IND vs AUS Champions Trophy 2025 Semi Final Match Timing Today: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल द्वारा आयोजित की जा रही आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 अब अपने अंत की ओर बढ़ रही है और इसका पहला सेमीफाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच खेला जाने वाला है। इस महामुकाबले का आयोजन दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Stadium) में किया जाएगा। मैच में भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) कर रहे हैं वहीं ऑस्ट्रेलिया की कमान स्टीव स्मिथ (Steve Smith) के पास है। इन दोनों के बीच मैच काफी रोमांचक होने वाला है। ये मैच जो भी टीम जीतेगी वह सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी। वहीं हारने वाली टीम को घर जाना पड़ सकता है।
भारतीय क्रिकेट टीम का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है और वे लगातार तीन मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचे हैं। वहीं दूसरी ओर बड़े खिलाड़ियों के बिना खेल रही ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को किस्मत का भी साथ मिला है। उन्होंने केवल एक मैच जीता है वहीं दो मैच उनके बारिश के चलते धूल गए जिसके चलते वे आसानी से सेमीफाइनल में पहुंच गए। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया को भारत से कड़ी चुनौती मिलेगी।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का सेमीफाइनल मुकाबला कब खेला जाएगा (India vs Australia ICC Champions Trophy 2025 Semi Final Match Date)
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का सेमीफाइनल मुकाबला मंगलवार (4 मार्च 2025) को खेला जाएगा।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का सेमीफाइनल मुकाबला कितने बजे शुरू होगा (India vs Australia ICC Champions Trophy 2025 Semi Final Match Time)
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का सेमीफाइनल मुकाबला भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा। इसका टॉस आधे घंटे पहले 2:00 बजे होगा।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल मुकाबले को आप टीवी पर कहां देख सकते हैं (IND vs AUS ICC Champions Trophy 2025 Semi Final Match On TV)
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल मैच को आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर लाइव देख सकते हैं। हिंदी अंग्रेजी सहित विभिन्न भारतीय भाषाओं में प्रसारण किया जा रहा है।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (IND vs AUS Champions Trophy 2025 Semi Final Match Live Streaming)
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो हॉटस्टार (JioHotstar) ऐप पर देख सकते हैं।
भारत की वनडे टीम (India ODI Squad for ICC Champions Trophy 2025)
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, रवींद्र जड़ेजा, वरुण चक्रवर्ती।
ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम (Australia ODI Squad For ICC Champions trophy 2025)
स्टीव स्मिथ (कप्तान), सीन एबॉट, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, आरोन हार्डी, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर संघा, एडम जम्पा।
