क्रिकेट

TATA IPL 2023: RCB ने डेविड विली का विकल्प ढूंढ निकाला, धोनी के भरोसेमंद खिलाड़ी को दिया मौका

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 1, 2023, 08:55 PM IST

TATA IPL 2023, David Willey Replacement: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने डेविड विली का विकल्प तलाश लिया है। टीम ने सोमवार को नए खिलाड़ी के नाम का ऐलान किया। इंग्लिश खिलाड़ी की जगह आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेल चुके अनुभवी खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ा है।

Image

डेविड विली। (फोटो- IPL के ट्विटर से)

Photo : Twitter

TATA IPL 2023, David Willey Replacement: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने तेज गेंदबाज डेविड विली की जगह के लिए अनुभवी खिलाड़ी केदार जाधव को अपने साथ जोड़ा है। इंग्लिश खिलाड़ी डेविड विली चार मैच खेलने के बाद चोटिल हो गए थे। इसके चलते वे आईपीएल से बाहर हो गए। अब बचे मैच में उनकी जगह केदार जाधव खेलते नजर आएंगे। 38 साल के केदार जाधव को लेकर इस बार के ऑक्शन में किसी भी टीम ने रुचि नहीं दिखाई थी। केदार आईपीएल का आखिरी मुकाबला हैदराबाद की ओर से खेले थे।

सिर्फ चार मैच खेल पाए विली

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज डेविड विली आईपीएल के 16वें सीजन का पूरा मैच नहीं खेल पाए। वे महज 4 मैच खेलने के बाद चोटिल हो गए और इसके चलते उनको आईपीएल से बाहर होना पड़ा। डेविड विली ने 4 मैचों में कुल 53 रन बनाए हैं। इसमें उनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद 20 रन रहा है। वहीं, गेदबाजी की बात करें तो उन्होंने कुल 11 ओवर किए और 6 विकेट चटकाए हैं।

जाधव के पास 93 मैचों का अनुभव

केदार जाधव के पास इंटरनेशल मैच के अलावा आईपीएल में खेलने का अच्छा खास अनुभव है। 2010 में डेब्यू करने वाले केदार जाधव ने 93 मैचों में 123.17 की स्ट्राइक रेट से 1196 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 4 अर्धशतक भी निकला है। केदार जाधव के बल्ले से कुल 101 चौके और 40 छक्के निकले हैं। वहीं, 30 कैच भी लपके हैं और 7 खिलाड़ियों को स्टंप भी किए हैं। वे आरसीबी के लिए 17 मैच खेल चुके हैं। वे अभी मराठी में आईपीएल की कमेंट्री कर रहे थे।

इन टीमों के खेल चुके हैं जाधव

केदार जाधव आईपीएल में अलग-अलग तीन टीमों से खेल चुके हैं। इसमें सबसे ज्यादा समय तक वे धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स की में रहे हैं। चेन्नई ने उनको 2018 में 7.80 करोड़ रुपए में खरीदा था। इसके अलावा वे दिल्ली डेयरडेविल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की ओर से खेल चुके हैं। केदार ने आईपीएल का अंतिम मुकाबला 2021 में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेले थे।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article