क्रिकेट

INDW vs SAW 2nd T20i Dream11 Prediction: भारत और दक्षिण अफ्रीका दूसरे टी20 मुकाबले से पहले यहां देखें अपनी परफेक्ट ड्रीम-11 टीम

INDW vs SAW 2nd T20i Dream11 Prediction Todays Match in hindi, India Womens vs South Africa Wormens Playing X1: भारतीय महिला टीम और दक्षिण अफ्रीका महिला टीम के बीच रविवार (7 जुलाई 2024) को तीन टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला चेन्नई के एम.चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले देखें अपनी पसंदीदा ड्रीम-11

Image

भारत बनाम द.अफ्रीका दूसरा टी20 ड्रीम 11

INDW vs SAW 2nd T20i Dream11 Prediction Todays Match in hindi, India Womens vs South Africa Womens Playing X1: भारत और द.अफ्रीका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार (7 जुलाई 2024) को खेला जाने वाला है। चेन्नई के एम. चिदंबरम स्टेडियम में आयोजित मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम को 7 बजे होगी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में 12 रन के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। जीत के लिए मिले 190 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया 20 ओवर में 4 विकेट पर 177 रन बना सकी और 12 रन के अंतर से मैच गंवा दिया। ऐसे में टीम इंडिया जीत के साथ वापसी करना चाहेगी।

पहले में टॉस भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया लेकिन खराब फील्डिंग की वजह से बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम को 20 ओवर में 4 विकेट पर 189 रन का स्कोर खड़ा करने दिया। टैजमिन बिट्स ने 56 गेंद पर 81 और मारिजान कप ने 33 गेंद में 57 रन की पारी खेलकर टीम को 189 रन के स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की। भारत के लिए पूजा वस्त्राकर और राधा यादव ने 2-2 विकेट चटकाए। आइए जानते हैं कि दूसरे टी20ई में बेस्ट ड्रीम 11 टीम कैसी हो सकती है।

INDW vs SAW 2nd T20 Match, टीम इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका

दिनांक: 7 जुलाई 2024

समय: 7:00 PM

मैदान: एमए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई।

टीम इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका ड्रीम-11 भविष्यवाणी

विकेटकीपर- ऋचा घोष

बल्लेबाज : लौरा वोल्वार्ड्ट , स्मृति मंधाना, शफाली वर्मा, सुने लुस

ऑलराउंडर: मारिजैन कैप, दीप्ति शर्मा, नादिन डी क्लार्क, पूजा वस्त्रकार

गेंदबाज: अयाबोंगा खाका, आशा शोभना।

टीम इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका कप्तान और उप-कप्तान

कप्तान- स्मृति मंधाना

उप-कप्तान- लौरा वोल्वार्ड्ट।

दोनों टीमों के स्क्वॉड (IND W vs SA W T20 squad)

दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम (South Africa Womens Cricket team):

लौरा वोलवर्ट (कप्तान), तेजमिन ब्रिट्स, मीके डि रिडर, सिनालो जाफ्ता, एनेके बॉश, नादिन डि क्लार्क, एनेरी डर्कसेन, मारिजान कप, सुन लुस, क्लो ट्रायोन, अयाबोंगा खाका, मसाबाता क्लास, एलिज-मारी मार्क्स, नोनकुलुलेको मलाबा और तुमी सेखुखुने।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Indian Womens Cricket team):

हरमनप्रीत कौर (कप्तान) स्मृति मंधाना, उमा छेत्री, रिचा घोष, डी हेमलता, जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, अमनजोत कौर, श्रेयंका पाटिल, सजीवन सजाना, दीप्ति शर्मा, आशा शोभना, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, शबनम शकील, पूजा वस्त्रकार और राधा यादव।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article