क्रिकेट

IND vs NZ 3rd T20 Live Score Streaming: भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरे टी20 मैच का सीधा लाइव प्रसारण, देखें आज के मैच का लाइव टेलीकास्ट

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Feb 1, 2023, 06:28 PM IST

India vs New Zealand, IND vs NZ 3rd T20 Live Score Streaming Online & Telecast on Hotstar Live (भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 मैच लाइव क्रिकेट स्कोर का सीधा प्रसारण): भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा और आखिरी मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाएगा। 3 मैच की सीरीज में फिलहाल दोनों टीम 1-1 की बराबरी पर है और आखिरी मुकाबला जीतकर दोनों टीम की कोशिश सीरीज जीतने पर होगी। हार्दिक की कप्तानी में टीम इंडिया अब तक कोई भी सीरीज नहीं हारी है।

Image

IND vs NZ 3rd T20 Live Score Streaming: भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरे टी20 मैच का सीधा लाइव प्रसारण, देखें आज के मैच का लाइव टेलीकास्ट

IND vs NZ 3rd T20 Live Streaming (भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरे टी20 मैच के लाइव क्रिकेट स्कोर का सीधा प्रसारण): न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप करने के बाद अब टीम इंडिया के पास टी20 सीरीज भी अपने नाम करने का बेहतरीन मौका है। फिलहाल सीरीज 1-1 की बराबरी पर है और अंतिम मुकाबले में टीम का प्रदर्शन तय करेगा कि कौन सी टीम इस सीरीज को अपने कब्जे में करेगी। पहला मुकाबला न्यूजीलैंड ने 21 रन से जीता था, जबकि दूसरा मैच भारत ने 6 विकेट से अपने नाम किया था।

बतौर कप्तान जड़ पाएंगे जीत का चौका?

बतौर कप्तान हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है। इससे पहले उन्होंने अपनी कप्तानी में 3 सीरीज में भारत को जीत दिलाई है और अब उनकी कोशिश चौथे सीरीज को अपने नाम करने पर होगी। उनकी कप्तानी में अब तक टीम इंडिया ने कोई सीरीज नहीं गंवाया है। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने आयरलैंड, न्यूजीलैंड और श्रीलंका को हराया है।

एक बार फिर हार्दिक के पास सीरीज जीतने का मौका है। यदि आप भी भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले इस तीसरे मैच का आनंद लेना चाहते हैं तो आइए मैच से जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लेते हैं।

कब होगा भारत-न्यूजीलैंड तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच? (IND vs NZ 3rd T20I Date)

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला आज (1 फरवरी 2023-बुधवार) को खेला जाएगा।

किस समय शुरू होगा भारत-न्यूजीलैंड तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच? (IND vs NZ 3rd T20I Date)

न्यूजीलैंड और मेजबान भारत के बीच तीन टी20 मैचों की इस सीरीज का तीसरा मुकाबला आज शाम 7 बजे से खेला जाएगा। टॉस मैच से आधे घंटे पहले होगा

किस ग्राउंड पर खेला जाना है भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा और आखिरी मैच? (IND vs NZ 3rd T20I Date)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच डिसाइडर मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

टीवी पर कब और कहां देख सकते हैं भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मैच?(IND vs NZ 3rd T20I Date)

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले तीसरे टी20 मैच को आप आज शाम 7 बजे से टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनलों पर लाइव देख पाएंगे, जबकि बिना किसी शुल्क के आप डीडी स्पोर्ट्स पर भी इस मैच का लाइव प्रसारण देख पाएंगे।

भारत-न्यूजीलैंड तीसरे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कब और कहां देखें? (When and where to watch IND vs NZ 3rd T20)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे और आखिरी मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article