क्रिकेट

41 साल के मोहम्मद नबी ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले पहले अफगानी क्रिकेटर

अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद नबी ने दूसरे टी20 मुकाबले के दौरान इतिहास रच दिया। 20 रन की अपनी छोटी सी पारी के दौरान नबी ने यह कारनामा अपने नाम किया। 3 मैच की टी20 सीरीज में अफगानिस्तान की टीम 0-1 से पीछे चल रही है।

Image

मोहम्मद नबी (साभार-x)

भारत के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान और टीम के सबसे सीनियर खिलाड़ी, 41 साल के मोहम्मद नबी ने इतिहास रच दिया। दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 159 रन का स्कोर खड़ा किया। अफगानिस्तान की ओर से सर्वाधिक 37 रन की पारी कप्तान इब्राहिम जादरान ने खेली। एक वक्त मेजबान टीम 100 रन के स्कोर पर 6 विकेट खोकर मुश्किल में थी, लेकिन नबी और राशिद खान ने टीम को इस मुश्किल से निकाल लिया। नबी ने 14 गेंद में 20 रन की पारी खेली और 7वें विकेट के लिए राशिद खान के साथ 48 रन की साझेदारी की। यह 7वें विकेट के लिए अफगानिस्तान की तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। हैरानी की बात यह है कि सभी 3 साझेदारियों में मोहम्मद नबी शामिल हैं।

राशिद ने 16 गेंद में 28 रन की पारी खेली। राशिद ने अपनी पारी में 3 चौके और एक छक्का जड़ा। इन दोनों की साझेदारी के दम पर ही अफगानिस्तान 150 रन के पार पहुंच पाई।

मोहम्मद नबी ने रचा इतिहास

इस मुकाबले में नबी ने अपनी 20 रन की छोटी सी पारी के दौरान इतिहास रच दिया। इस पारी के दम पर उन्होंने टी20 क्रिकेट में 2,500 रन पूरे कर लिए। अब उनके नाम 154 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 2,501 रन हो गए हैं। इस दौरान उन्होंने 7 अर्धशतक जड़े हैं। गेंदबाजी की बात करें तो नबी ने इस फॉर्मेट में अब तक 111 विकेट चटकाए हैं। नबी टी20 क्रिकेट में 2,500 रन और 100 विकेट का अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह अफगानिस्तान के पहले खिलाड़ी बन गए।

टी20 क्रिकेट में 25,00 रन और 100 विकेट

(2551, 149) - शाकिब अल हसन

(3244, 114) - सिकंदर रजा

(3402, 126) - वीरदीप सिंह

(2501, 111) - मोहम्मद नबी

इस लिस्ट में टॉप पर बांग्लादेश के खिलाफ शाकिब अल हसन हैं, जिनके नाम 2,551 रन और 149 विकेट है। नबी इस लिस्ट में चौथे पायदान पर हैं। 41 साल के नबी ने अप्रैल 2009 में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था और तब से लगातार वह अफगानिस्तान के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article