क्रिकेट

IND vs NZ 3rd T20 Pitch Report, Ahmedabad Weather: आज भारत-न्यूजीलैंड फाइनल टी20 में कैसा रहेगा पिच और मौसम का हाल

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Feb 1, 2023, 03:56 PM IST

IND vs NZ (India vs New Zealand) 3rd T20 Pitch Report Today Match and Ahmedabad Weather Forecast: आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। आइए जानते हैं कि इस मैदान की पिच रिपोर्ट क्या कुछ कहती है और आज कैसा रहेगा अहमदाबाद का मौसम।

Image

नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम अहमदाबाद(साभार BCCI)

Photo : Twitter

IND vs NZ (India vs New Zealand) 3rd T20 Pitch and Ahmedabad Weather Forecast Today Match: भारत और न्यूजीलैंड की टीमों के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच बुधवार को अहमदाबाद में खेला जाएगा। रविवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया मैच लो स्कोरिंग रहा। दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने स्पिनर्स के सामने घुटने टेक दिए थे। ऐसे में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबले की पिच पर सबकी नजरें टिकी हैं। क्योंकि ये मुकाबला जो टीम जीतेगी सीरीज उसके नाम रहेगी। ऐसे में आइए जानते हैं सीरीज के तीसरे और निर्णायक मुकाबले में कैसे रहेगी पिच और मौसम का हाल?

कैसी होगी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच? (IND vs NZ 3rd T20 Pitch Report)

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर आम तौर पर बड़े स्कोर बनते हैं। खासकर टी20 मैचों में इस मैदान पर जमकर रन बरसते हैं। इस मैदान पर खेले गए पिछले पांच में से तीन अंतरराष्ट्रीय टी20 मुकाबलों में दोनों पारियों में 160 रन से ज्यादा बने हैं। एक मैच में तो पारी में 2 विकेट पर 224 रन भी बन चुके हैं। ऐसे में अहमदाबाद में एक बार फिर हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलेगा।

आज कैसा रहेगा अहमदाबाद का मौसम? (Ranchi Weather Today)

अहमदाबाद में बसंत के महीने में मौसम के खुशनुमा रहने की संभावना है। बारिश का किसी तरह की आशंका नहीं है। दिन में तापमान 28 डिग्री के आसपास रहेगा और 17 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाए चलेगी। मैच शाम सात बजे शुरू होगा। उस दौरान तापमान न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस के करीब होने की संभावना है। ओस का असर भी यहां पर बेहद कम होगा। रात में 22 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलेगी जिसका फायदा तेज गेंदबाजों को मिल सकता है।

टी20 सीरीज के लिए दोनों देशों की टीमें

भारतीय टीमः

हार्दिक पांड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, पृथ्वी शॉ, मुकेश कुमार, उमरान मलिक, शिवम मावी और वॉशिंगटन सुंदर।

न्यूजीलैंड टीमः

मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेन क्लीवर (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), ब्लेयर टिकनर, ईश सोढ़ी, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, माइकल रिप्पन, हेनरी शिपली और बेन लिस्टर।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article