क्रिकेट

IND W vs SA W U19 Final Live Streaming: रविवार को होगा टी20 वर्ल्ड कप का एक्शन रिप्ले, कब और कहां देखें मुकाबला

IND W vs SA W U19 Final Live Streaming: अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में साउथ अफ्रीका का सामना भारत से होगा। यह मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। सेमीफाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया और भारत ने इंग्लैंड को हराया था।

Image

अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल (साभार-X)

IND W vs SA W U19 Final Live Streaming: भारतीय महिला टीम लगातार दूसरी बार विमेंस अंडर-19 विमेंस वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंच गई है। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड को 9 विकेट से हरा दिया। भारत के सामने जीत के लिए 114 रन की जरुरत थी जिसे उसने 1 विकेट खोकर 5 ओवर शेष रहते हासिल कर लिया। भारत की ओर से गोंगडी तृषा ने 35 और कमलीनी ने नाबाद 56 रन की पारी खेली।

शुक्रवार सुबह पहले सेमीफाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हरा दिया। साउथ अफ्रीका आईसीसी महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप 2025 फाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बनी थी। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 105 रन बनाए जिसे साउथ अफ्रीका ने 5 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया।

रविवार को खेला जाएगा अंडर-19 का फाइनल

विमेंस अंडर-19 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला जाएगा, जहां भारतीय महिला क्रिकेट टीम का सामना साउथ अफ्रीका से होगा। यह मुकाबला ब्यूमास ओवल के मैदान पर खेला जाएगा जो भारतीय समयनुसार दोपहर 12 बजे से खेला जाएगा। इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी 11.30 बजे होगा।

यदि आप इस मुकाबले को टीवी पर देखना चाहते हैं तो इसे स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है जबकि इसकी लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टर ऐप और वेबसाइट पर देखी जा सकती है।

अंडर-19 फाइनव मैच की जानकारी
मुकाबला विमेंस अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल
टीमें भारत vs साउथ अफ्रीका
तारीख रविवार
स्थान ब्यूमास ओवल
समय दोपहर 12:00 बजे (भारतीय समयानुसार)
टॉस का समय सुबह 11:30 बजे
टीवी प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क
लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट

भारत और साउथ अफ्रीका का स्क्वॉड ( INDW vs SAW U19 Squad)

भारत का स्क्वॉड (India Squad) : निक्की प्रसाद (कप्तान), सानिया शाल्के, जी तृषा, जी कमलिनी, भाविका अहिरे, ईश्वरी अवासरे, मिथिला विनोद, जोशिता वीजे, सोनम यादव, पारूनिका सिसोदिया, केसरी धृति, आयुषी शुक्ला, अनंदिता किशोर, एमडी शबनम, वैष्णवी एस।

साउथ अफ्रीका का स्क्वॉड(South Africa Sqaud)-

जेम्मा बोथा, सिमोन लॉरेन्स, फे काउलिंग, कायला रेनेके (कप्तान), काराबो मेसो (विकेटकीपर), मिके वैन वूर्स्ट, सेशनी नायडू, लुयांडा नजुजा, एशले वैन विक, मोनालिसा लेगोडी, नथाबिसेंग निनी, डायरा रामलाकन, जे लेह फिलेंडर, डिएड्रे वैन रेंसबर्ग, चैनल वेंटर।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article