LIVE

IND vs AUS Semi Final Highlights: चेज मास्टर 'विराट' के क्लासिक पारी से चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत

India Vs Australia Today Match Highlights: (भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच हाइलाइट्स): IND Vs AUS Semi Final Match Champions Trophy 2025 Highlight, Stats, Records and Other Details in Hindi: भारत ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराकर लगातार तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है। इससे पहले भारत 2013 और 2017 में भी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा था। 2013 में टीम चैंपियन बनी थी, जबकि 2017 में उसे पाकिस्तान ने हरा दिया था।

IND vs AUS Semi Final Highlights: चेज मास्टर 'विराट' के क्लासिक पारी से चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत

IND vs AUS Semi Final Highlights: चेज मास्टर 'विराट' के क्लासिक पारी से चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत

India Vs Australia Today Match Highlights: (भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच हाइलाइट्स): IND Vs AUS Semi Final Match Champions Trophy 2025 Highlight, Stats, Records and Other Details in Hindi

भारत की पारी (India Inning Highlights)

  • 265 रन की पारी का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की ओर से कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पारी की शुरुआत की।
  • दोनों ने पहले विकेट के लिए 30 रन की साझेदारी की, दोनों ने ये रन केवल 29 गेंद में जोड़े।
  • 30 रन के स्कोर पर टीम इंडिया को शुभमन गिल के तौर पर पहला झटका लगा, गिल 8 रन बनाकर बेन ड्वारशुइस का शिकार बने।
  • भारत को दूसरा झटका 43 रन के स्कोर पर लगा जब कप्तान रोहित शर्मा 28 रन की पारी खेलकर कोनोली का शिकार बने।
  • तीसरे विकेट के लिए श्रेयस अय्यर और विराट कोहली ने 91 रन की साझेदारी की और टीम इंडिया की जीत की नींव रखी।
  • श्रेयस अय्यर 62 गेंद में 45 रन की पारी खेलकर एडम जैंपा का शिकार बने।
  • चौथे विकेट के तौर पर अक्षर पटेल 30 गेंद में 27 रन की पारी खेलकर आउट हुए, उन्होंने विराट के साथ चौथे विकेट के लिए 44 रन जोड़े।
  • 5वें विकेट के तौर पर भारत को सबसे बड़ा झटका लगा, जब विराट कोहली 98 गेंद में 84 रन की मैच विनिंग पारी खेलकर आउट हो गए।
  • विराट और केएल राहुल ने 5वें विकेट के लिए 47 रन की अहम साझेदारी की और टीम इंडिया को जीत के और करीब ले गए।
  • जब टीम इंडिया जीत से 6 रन दूर थी तब हार्दिक पांड्या 28 रन बनाकर आउट हो गए।
  • केएल राहुल ने मैच विनिंग शॉट खेलकर टीम इंडिया को 4 विकेट से जीत दिला दी।

भारत-ऑस्ट्रेलिया हाईलाइट्स (IND vs AUS Highlights)

  • ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी।
  • ऑस्ट्रेलिया दो बदलाव, जबकि टीम इंडिया बिना किसी बदलाव के उतरी है।
  • ऑस्ट्रेलिया ने नई ओपनिंग जोड़ी ट्रैविस हेड और कूपन कोनोली के साथ पारी की शुरुआत की।
  • तीसरे ही ओवर में शमी ने कोनोली को शून्य पर आउट कर भारत को दिलाई पहली सफलता।
  • ट्रैविस हेड 9वें ओवर की दूसरी गेंद पर वरुण चक्रवर्ती का शिकार बने, उन्होंने 33 गेंद में 39 रन की पारी खेली।
  • मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ ने तीसरे विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी की और ऑस्ट्रेलिया को शुरुआती झटकों से उबार लिया।
  • लाबुशेन 36 गेंद में 29 रन बनाकर रवींद्र जडेजा की गेंद पर आउट हुए।
  • स्टीव स्मिथ ने 68 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की, उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके लगाए।
  • चौथे विकेट के रुप में जोश इंग्लिस आउट हुए, उन्हें जडेजा ने 11 रन के निजी स्कोर पर चलता किया।
  • मोहम्मद शमी ने एलेक्स कैरी और स्टीव स्मिथ के बीच अर्धशतकीय साझेदारी तोड़कर ऑस्ट्रेलिया को 5वां झटका दिया।
  • शमी ने स्मिथ को 73 रन के निजी स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया।
  • अक्षर पटेल ने ग्लेन मैक्सवेल को 7 रन के निजी स्कोर पर आउट कर छठा झटका दिया।
  • वरुण चक्रवर्ती ने ऑस्ट्रेलिया को 7वां झटका दिया, उन्होंने बेन ड्वारशुइस को 19 रन के निजी स्कोर पर आउट किया।
  • श्रेयस अय्यर ने एलेक्स कैरी को 60 रन के निजी स्कोर पर रन आउट किया और ऑस्ट्रेलिया को 8वां झटका दिया।
  • शमी ने नाथन एलिस को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को 9वां झटका दिया, यह मैच में शमी का तीसरा विकेट था।
  • आखिरी विकेट के तौर पर एडम जैंपा 7 रन बनाकर हार्दिक पांड्या का शिकार बने, इस तरह ऑस्ट्रेलिया की पारी 264 रन पर सिमट गई।

MAR 04, 2025 21:36 IST

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव स्कोर, IND vs AUS Semi Final 2025 LIVE: भारत चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली। भारत के सामने जीत के लिए 265 रन का लक्ष्य था, जिसे उसने 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंच गई है, जहां रविवार को उसका सामना दूसरे सेमीफाइनलिस्ट के विजेता टीम से होगा। दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च को साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा।
MAR 04, 2025 21:08 IST

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव स्कोर, IND vs AUS Semi Final 2025 LIVE: शतक से चूके विराट

भारत को 5वां झटका विराट के तौर पर लगा। उन्हें एडम जैंपा ने 84 रन के स्कोर पर आउट किया। भारत को अब भी जीत के लिए 40 रन बनाने हैं। राहुल और हार्दिक की जोड़ी को जीत दिलानी होगी।

Note- चैंपियंस ट्रॉफी में दोनों टीमें 5वीं बार आमने-सामने होंगी। अब तक हुए 4 मैच में से 2 में टीम इंडिया ने बाजी मारी है, जबकि केवल एक मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा है। आईसीसी के नॉकआउट मुकाबलों की बात करें तो यहां भी टीम इंडिया का पलड़ा भारी है। अब तक खेले गए 7 मैच में 4 में टीम इंडिया ने जबकि 3 में ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली है।
MAR 04, 2025 20:35 IST

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव स्कोर, IND vs AUS Semi Final 2025 LIVE: भारत को लगा चौथा झटका

भारत ने 178 रन के स्कोर पर चौथा विकेट खो दिया। नाथन एलिस ने अक्षर पटेल को 27 रन के निजी स्कोर पर आउट किया। अक्षर ने विराट के साथ चौथे विकेट के लिए 44 रन जोड़े।

Note- चैंपियंस ट्रॉफी में दोनों टीमें 5वीं बार आमने-सामने होंगी। अब तक हुए 4 मैच में से 2 में टीम इंडिया ने बाजी मारी है, जबकि केवल एक मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा है। आईसीसी के नॉकआउट मुकाबलों की बात करें तो यहां भी टीम इंडिया का पलड़ा भारी है। अब तक खेले गए 7 मैच में 4 में टीम इंडिया ने जबकि 3 में ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली है।
MAR 04, 2025 20:29 IST

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव स्कोर, IND vs AUS Semi Final 2025 LIVE: विराट और अक्षर की बल्लेबाजी

