क्रिकेट

क्या यही है भारतीय क्रिकेट का स्वर्णिम दौर! 2024 से अब तक 1 या 2 नहीं बल्कि जीती कुल 6 ICC ट्रॉफी

India ICC Trophy: साल 2024 में भारतीय मेंस टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में साउथ अफ्रीका को हराकर T20 वर्ल्डकप जीता था। साल 2024 के मेंस T20 वर्ल्डकप के बाद एक तरह से भारतीय क्रिकेट का स्वर्णिम दौर चल रहा है। भारतीय क्रिकेट टीम ने 2024 से अब तक कुल 6 ICC ट्रॉफी अपने नाम की है।

Image

भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो साभार- BCCI)

India ICC Trophy: 8 मार्च 2026 को भारतीय क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए लगातार दूसरी बार T20 वर्ल्डकप जीतकर दुनिया को हैरान कर दिया। भारतीय टीम ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार T20 वर्ल्डकप का खिताब अपने नाम किया है। इससे पहले साल 2024 में भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में साउथ अफ्रीका को हराकर T20 वर्ल्डकप जीता था। साल 2024 के मेंस T20 वर्ल्डकप के बाद एक तरह से भारतीय क्रिकेट का स्वर्णिम दौर चल रहा है। भारतीय क्रिकेट टीम ने 2024 से अब तक 6 ICC ट्रॉफी अपने नाम की है। चलिए आपको बताते हैं कि ये ट्रॉफी कौन-कौन सी हैं-

ICC मेंस चैंपियंस ट्रॉफी 2025

भारतीय मेंस टीम ने साल 2024 का टी-20 वर्ल्डकप जीतने के बाद ICC मेंस चैंपियंस ट्रॉफी भी जीती। भारतीय टीम ने साल 2025 में रोहित शर्मा की कप्तानी में न्यूजीलैंड को हराकर ICC मेंस चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की थी। ICC चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल 9 मार्च 2025 को यूएई में हुआ था। इसमें भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 5 मैच खेला था और बिना एक भी मैच गंवाए यह ट्रॉफी अपने नाम की थी।

Champions Trophy

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (फोटो साभार- BCCI)

महिला U19 T20 वर्ल्डकप 2025

भारतीय मेंस टीम की तरह वूमेंस टीम भी ICC टूर्नामेंट जीतने में पीछे नहीं रही। सबसे पहले भारतीय लड़कियों ने 2025 की शुरुआत में ICC महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप जीता। इस टूर्नामेंट का आयोजन मलेशिया में 18 जनवरी से 2 फरवरी 2025 में हुआ था। टूर्नामेंट में भारत अंडर 19 टीम को मिलाकर कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया। इसका फाइनल 2 फरवरी 2025 को कुआलालंपुर के बायुमास ओवल में हुआ था, जिसमें भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब जीता था।

महिला वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025

इसके बाद सीनियर महिला खिलाड़ियों ने साल का अंत होते-होते आईसीसी महिला वनडे क्रिकेट विश्व कप जीतकर इतिहास रच दिया था। आईसीसी महिला वनडे क्रिकेट विश्व कप 2025 का आयोजन भारत में ही 30 सितंबर से 2 नवंबर 2025 तक हुआ था। इसका फाइनल 2 नवंबर 2025 को नवी मुंबई के डी. वाई. पाटिल स्टेडियम में हुआ था। फाइनल में भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर अपना पहला खिताब जीता था।

Womens World Cup

महिला विश्व कप (फोटो साभार-BCCI)

मेंस U19 वर्ल्ड कप 2026

इसके बाद भारतीय लड़कों वाली जूनियर टीम ने इंग्लैंड को करारी शिकस्त देकर अंडर-19 पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2026 का खिताब जीता। भारतीय टीम ने रिकॉर्ड छठी बार अंडर-19 पुरुष क्रिकेट विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। भारतीय टीम ने फाइनल में इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर अंडर-19 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने सनसनीखेज 175 रन बनाकर अपने टैलेंट से दुनिया को हैरान कर दिया था।

U-19 worldcup

अंडर 19 वर्ल्ड कप (फोटो साभार- ICC)

मेंस T20 वर्ल्ड कप 2026

इसके बाद भारत ने 8 मार्च 2026 को अहमदाबाद में फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर लगातार दूसरा और कुल तीसरा T20 विश्व कप अपने नाम किया। फाइनल मैच में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के सामने 256 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था, जिसका पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम मात्र 159 रन ही बना सकी थी और 96 रनों से मैच हार गई थी। इसके साथ ही भारतीय क्रिकेट फैंस को झूमने का एक और मौका दिया।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article