IND vs AUS 4th T20 LIVE Streaming: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मैच शुक्रवार को खेला जा रहा है। इसमें टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की है. रायपुर में आयोजित मुकाबले में जहां सीरीज में 2-1 से आगे चल रही भारतीय टीम इस पर कब्जा जमाना चाहेगी। वहीं दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया की निगाहें सीरीज में बराबरी करने पर होगी। जानिए इस मैच को कब और कहां देख सकते हैं।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए तीसरे टी20 मैच में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ग्लेन मेक्सवेल ने अपनी बल्लेबाजी से भारत के जबड़े से जीत छीन ली। मेक्सवेल ने टी20 का अपना चौथा शतक जड़ा। उनकी इस पारी की बदौलत कंगारुओं ने 222 रनों के विशाल लक्ष्य को आसानी से चेज कर लिया।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा T20I मैच कब खेला जाएगा? (IND vs AUS 4th T20I Match Date)
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा T20I मैच 1 दिसंबर 2023 (शुक्रवार) को खेला जाएगा।भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा T20I मैच कहां खेला जाएगा? (IND vs AUS T20I Match Venue)
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा T20I मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में में खेला जाएगा।
भारतीय समय के मुताबिक किस समय शुरू होगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा T20I मैच? (IND vs AUS T20I Match Timing)
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा T20I मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा, जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी दोपहर 6.30 बजे होगा।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले चौथे T20I मैच टीवी पर लाइव कहां देख सकेंगे? (IND vs AUS T20I Live Telecast On TV)
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा T20I मैच खेले जाने वाले मुकाबले को आप स्पोर्ट्स 18 चैनल पर देख सकते हैं।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे T20I मैच का लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (IND vs AUS T20I Match Online Live Streaming)
भारत और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच खेले जाने वाले चौथे T20I मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो सिनेमा ऐप पर देख सकते हैं।
