क्रिकेट

IND vs AUS 1st Test Playing XI: कैसी हो सकती है भारत-ऑस्ट्रेलिया पहले टेस्ट की प्लेइंग-11, यहां जानिए

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Feb 8, 2023, 09:22 PM IST

IND vs AUS 1st Test Playing 11, Dream11 Team Prediction: अब बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का आगाज होने जा रहा है। भारत और ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीमें गुरूवार से चार टेस्ट मैचों की सीरीज में आमने-सामने होंगी। नागपुर में गुरूवार से खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच में कैसी हो सकती है दोनों देशों की प्लेइंग-11 आइए जानते हैं।

Image

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट प्लेइंग-11 (Twitter/AP)

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच
  • नागपुर में खेला जाएगा सीरीज का पहला मुकाबला
  • कैसी होगी दोनों देशों की प्लेइंग-11

India (IND) vs Australia (AUS) 1st Test Playing 11, Dream11 Team Prediction: मेहमान ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम और मेजबान भारतीय क्रिकेट टीम के बीच गुरूवार से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2023 सीरीज का आगाज हो रहा है। दोनों टीमों के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है जिसका पहला मुकाबला नागपुर के वीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच इस मैदान पर अब तक सिर्फ एक टेस्ट मुकाबला खेला गया है जिसमें भारत को जीत मिली थी और टीम इंडिया एक बार फिर यहां इतिहास दोहराना चाहेगी।

जब से इस टेस्ट सीरीज की चर्चा तेज हुई है, सबसे ज्यादा जिस चीज को लेकर बात हो रही है, वो ये है कि दोनों टीमों के कौन-कौन से खिलाड़ी मैदान पर उतरेंगे। यानी प्लेइंग-11 ही सबसे बड़ा चर्चा का विषय है। भारत की बात करें तो कप्तान रोहित शर्मा बुधवार को मीडिया से मुखातिब होते हुए कुछ हद तक संकेत दे चुके हैं कि कौन-कौन से भारतीय खिलाड़ी मैदान पर उतर सकते हैं।

शुभमन गिल और रोहित शर्मा पारी की शुरुआत करेंगे इसमें कोई दो राय नहीं है, बस सवाल यही है कि विकेटकीपर कौन होगा। केएस भरत को मौका मिलेगा या ईशान किशन खेलेंगे। उपकप्तान केएल राहुल के फॉर्म को देखते हुए उनके भी एकादश से बाहर होने के आसार हैं। इसके अलावा दूसरा सबसे बड़ा चर्चा का विषय है कि श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी में सूर्यकुमार यादव को डेब्यू का मौका मिलेगा या नहीं? फिलहाल सूर्यकुमार का डेब्यू तय माना जा रहा है। वहीं भारत इस मैच में तीन स्पिनर्स के साथ उतर सकता है, ये हैं रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल। तीनों ही बल्लेबाजी में भी सक्षम हैं जो भारत के लिए फायदेमंद साबित होगा।

वहीं ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम की बात करें तो उनके लिए सबसे बड़ी समस्या है कि उनके इन फॉर्म ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन पूरी तरह फिट नहीं दिख रहे हैं और वो नागपुर में नहीं खेलेंगे। ऐसे में वो किस खिलाड़ी को मैदान पर भरपाई के लिए उतारेंगे ये चर्चा का विषय रहेगा। वहीं ऑस्ट्रेलिया भी इस उधेड़बुन में है कि कितने स्पिनर्स को मैदान पर उतारा जाए।

भारत-ऑस्ट्रेलिया पहले टेस्ट की संभावित प्लेइंग-11

भारतीय क्रिकेट टीमः रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, रविंद्र जडेजा, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल।

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीमः पैट कमिंस (कप्तान), स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, ट्रेविस हेड, एश्टन एगर, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, नाथन ल्योन और लांस मॉरिस।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article