क्रिकेट

IND vs PAK, Asia Cup 2025 Final: वसीम अकरम ने पाकिस्तानी टीम को बताई टीम इंडिया की कमजोर कड़ी

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने भारत के खिलाफ एशिया कप 2025 की खिताबी भिड़ंत से पहले टीम इंडिया की कमजोर कड़ी बताई है और जीत का मंत्र दिया है।

Image

भारत बनाम पाकिस्तान, एशिया कप 2025 फाइनल

Photo : AP

दुबई: पाकिस्तान के दिग्गज वसीम अकरम ने एशिया कप खिताब के लिए भारत को दावेदार करार दिया लेकिन उन्होंने सुपर चार चरण में कम स्कोर के बावजूद बांग्लादेश पर जीत दर्ज करने वाली सलमान आगा की टीम से आत्मविश्वास और लय बरकरार रखने की उम्मीद जताई।पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार को बांग्लादेश के खिलाफ 136 रनों के मामूली लक्ष्य का सफलतापूर्वक बचाव कर फाइनल का टिकट कटाया जहां उसका सामना भारत से होगा।

पाकिस्तान की गेंदबाजी रहेगी फाइनल में प्रभावी

अकरम ने मीडिया के चुनिंदा समूह से कहा,'यह भारत बनाम पाकिस्तान का मैच है और मुझे उम्मीद है कि पाकिस्तान की गेंदबाजी रविवार को भी प्रभावी रहेगी। इस मैच में भी निश्चित रूप से भारत जीत का दावेदार है। आप लोगों ने हालांकि देखा है, क्रिकेट प्रेमियों ने देखा है, मैंने देखा है कि इस प्रारूप में कुछ भी हो सकता है। एक अच्छी पारी, एक अच्छा स्पैल मैच का रुख बदल सकता है। पाकिस्तान टीम को इस आत्मविश्वास, इस लय को रविवार को जारी रखना चाहिए और खुद का समर्थन करते हुए समझदारी से खेलना चाहिए।'

मिडिल ऑर्डर है कमजोर कड़ी?

अकरम ने कहा कि पाकिस्तान अगर मैच के शुरुआती ओवरों में अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल का विकेट लेने में सफल रहा तो भारत के मध्यक्रम पर दबाव बना सकता है। गिल और अभिषेक ने 21 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ सुपर चार मैच में 105 रन की साझेदारी की थी। उन्होंने कहा,'शुरुआती ओवरों में कुछ विकेट और ख़ासकर अभिषेक तथा गिल के विकेट से भारत निश्चित रूप से दबाव में आ सकता है। यह एक करीबी मुकाबला होना चाहिए और मुझे उम्मीद है कि आखिर में सर्वश्रेष्ठ टीम जीतेगी।' एशिया कप के 41 साल के इतिहास में यह पहला मौका है जब फाइनल में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने सामने होंगी।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article