वायरल न्यूज़

Video: 48 मिनट में ढूंढ़ निकाले 100 भारतीय! न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर मुंबई के कंटेंट क्रिएटर का अनोखा चैलेंज

मुंबई के कंटेंट क्रिएटर प्रणय जोशी ने न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में एक घंटे के अंदर 100 भारतीयों को ढूंढ़ने का अनोखा चैलेंज लिया और सिर्फ 48 मिनट में इसे पूरा कर दिखाया।

Image

कंटेंट क्रिएटर ने रखा न्यूयॉर्क टाइम्स स्क्वायर पर 100 भारतीयों को खोजने का चैलेंज (Instagram/@prannayjoshi)

सोशल मीडिया (Social Media) पर हर दिन कई वीडियो वायरल होते हैं, लेकिन कुछ वीडियो अपने अलग आइडिया की वजह से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें मुंबई के एक कंटेंट क्रिएटर ने न्यूयॉर्क के मशहूर टाइम्स स्क्वायर में एक अनोखा चैलेंज पूरा करके लोगों को हैरान कर दिया।

1 घंटे में 100 भारतीयों को खोजने का चैलेंज

इस चैलेंज में प्रणय जोशी नाम के एक कंटेंट क्रिएटर ने सिर्फ एक घंटे के अंदर 100 भारतीयों को ढूंढ़ने की चुनौती रखी। उन्होंने कैमरा ऑन किया, एक घंटे का टाइमर शुरू किया और टाइम्स स्क्वायर की भीड़ में लोगों से सिर्फ एक सवाल पूछना शुरू किया। "क्या आप भारत से हैं?" चैलेंज की शुरुआत ही शानदार रही। सबसे पहले जिन लोगों से उन्होंने बात की, उनमें पूरे 12 लोग भारतीय निकले। इससे उनका कॉन्फिडेंस बढ़ गया और वह लगातार अलग-अलग लोगों से बात करते रहे।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

1 घंटे से पहले शख्स ने पूरा कर लिया अपना चैलेंज

सिर्फ 15 मिनट के अंदर ही उन्होंने 32 भारतीयों को खोज लिया। इसके बाद जैसे-जैसे समय बीतता गया, उनकी गिनती भी तेजी से बढ़ती गई। आखिरकार, एक घंटे का समय पूरा होने से पहले ही उन्होंने अपना चैलेंज पूरा कर लिया। सबसे दिलचस्प बात यह रही कि प्रणय ने 100 भारतीयों को ढूंढ़ने का चैलेंज पूरे 48 मिनट में ही पूरा कर लिया। लक्ष्य पूरा होने के बाद उनकी खुशी देखने लायक थी। उन्हें खुद भी उम्मीद नहीं थी कि यह चैलेंज इतनी जल्दी पूरा हो जाएगा।

वीडियो पर ऐसा रहा लोगों का रिएक्शन

यह वीडियो (Video) इंस्टाग्राम पर शेयर होते ही वायरल हो गया। लाखों लोगों ने इसे देखा और कमेंट सेक्शन में मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दीं। एक यूजर ने लिखा, "अब शिवाजी पार्क में 100 विदेशियों को ढूंढ़कर दिखाओ।" वहीं दूसरे ने मजाक में कहा, "विदेश में भारतीयों को पहचानना सबसे आसान काम है।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "अगला चैलेंज 1000 भारतीयों से हाथ मिलाने का होना चाहिए।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article