एजुकेशन

UP Deled 2nd, 4th Semester Result 2026 Out: जारी हुआ यूपी डीएलएड 2nd और 4th सेमेस्टर परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

UP Deled 2nd, 4th Semester Result 2026 Out: उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय ने डीएलएड 2018 से 2024 बैच के दूसरे और चौथे सेमेस्टर की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट btcexam.in, updeledinfo.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

Image

UP Deled 2nd, 4th Semester Result 2026 Out: यहां देखें यूपी डीएलएड बीटीसी 2nd और 4th सेमेस्टर परीक्षा का रिजल्ट

UP Deled 2nd, 4th Semester Result 2026 Out: उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय ने डीएलएड 2018 से 2024 बैच के दूसरे और चौथे सेमेस्टर की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट btcexam.in, updeledinfo.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। यहां दूसरे सेमेस्टर में कुल 52.97 प्रतिशत और चौथे सेमेस्टर परीक्षाओं में कुल 45.43 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।

बता दें डीएलएड 2023 चौथे सेमेस्टर के 137615 अभ्यर्थियों में से 137042 परीक्षा में शामिल हुए थे। इसमें 62258 (45.43 प्रतिशत) अभ्यर्थी पास हुए हैं, 73883 फेल हो गए, जबकि 573 गैरहाजिर रहे हैं। जबकि डीएलएड 2024 दूसरे सेमेस्टर में कुल 139223 उम्मीदवारों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था। इसमें 137554 परीक्षा में शामिल हुए और 72861 (52.97 प्रतिशत) पास हैं, 64559 फेल हो गए और 1669 अनुपस्थित रहे। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

UP Deled 2nd, 4th Semester Result 2026: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

  • सबसे पहले updeledinfo.in, btcexam.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर UP Deled BTC 2nd, 4th Semester Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

यूपी डीएलएड 2nd और 4th सेमेस्टर के रिजल्ट से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। यहां आप रिजल्ट से संबंधित पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ऊपर दिए डायरेक्ट लिंक के जरिए आप सेमेस्टर वाइज परिणाम चेक कर सकते हैं। बता दें डीएलएड 2024 दूसरे सेमेस्टर में कुल 139223 उम्मीदवारों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था। इसमें 137554 परीक्षा में शामिल हुए और 72861 (52.97 प्रतिशत) पास हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article