क्रिकेट

Sunil Gavaskar vs Sachin Tendulkar: सुनील गावस्कर ने क्रिकेट के भगवान को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- बेहद उत्साहित हूं

International Masters League, Sunil Gavaskar vs Sachin Tendulkar: इंटरनेशनल मास्टर्स लीग की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। इस टूर्नामेंट में भारत, ऑस्ट्रेलिया सहित छह देशों की टीम उतरेगी और दिग्गज खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे। इस मुकाबले में क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर की भी वापसी हो सकती है।

Image

सचिन तेंदुलकर। (फोटो- Sachin Tendulkar X)

Photo : Twitter

International Masters League, Sunil Gavaskar vs Sachin Tendulkar: क्रिकेट जगत में इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (आईएमएल) की घोषणा से हलचल मच गई है। यह एक फ्रेंचाइजी-आधारित T20 टूर्नामेंट है, जो इस साल से शुरू होगा। यह छह टीमों वाली लीग दो क्रिकेट आइकॉन सुनील गावस्कर और सचिन तेंदुलकर की सोच का परिणाम है। आईएमएल हर साल होने वाला टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट होगा, जिसमें शुरुआत में छह क्रिकेट खेलने वाले देशों भारत, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, वेस्ट इंडीज, इंग्लैंड और श्रीलंका के क्रिकेट सितारे खेलेंगे।

तेंदुलकर की वापसी से करोड़ों प्रशंसकों के बीच एक बार फिर रोमांच लौटने वाला है, जो मास्टर ब्लास्टर की बल्लेबाजी का जादू देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सुनील गावस्कर को लीग का कमिश्नर नियुक्त किया गया है। आईएएनएस से विशेष बातचीत में गावस्कर ने लीग को लेकर अपने विचार साझा किए।

सवाल: इंटरनेशनल मास्टर्स लीग पूर्व क्रिकेटरों में नया जोश लाएगी। आप इस उत्साह को कैसे देखते हैं?

गावस्कर: हां, आईएमएल निश्चित रूप से पूर्व खिलाड़ियों में फिर से ऊर्जा भर देगी क्योंकि उन्हें एक बार फिर से अपने देश के लिए खेलने का मौका मिलेगा, भले ही यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नहीं, लेकिन एक ऐसे टूर्नामेंट में होगा जो अंतरराष्ट्रीय जैसा ही खेला जाएगा।

सवाल: सचिन तेंदुलकर फिर से मैदान में उतरेंगे और इस खबर से प्रशंसक पहले ही उत्साहित हैं। इस मेगा शो के लिए लीग की क्या योजनाएं हैं?

गावस्कर: सचिन हमेशा युवा और ताजगी से भरे रहते हैं। वह सिर्फ भारतीय नहीं, बल्कि हर क्रिकेट प्रेमी के दिल में बसते हैं। इसलिए उनके फिर से मैदान में उतरने को लेकर बहुत उत्साह और बेसब्री है। वह हर खेल को पूरी लगन से खेलते हैं, तो हम उम्मीद कर सकते हैं कि आगे कुछ रोमांचक पल देखने को मिलेंगे।

सवाल: केवल तीन ही स्थल क्यों चुने गए हैं? क्या इसे अन्य प्रमुख स्थानों तक बढ़ाने की योजना है?

गावस्कर: पहले सीजन के लिए केवल तीन स्थल होंगे, लेकिन जैसे-जैसे सीजन आगे बढ़ेंगे, और भी स्थानों पर आईएमएल का आयोजन हो सकेगा।

सवाल: आप लीग के कमिश्नर हैं, इस भूमिका को आप कैसे देखते हैं? कितनी चुनौतीपूर्ण होगी यह भूमिका?

गावस्कर: बतौर कमिश्नर, मेरी भूमिका यह सुनिश्चित करना है कि लीग बिना किसी दिक्कत के सुचारू रूप से चले। खिलाड़ियों को पता है कि उनसे क्या उम्मीद की जाती है और वे पर्याप्त अनुभवी हैं, इसलिए टीमों के बीच किसी समस्या के पैदा होने की संभावना कम है। इस लीग के विस्तार की संभावनाएं बहुत बड़ी हैं।

(आईएएनएस)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article