अय्यर के आउट होने के बाद अक्षर पटेल ने भी विराट का बाखूबी साथ दिया है। टीम इंडिया ने 34 ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 175 रन बना लिए हैं। विराट 66 और अक्षर पटेल 26 रन बनाकर खेल रहे हैं। अब टीम इंडिया जीत से 90 रन दूर है।
MAR 04, 2025 20:07 IST

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव स्कोर, IND vs AUS Semi Final 2025 LIVE: अर्धशतक से चूके अय्यर

श्रेयस अय्यर के रुप में भारत ने अपना तीसरा विकेट खो दिया है। जैंपा ने अय्यर को 45 रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया। अय्यर के बाद अक्षर पटेल बल्लेबाजी करने के लिए आए हैं। विराट अर्धशतक लगाकर खेल रहे हैं।

Note- चैंपियंस ट्रॉफी में दोनों टीमें 5वीं बार आमने-सामने होंगी। अब तक हुए 4 मैच में से 2 में टीम इंडिया ने बाजी मारी है, जबकि केवल एक मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा है। आईसीसी के नॉकआउट मुकाबलों की बात करें तो यहां भी टीम इंडिया का पलड़ा भारी है। अब तक खेले गए 7 मैच में 4 में टीम इंडिया ने जबकि 3 में ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली है।
MAR 04, 2025 20:04 IST

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव स्कोर, IND vs AUS Semi Final 2025 LIVE: विराट को मिला एक और जीवनदान

विराट कोहली को एक और जीवनदान मिला। 51 रन के स्कोर पर कोनोली की गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल उनका कैच नहीं पकड़ सके। भारत 265 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही है और ऐसे में ऑस्ट्रेलिया को यह कैच भारी पड़ सकता है।

Note- चैंपियंस ट्रॉफी में दोनों टीमें 5वीं बार आमने-सामने होंगी। अब तक हुए 4 मैच में से 2 में टीम इंडिया ने बाजी मारी है, जबकि केवल एक मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा है। आईसीसी के नॉकआउट मुकाबलों की बात करें तो यहां भी टीम इंडिया का पलड़ा भारी है। अब तक खेले गए 7 मैच में 4 में टीम इंडिया ने जबकि 3 में ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली है।
MAR 04, 2025 20:01 IST

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव स्कोर, IND vs AUS Semi Final 2025 LIVE: विराट का एक और अर्धशतक

विराट ने चेज करते हुए 53 गेंद में 4 चौकों की मदद से अपनी फिफ्टी पूरी कर ली है। 25 ओवर के बाद टीम इंडिया ने 2 विकेट के नुकसान पर 131 रन बना लिए हैं। अब जीत से टीम इंडिया 134 रन दूर है।

Note- चैंपियंस ट्रॉफी में दोनों टीमें 5वीं बार आमने-सामने होंगी। अब तक हुए 4 मैच में से 2 में टीम इंडिया ने बाजी मारी है, जबकि केवल एक मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा है। आईसीसी के नॉकआउट मुकाबलों की बात करें तो यहां भी टीम इंडिया का पलड़ा भारी है। अब तक खेले गए 7 मैच में 4 में टीम इंडिया ने जबकि 3 में ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली है।
MAR 04, 2025 19:33 IST

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव स्कोर, IND vs AUS Semi Final 2025 LIVE: अर्धशतक के करीब अय्यर और विराट

तीसरे विकेट के लिए अय्यर और विराट अर्धशतकीय साझेदारी के करीब पहुंच गए हैं। भारत ने आखिरी विकेट 43 रन के स्कोर पर गंवाया था जब रोहित शर्मा 28 रन बनाकर आउट हुए थे। जीत के लिए इन दोनों को कम से कम और 10 ओवर तक टिकना होगा।

Note- चैंपियंस ट्रॉफी में दोनों टीमें 5वीं बार आमने-सामने होंगी। अब तक हुए 4 मैच में से 2 में टीम इंडिया ने बाजी मारी है, जबकि केवल एक मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा है। आईसीसी के नॉकआउट मुकाबलों की बात करें तो यहां भी टीम इंडिया का पलड़ा भारी है। अब तक खेले गए 7 मैच में 4 में टीम इंडिया ने जबकि 3 में ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली है।
MAR 04, 2025 19:06 IST

