क्रिकेट

अब कब टीम इंडिया जर्सी में साथ दिखेंगे रोहित और कोहली, नोट कर लीजिए तारीख

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद अब विराट और रोहित शर्मा कुछ दिन क्रिकेट से ब्रेक लेंगे। अब सवाल उठता है कि दोनों फिर कब साथ में दिखेंगे।

Image

विराट कोहली और रोहित शर्मा (साभार-X)

वेस्टइंडीज के खिलाफ हालिया वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली की गजब की जुगलबंदी देखने को मिली। पहले मुकाबले में विराट ने शतक जड़ा तो दूसरे मुकाबले में रोहित ने सैकड़ा जड़ा। दोनों इस सीरीज में भारत की ओर से टॉप थ्री बल्लेबाज में शामिल थे। रोहित ने 3 मैच में एक शतक और एक अर्धशतक के साथ 225 रन बनाए, जबकि कोहली ने सीरीज में कुल 168 रन बनाए। विराट ने पहले मुकाबले में नाबाद 139 रन की पारी खेली थी। केरल में खेले गए पहले मैच में 32 रन बनाकर आउट हुए रोहित ने गुवाहाटी में शतक जड़ा। रोहित तीसरे मैच में शतक बनाने से चूक गए और 92 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

कुछ दिन से लेंगे ब्रेक

टीम इंडिया अब वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैच की टी20 सीरीज खेलेगी। इस दौरान रोहित और कोहली क्रिकेट से ब्रेक लेंगे क्योंकि वे केवल एक फॉर्मेट वनडे खेलते हैं। अब सवाल है कि रोहित और कोहली साथ फिर कब टीम इंडिया के लिए खेलते नजर आएंगे। इसका जवाब है अक्टूबर में टीम इंडिया न्यूजीलैंड का दौरा करेगी।

न्यूजीलैंड दौरे में दिखेंगे रोहित-कोहली

वेस्ट इंडीज के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के बाद भारतीय टीम, न्यूजीलैंड का दौरा करेगी। इस दौरे पर टीम 5 टी20, 5 वनडे और 2 टेस्ट मैच की सीरीज खेलेगी। पांचों टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच 22, 24, 27, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को खेले जाएंगे।

पहला वनडे 4 नवंबर को ईडन पार्क में खेला जाएगा। दूसरा वनडे 7 नवंबर को वेलिंगटन के स्काई स्टेडियम में होगा। तीसरा वनडे हैमिल्टन के सेडन पार्क में 10 नवंबर को खेला जाएगा। 13 और 15 नवंबर को बे ओवल में अगले दो वनडे खेले जाएंगे। रोहित और विराट इस वनडे सीरीज में साथ खेलते नजर आएंगे। भारत का न्यूजीलैंड दौरा 2 मैच की टेस्ट सीरीज के साथ खत्म होगा जो 19 और 27 नवंबर से खेला जाना है।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article