क्रिकेट

TATA IPL 2023: लखनऊ के नवाबों ने बड़े ही अदब से इस टीम को हराया, होम ग्राउंड पर लगातार दूसरी जीत

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Apr 7, 2023, 11:18 PM IST

TATA IPL 2023, Lucknow Super Giants vs Sunrisers Hyderabad : लखनऊ सुपर जाएंट्स का होम ग्राउंड पर शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। लखनऊ ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हराया। टीम की यह होम ग्राउंड पर लगातार दूसरी जीत है।

Image

एलएसजी के खिलाड़ी। फोटो - IPL/BCCI

TATA IPL 2023, Lucknow Super Giants vs Sunrisers Hyderabad : केएल राहुल की कप्तानी वाली टीम लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम फॉर्म में दिख रही है। इसका नजारा आईपीएल के 10वें मैच में भी दिखा। लखनऊ ने अपने होम ग्राउंड पर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हराया। लखनऊ की मौजूदा आईपीएल के तीन मैचों में दूसरी जीत है।

  • लखनऊ ने हैदराबाद को 5 विकेट से हराया। लखनऊ की यह होम ग्राउंड पर लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले लखनऊ ने दिल्ली कैपिटल्स को मात दी थी। टॉस जीतकर पहले खेलते हुए हैदराबाद ने 8 विकेट पर 121 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी लखनऊ ने 24 गेंद शेष रहते हुए पांच विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।
  • हैदराबाद के लिए अनमोलप्रीत सिंह ने अच्छी शुरुआती की। उन्होंने 119.23 की स्ट्राइक रेट से 26 गेंदों पर 3 चौके और एक छक्के की मदद से 31 रन बनाए।
  • हैदराबाद की लड़खड़ाई टीम को राहुल त्रिपाठी से बल्लेबाजी करके संभाला। राहुल ने 82.92 की स्ट्राइक रेट से 41 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से सबसे ज्यादा 34 रन बनाए। उनको यश ठाकुर ने अमित मिश्रा के हाथों कैच आउट कराया।
  • आईपीएल में पहली बार हैदराबाद की कमान संभालने वाले एडेन मार्करम गोल्डन डक हो गए। कप्तान मार्करम को क्रुणाल पंड्या ने गोल्ड किया।
  • हैदराबाद के खिलाफ क्रुणाल पंड्या का कहर देखने को मिला। क्रुणाल ने 4 ओवर में महज 18 रन देकर सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए।
  • लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए पहला मैच खेल रहे अतिम मिश्रा ने भी शानदार गेंदबाजी की। अमित ने 4 ओचर में 23 रन देकर दो विकेट झटके।
  • लखनऊ और हैदराबाद दोनों टीमों ने इम्पैक्ट प्लेयर का उपयोग किया। लखनऊ ने अतिम मिश्रा की जगह आयुष बडोनी को मैदान पर उतारा, जबकि हैदराबाद ने राहुल त्रिपाठी की जगह फजल हक फारूकी को मौका दिया।
  • शुरुआती दो मैचों में अर्धशतक जमाने वाले काइल मेयर्स तीसरे मैच में फेल रहे। मेयर्स ने हैदराबाद के खिलाफ 92.85 की स्ट्राइक रेट से 14 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 13 रन बनाए। इससे पहले मेयर्स ने दिल्ली के खिलाफ 73 रन और सीएसके के खिलाफ 53 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी।
  • लखनऊ के कप्तान केएल राहुल और क्रुणाल पंड्या ने शानदार पारी खेली। राहुल ने 31 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से सबसे ज्यादा 35 रन बनाए, जबकि क्रुणाल पंड्या ने 23 गेंदों पर 4 चौके और एक छक्के की मदद से 34 रन बनाए। दोनों खिलाड़ियों ने तीसरे विकेट के लिए 38 गेंदों पर 55 रन की शानदार साझेदारी कर टीम को जीत के करीब पहुंचाया।
  • हैदराबाद के आदिल रशीद ने शानदार गेंदबाजी की। रशीद ने तीन ओवर में 23 रन देकर सबसे ज्यादा दो विकेट लिए। इसके अलावा फजलहक फारुकी और उमरान मलिक ने एक-एक विकेट लिए।
शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article