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव स्कोर, IND vs AUS Semi Final 2025 LIVE: भारत को लगा दूसरा झटका

अच्छी लय में नजर आ रहे रोहित शर्मा 28 रन बनाकर आउट हो गए। भारत को 43 रन के स्कोर पर दूसरा बड़ा झटका लगा। जीत के लिए 265 रन बनाने हैं और अब विराट और अय्यर को साझेदारी करनी होगी।

Note- चैंपियंस ट्रॉफी में दोनों टीमें 5वीं बार आमने-सामने होंगी। अब तक हुए 4 मैच में से 2 में टीम इंडिया ने बाजी मारी है, जबकि केवल एक मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा है। आईसीसी के नॉकआउट मुकाबलों की बात करें तो यहां भी टीम इंडिया का पलड़ा भारी है। अब तक खेले गए 7 मैच में 4 में टीम इंडिया ने जबकि 3 में ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली है।
MAR 04, 2025 18:44 IST

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव स्कोर, IND vs AUS Semi Final 2025 LIVE: 3 ओवर के बाद भारत का स्कोर-17 रन

गिल और रोहित ने विस्फोटक शुरुआत की है। 3 ओवर में टीम इंडिया ने बिना किसी नुकसान के 17 रन बना लिए हैं। रोहित 15 और गिल 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Note- चैंपियंस ट्रॉफी में दोनों टीमें 5वीं बार आमने-सामने होंगी। अब तक हुए 4 मैच में से 2 में टीम इंडिया ने बाजी मारी है, जबकि केवल एक मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा है। आईसीसी के नॉकआउट मुकाबलों की बात करें तो यहां भी टीम इंडिया का पलड़ा भारी है। अब तक खेले गए 7 मैच में 4 में टीम इंडिया ने जबकि 3 में ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली है।
MAR 04, 2025 18:02 IST

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव स्कोर, IND vs AUS Semi Final 2025 LIVE: ऑस्ट्रेलिया की पारी 264 पर सिमटी

चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को 265 रन की दरकार है। भारतीय गेंदबाजों के सामने ऑस्ट्रेलिया की टीम पूरे ओवर भी नहीं खेल पाई और 264 रन बनाकर ढेर हो गई। ऑस्ट्रेलिया की ओर से कप्तान स्टीव स्मिथ ने सर्वाधिक 73 रन की पारी खेली। स्मिथ के अलावा एलेक्स कैरी ने 61 पारी खेली। इन दोनों के अलावा भारत के लिए सबसे बड़े हेडेक रहे ट्रैविस हेड ने 39 और मार्नस लाबुशेन ने 29 रन की पारी खेली। एक बार फिर वरुण चक्रवर्ती ने अच्छी गेंदबाजी की और 10 ओवर में 49 रन देकर 2 विकेट चटकाए। वरुण के अलावा मोहम्मद शमी ने 3 और रवींद्र जडेजा ने 2 विकेट चटकाए।
MAR 04, 2025 17:35 IST

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव स्कोर, IND vs AUS Semi Final 2025 LIVE: आखिरी 5 ओवर का खेल बाकी

ऑस्ट्रेलिया ने 45 ओवर के बाद 239 रन बना लिए हैं। कैरी और बेन ड्वारशुइस बल्लेबाजी कर रहे हैं। कैरी 54 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत को कम से कम स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को रोकना होगा।

Note- चैंपियंस ट्रॉफी में दोनों टीमें 5वीं बार आमने-सामने होंगी। अब तक हुए 4 मैच में से 2 में टीम इंडिया ने बाजी मारी है, जबकि केवल एक मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा है। आईसीसी के नॉकआउट मुकाबलों की बात करें तो यहां भी टीम इंडिया का पलड़ा भारी है। अब तक खेले गए 7 मैच में 4 में टीम इंडिया ने जबकि 3 में ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली है।
MAR 04, 2025 17:35 IST

