हैं।

आज कैसा रहेगा लखनऊ का मौसम? (Lucknow Weather Report)

उत्तरभारत में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने कई शहरों में करवट बदली है। उन शहरों में से एक लखनऊ भी है। सोमवार को लखनऊ और बेंगलोर के बीच खेले जाने वाले मुकाबले के दौरान बारिश बाधा बन सकती है। दिन भर लखनऊ के आसमान में सोमवार को बादल छाए रहेंगे। इसका असर तापमान में दिखाई देगा जो कि अधिकतम 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। शाम सात बजे जब मैच का टॉस होगा उससे ठीक एक दो घंटे पहले 51 प्रतिशत तक बारिश की संभावना है। अगर बारिश नहीं रुकी तो मैच में देरी होगी। हालांकि 7 से 12 रात 12 बजे के बीच बारिश की संभावना 8 से 12 प्रतिशत के बीच है। हालांकि बादल आसमान में छाए रहेंगे और तेज हवा चलेंगी।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article