क्रिकेट

IND vs AUS: विशाखापट्टनम वनडे में इन पांच खिलाड़ियों पर होगी सबकी पैनी नजर

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 19, 2023, 09:28 AM IST

India vs Australia 2nd ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। यह मुकाबला रविवार को दोपहर 1.30 बजे से खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम है। आइए जानते हैं कि इस मुकाबले में किन पांच खिलाड़ियों पर पैनी नजर रहेगी।

Image

भारतीय खिलाड़ी।

Photo : AP

India vs Australia 2nd ODI: कंगारुओं के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद वनडे सीरीज में भी भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने कब्जा जमाया। इसी जीत के साथ भारत ने तीन वनडे मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है। भारत रविवार को भी जीत के इरादे से उतरेगी। अगर टीम इंडिया इस मुकाबले में भी जीत हासिल कर लेती है तो सीरीज पर भी कब्जा जमा लेगी। सीरीज के पहले मुकाबले में नियमित कप्तान रोहित शर्मा टीम में शामिल नहीं थे। दूसरे वने में उनकी वापसी लगभग तय मानी जा रही है। इसके अलावा विराट कोहली और केएल राहुल के प्रदर्शन पर नजर रहेगी।

इन पांच खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

खिलाड़ी नंबर-1 : केएल राहुल

मुंबई वनडे में भारतीय टीम को 189 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नाबाद 75 रन की धमाकेदार पारी खेलकर जीत दिलाने वाले केएल राहुल पर एक बार फिर सबकी नजरें होंगी। पांचवें पायदान पर बल्लेबाजी करते हुए राहुल अपनी काबीलियत साबित कर चुके हैं। हालांकि, वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कुछ खास प्रदर्शन नहीं दिखा पाए थे।

खिलाड़ी नंबर-2 : विराट कोहली

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले विराट कोहली का पहले वनडे में बल्ला शांत रहा था। उन्होंने 9 गेंद का सामना किया था और महज 4 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए थे। दाएं हाथ के गेंदबाज मिचले स्टार्क की गेंद पर कोहली एलबीडब्ल्यू हो गए थे। अब दूसरे वनडे में टीम को उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे के बाद टेस्ट फॉर्मेट में शतक का सूखा खत्म किया था।

खिलाड़ी नंबर-3: कुलदीप यादव

बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव पर भी नजर रहेगी। उनका विपक्षी टीम के खिलाफ शानदार प्रदर्शन जारी है। हालांकि सीरीज के पहले मैच में कुलदीप कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। कुलदीप नेऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आठ ओवर डाले थे, जिसमें 6 की इकोनॉमी से 48 रन दिए थे और एक विकेट लेने में सफल रहे थे। उन्होंने एक मेडन ओवर भी किया था। दूसरे वनडे में उनसे टीम को बड़ी उम्मीद रहेगी, क्योंकि विशाखापट्टनम के स्टेडियम में स्पिनर्स को काफी मदद मिलती है।

खिलाड़ी नंबर-4 : मिचेल स्टार्क

ऑस्ट्रेलियाई के बल्लेबाज मिचेल स्टार्क ने पहले वनडे में भारत के खिलाफ ऑलराउंड प्रदर्शन किया था। मिचले स्टार्क ने शानदार बल्लेबाजी कर टीम को संभाला था। उन्होंने 124.61 की स्ट्राइक रेट से 65 गेंद पर 10 चौके और 5 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 81 रन बनाए थे। उनको रवींद्र जडेजा ने मोहम्मद सिराज के हाथों कैच कराकर अपना शिकार बनाया था। अब दूसरे वनडे में उनके खिलाफ भारतीय गेंदबाजों को संभलकर गेंदबाजी करने की जरूरत है और एक बार फिर बड़ा स्कोर करने से रोकना होगा। बल्लेबाजी के साथ मिचेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए हैं।

खिलाड़ी नंबर-5 : एडम जम्पा

ऑस्ट्रेलिया टीम के स्टार गेंदबाज एडम जम्पा का भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन है। वे वनडे फॉर्मेट में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने में सफल रहे हैं। उन्होंने 2017 से अभी तक भारत के खिलाफ कुल 17 मैचों खेले हैं, जिसमें उन्होंने कुल 27 विकेट चटकाए हैं। इसलिए भारतीय टीम के बल्लेबाजों को उनसे संभलकर बल्लेबाजी करने की जरूरत है। हालांकि, पहले वनडे में भारत के खिलाफ जम्पा न तो बल्ले से और न ही गेंद से कमाल दिखा पाए थे।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article