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव स्कोर, IND vs AUS Semi Final 2025 LIVE: आखिरी 10 ओवर का खेल बाकी

आखिरी 10 ओवर का खेल बाकी है। ऑस्ट्रेलिया ने 40 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 213 रन बना लिए हैं। एलेक्स कैरी 44 और बेन ड्वारशुइस 3 रन बनाकर खेल रहे हैं।

NOTE- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव क्रिकेट स्कोर:- चैंपियंस ट्रॉफी में दोनों टीमें 5वीं बार आमने-सामने होंगी। अब तक हुए 4 मैच में से 2 में टीम इंडिया ने बाजी मारी है, जबकि केवल एक मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा है। आईसीसी के नॉकआउट मुकाबलों की बात करें तो यहां भी टीम इंडिया का पलड़ा भारी है। अब तक खेले गए 7 मैच में 4 में टीम इंडिया ने जबकि 3 में ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली है। इंडिया वर्सेज ऑस्ट्रेलिया आज के सेमीफइनल मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के पल पल के अपडेट के लिए जुड़े रहे है. हमारे आज के मैच के लाइव ब्लॉग से
MAR 04, 2025 17:35 IST

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव स्कोर, IND vs AUS Semi Final 2025 LIVE: 37 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 199 रन

भारत के अनुभवी गेंदबाज ने स्टीव स्मिथ को आउट कर भारतीय टीम को बड़ी राहत दी है। स्मिथ 73 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने कैरी के साथ 5वें विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी की।

NOTE- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव क्रिकेट स्कोर:- चैंपियंस ट्रॉफी में दोनों टीमें 5वीं बार आमने-सामने होंगी। अब तक हुए 4 मैच में से 2 में टीम इंडिया ने बाजी मारी है, जबकि केवल एक मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा है। आईसीसी के नॉकआउट मुकाबलों की बात करें तो यहां भी टीम इंडिया का पलड़ा भारी है। अब तक खेले गए 7 मैच में 4 में टीम इंडिया ने जबकि 3 में ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली है। इंडिया वर्सेज ऑस्ट्रेलिया आज के सेमीफइनल मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के पल पल के अपडेट के लिए जुड़े रहे है. हमारे आज के मैच के लाइव ब्लॉग से
MAR 04, 2025 17:35 IST

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव स्कोर, IND vs AUS Semi Final 2025 LIVE: स्मिथ बने टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा रोड़ा

एक बार फिर स्मिथ भारत के खिलाफ़ बड़े मैच में रोड़ा बनकर खड़े हो गए हैं। इससे पहले उन्होंने 2015 विश्व कप सेमीफाइनल में भी भारत के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी की थी। उन्होंने 105 रन की पारी खेली थी।

NOTE- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव क्रिकेट स्कोर:- चैंपियंस ट्रॉफी में दोनों टीमें 5वीं बार आमने-सामने होंगी। अब तक हुए 4 मैच में से 2 में टीम इंडिया ने बाजी मारी है, जबकि केवल एक मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा है। आईसीसी के नॉकआउट मुकाबलों की बात करें तो यहां भी टीम इंडिया का पलड़ा भारी है। अब तक खेले गए 7 मैच में 4 में टीम इंडिया ने जबकि 3 में ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली है। इंडिया वर्सेज ऑस्ट्रेलिया आज के सेमीफइनल मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के पल पल के अपडेट के लिए जुड़े रहे है. हमारे आज के मैच के लाइव ब्लॉग से
MAR 04, 2025 16:51 IST

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव स्कोर, IND vs AUS Semi Final 2025 LIVE: कैरी और स्मिथ की जोड़ी अर्धशतकीय साझेदारी के करीब

