क्रिकेट

Andre Russell, KKR vs PBKS: आखिरकार गरज उठा आंद्रे रसेल का बल्ला, सहम उठे पंजाब किंग्स के गेंदबाज

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 8, 2023, 11:59 PM IST

Andre Russell, KKR vs PBKS: आईपीएल के 53वें मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स ने रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स को 5 विकेट से हराया। मैच के हीरो आंद्र रसेल और रिंकू सिंह रहे। आंद्रे रसेल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर टीम को जीत के करीब पहुंचाए और रिंकू सिंह ने एक बार फिर टीम के लिए जिताऊ पारी खेली।

Image

आंद्रे रसेल। (फोटो- IPL/BCCI)

Andre Russell, KKR vs PBKS: कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम पर आंद्रे रसेल का आखिरकार बल्ला जमकर चला। कोलकाता नाइटराइडर्स के स्टार बल्लेबाज आंद्रे रसेल के ताबड़तोड़ पारी को देखकर पंजाब किंग्स के गेंदबाज सहम गए। इसके बाद पंजाब के गेंदबाजों की लाइन लेंथ बिगड़ गई और मैच भी हाथ से गंवा बैठे। कोलकाता ने अपने होम ग्राउंड पर पंजाब को रोमांचक मुकाबले में 5 विकेट से हराया। आंद्रे रसेल ने 182.60 की स्ट्राइक रेट से 23 गेंदों पर 3 चौके और 3 छक्के की मदद से 42 रन बनाए और इसके बाद वे रन आउट हो गए। लेकिन रिंकू सिंह ने अंतिम ओवर की अंतिम गेंद पर चौका जड़कर टीम को एक और जीत दिलाई।

रसेल के बल्ले से निकाला बड़ा स्कोर

आईपीएल के मौजूदा सीजन की बात करें तो रसेल का बल्ला शांत था। केकेआर सहित उनके फैंस को को रसेल से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन पंजाब के खिलाफ रसेल ने वो कर दिखाया। रसेल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर 42 रन बनाए। यह उनका मौजूदा सीजन का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 38 रन नाबाद पारी खेली थी।

मौजूदा सीजन में 154 की स्ट्राइक से बना रहे रन

आईपीएल के स्टार बल्लेबाजों में लिस्ट में शामिल आंद्रे रसेल ने एक बार अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे। वे मौजूदा आईपीएल में 154.07 की स्ट्राइक रेट से रन बटौर रहे हैं। रसेल ने 11 मैचों में 23.11 की औसत से 208 रन बनाए हैं। हालांकि, इसमें एक भी शतक या अर्धशतक शामिल नहीं है। वे टॉस स्कोरर की लिस्ट में 38वें नंबर पर हैं। मौजूदा सीजन में उनके बल्ले चौके से ज्यादा छक्के निकले हैं। रसेल ने 13 चौके लगाए हैं, जबकि 16 छक्के जमाए हैं।

रिंकू ने खेली शानदार पारी

टीम के लिए जिताऊ पारी खेलने वाले रिंकू सिंह ने एक बार फिर शानदार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। रिंकू ने पंजाब के खिलाफ 210 की स्ट्राइक रेट से 20 गेंदों पर 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 21 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं, टीम के कप्तान नीतिश राणा ने 38 गेंदों पर 6 चौके और एक छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 51 रन बनाए थे।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article