क्रिकेट

IND vs PAK, Asia Cup 2023: पाकिस्तान के खिलाफ टॉस के बाद क्या बोले कप्तान रोहित शर्मा?

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Sep 2, 2023, 03:25 PM IST

पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2023 के महामुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला करने के बाद जानिए क्या बोले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा?

Image

भारत बनाम पाकिस्तान

Photo : AP

पल्लेकेल: एशिया कप 2023 में शनिवार को महामुकाबले में भारत पाकिस्तान का आमना सामना हो रहा है। मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। बारिश की संभावनाओं के बीच ये फैसला चकित करने वाला है। हमने टूर्नामेंट से पहले छह दिन के बेंगलोर में हुए कैंप में अपनी स्किल्स पर काम किया। एशिया कप विश्व स्तरीय टीमों को विश्व स्तरीय टूर्नामेंट है।

पाकिस्तान के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 के बारे में रोहित ने कहा, टीम में वेस्टइंडीज में खेली आखिरी वनडे सीरीज की टीम में कई खिलाड़ियों की एंट्री हुई है। श्रेयस अय्यर और जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है। शार्दुल और हार्दिक टीम में है। स्पिनर्स के रूप में रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव को शामिल किया है। रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करते हुए कहा, मौसम के हालात अच्छे नहीं हैं लेकिन हम इस बारे में ज्यादा नहीं सोच सकते हैं। हम चुनौतियों का सामना करके चुनौतियों से पार पाना चाहते हैं।

भारत की प्लेइंग-11:

रोहित शर्मा(कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन(विकेटकीपर), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह।

पाकिस्तान की प्लेइंग-11: बाबर आजम(कप्तान), शादाब खान(उपकप्तान), फखर जमां, इमाम उल हक, सलमान अली आगा, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद रिजवान(विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रउफ।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article