एलेक्स कैरी और स्टीव स्मिथ की जोड़ी मैदान पर डंटी हुई है। दोनों ने 5वें विकेट के लिए 42(48) रन की साझेदारी कर ली। इस मैदान पर सर्वाधिक स्कोर 249 रन है जो न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ बनाया था।

Note- चैंपियंस ट्रॉफी में दोनों टीमें 5वीं बार आमने-सामने होंगी। अब तक हुए 4 मैच में से 2 में टीम इंडिया ने बाजी मारी है, जबकि केवल एक मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा है। आईसीसी के नॉकआउट मुकाबलों की बात करें तो यहां भी टीम इंडिया का पलड़ा भारी है। अब तक खेले गए 7 मैच में 4 में टीम इंडिया ने जबकि 3 में ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली है।
MAR 04, 2025 16:46 IST

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव स्कोर, IND vs AUS Semi Final 2025 LIVE: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 200 रन के करीब

एलेक्स कैरी और स्मिथ की जोड़ी तेजी से रन बना रही है। 34 ओवर में टीम 4 विकेट के नुकसान पर 182 रन बना लिए हैं। कैरी 28 और स्मिथ 68 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Note- चैंपियंस ट्रॉफी में दोनों टीमें 5वीं बार आमने-सामने होंगी। अब तक हुए 4 मैच में से 2 में टीम इंडिया ने बाजी मारी है, जबकि केवल एक मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा है। आईसीसी के नॉकआउट मुकाबलों की बात करें तो यहां भी टीम इंडिया का पलड़ा भारी है। अब तक खेले गए 7 मैच में 4 में टीम इंडिया ने जबकि 3 में ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली है।
MAR 04, 2025 16:24 IST

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव स्कोर, IND vs AUS Semi Final 2025 LIVE: इंग्लिस भी हुए सस्ते में आउट

ऑस्ट्रेलिया को लगा चौथा झटका। रवींद्र जडेजा ने इंग्लिस को 11 रन के स्कोर पर आउट किया। 144 रन के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया ने अपना चौथा विकेट गंवा दिया। एक छोर पर कप्तान स्मिथ अर्धशतक लगाकर खेल रहे हैं।

Note- चैंपियंस ट्रॉफी में दोनों टीमें 5वीं बार आमने-सामने होंगी। अब तक हुए 4 मैच में से 2 में टीम इंडिया ने बाजी मारी है, जबकि केवल एक मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा है। आईसीसी के नॉकआउट मुकाबलों की बात करें तो यहां भी टीम इंडिया का पलड़ा भारी है। अब तक खेले गए 7 मैच में 4 में टीम इंडिया ने जबकि 3 में ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली है।
MAR 04, 2025 16:13 IST

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव स्कोर, IND vs AUS Semi Final 2025 LIVE: लाबुशेन के खिलाफ जडेजा का रिकॉर्ड

लाबुशेन को जडेजा ने चौथी बार अपना शिकार बनाया है। लाबुशेन के खिलाफ जडेजा ने 180 गेंद में 120 रन दिए हैं और 4 बार उन्हें आउट किया है।

Note- चैंपियंस ट्रॉफी में दोनों टीमें 5वीं बार आमने-सामने होंगी। अब तक हुए 4 मैच में से 2 में टीम इंडिया ने बाजी मारी है, जबकि केवल एक मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा है। आईसीसी के नॉकआउट मुकाबलों की बात करें तो यहां भी टीम इंडिया का पलड़ा भारी है। अब तक खेले गए 7 मैच में 4 में टीम इंडिया ने जबकि 3 में ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली है।
MAR 04, 2025 16:09 IST

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव स्कोर, IND vs AUS Semi Final 2025 LIVE: जडेजा ने तोड़ी साझेदारी

रवींद्र जडेजा ने लाबुशेन को आउट कर खतरनाक हो रही साझेदारी को तोड़ दिया है। वह 29 रन की पारी खेलकर आउट हुए। लाबुशेन और स्मिथ ने तीसरे विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी की।