क्रिकेट

IND vs ZIM T20 World Cup Match Timing Today 2026: भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 विश्व कप मुकाबला, जानिए मैच का समय

IND vs ZIM T20 World Cup Match Time Today 2026: आज (26 February 2026) टी20 विश्व कप में सुपर 8 का बहुत महत्वपूर्ण मैच खेला जाना है। टीम इंडिया आज सुपर 8 चरण में अपना दूसरा मैच खेलने उतरेगी। उसके सामने होगी जिम्बाब्वे की टीम। इस राउंड में अपना पहला मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गंवा चुकी भारतीय टीम के सामने सेमीफाइनल में जाने के लिए अब जीत के अलावा और कोई रास्ता नहीं है। यहां जानिए भारत-जिम्बाब्वे मैच आज कितने बजे शुरू होगा, किस मैदान पर है आज का मैच और क्या कहते हैं दोनों टीमों के आंकडे़।

Image

भारत जिम्बाब्वे का मैच आज कितने बजे शुरू होगा

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी टी20 विश्व कप 2026
  • आज सुपर 8 में टीम इंडिया का दूसरा मैच
  • भारत और जिम्बाब्वे के बीच होगा मुकाबला

IND vs ZIM T20 World Cup 2026 Match Timing Today: टी20 विश्व कप 2026 में सुपर 8 चरण में सेमीफाइनल की रेस अब अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुकी है। ग्रुप 2 में तो दो टीमों का फैसला भी हो चुका है। जहां इंग्लैंड सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली पहली टीम बन चुकी है। वहीं, दूसरी तरफ न्यूजीलैंड ने टूर्नामेंट की सह-मेजबान श्रीलंका को हराकर टी20 विश्व कप से उन्हें बाहर कर दिया है। यानी उस ग्रुप में अब बस पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच फैसला होना है कि सेमीफाइनल में कौन सी एक टीम जाएगी। लेकिन जहां तक बात ग्रुप 1 की है, तो इसमें अब तक किसी भी टीम की तस्वीर साफ नहीं हो पाई है। लेकिन आज के दोनों मुकाबले इसी ग्रुप के खेले जाने हैं। सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की कप्तानी में खेल रही टीम इंडिया की किस्मत भी इसी ग्रुप से तय होनी है और आज भारत और जिम्बाब्वे (India vs Zimbabwe) के बीच होने वाला मैच काफी कुछ तय करने वाला होगा। जिम्बाब्वे टीम की कमान सिकंदर रजा (Sikandar Raza) के हाथों में है।

भारतीय क्रिकेट टीम ने ग्रुप चरण में अपने चारों मैच शानदार अंदाज में जीतते हुए सुपर 8 में प्रवेश किया था, लेकिन इस राउंड में वो अपने पहले ही मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों से हार गई। उस हार ने अचानक से खिताब की प्रबल दावेदार टीम इंडिया के सेमीफाइनल में जाने की उम्मीदों को मुश्किल में डाल दिया। अब भारत को अगर सेमीफाइनल में जाना है तो उसे अपने बाकी बचे दोनों मैच जीतने होंगे, वो भी बड़े अंतर के साथ ताकि उनका नेट रन रेट सुधर सके।

भारत और जिम्बाब्वे के टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आंकड़ेः भारत और जिम्बाब्वे के आमने-सामने आंकड़ों की बात करें तो अब तक टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इन दोनों टीमों के बीच 13 मुकाबले हुए हैं जिसमें टीम इंडिया ने 10 मैचों में जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम को शिकस्त दी है। जबकि, जिम्बाब्वे की टीम सिर्फ 3 मुकाबलों में भारत को हराने में सफल हो पाई है।

भारत और ज़िम्बाब्वे के बीच आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का सुपर 8 चरण में मैच किस तारीख को होना है? (IND vs ZIM T20 World Cup Match Date)

भारत और ज़िम्बाब्वे की टीमों के बीच T20 विश्व कप 2026 के सुपर 8 राउंड का मैच 26 फरवरी 2026, गुरुवार को खेला जाना है।

भारत की टीम और ज़िम्बाब्वे की टी20 टीम के बीच T20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर 8 मैच कहां खेला जाना है? (IND vs ZIM T20 World Cup Super 8 Match Venue)

भारतीय टीम और ज़िम्बाब्वे टीम के बीच टी20 विश्व कप मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में आयोजित होने वाला है।

इंडिया-ज़िम्बाब्वे टी20 विश्व कप का सुपर-8 मैच आज कितने बजे शुरू होगा? (IND vs ZIM Match Time Today)

आज भारतीय क्रिकेट टीम और ज़िम्बाब्वे क्रिकेट टीम के बीच आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 का अहम व रोमांचक सुपर 8 राउंड मुकाबला भारतीय समय के मुताबिक शाम 7:00 बजे से शुरू होगा। मैच का टॉस 6:30 बजे होगा। चेन्नई के मैदान पर स्पिनरों का दबदबा रहा है और आज के मैच में भी भारत और जिम्बाब्वे अपने स्पिन गेंदबाजों पर बहुत भरोसा करने वाले हैं।

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में भारत और ज़िम्बाब्वे के बीच आज होने वाले मैच को भारत में टीवी पर कहां देख सकते हैं? (India vs Zimbabwe T20 World Cup Match TV Telecast Channel In India)

भारत और ज़िम्बाब्वे के बीच आज टी20 विश्व कप 2026 के अहम सुपर 8 मैच को भारत में आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के तमाम चैनलों पर अलग-अलग भाषाओं में लाइव देख सकेंगे।

इंडिया और ज़िम्बाब्वे T20 वर्ल्ड कप मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आज कहां देख सकते हैं? (IND vs ZIM T20 World Cup Match Live Streaming Today)

ज़िम्बाब्वे और टीम इंडिया के बीच टी20 विश्व कप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट (JioHotstar App And Website) पर देख सकते हैं।

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारत और ज़िम्बाब्वे की पूरी टीमें (India And Zimbabwe Full Squads For ICC T20 World Cup 2026)

भारतीय टी20 टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, जसप्रीत बुमराह, रिंकू सिंह, मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह।

ज़िम्बाब्वे की टी20 टीम: सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, क्लाइव मदांडे, टिनोटेंडा मापोसा, तदिवानाशे मारुमनी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, डायोन मायर्स, रिचर्ड नागरवा, रेयान बर्ल, ग्रीम क्रेमर, बेन कुरेन और ब्रैड इवांस।

टीम इंडिया और जिम्बाब्वे का टी20 विश्व कप में अब तक का सफरः भारतीय क्रिकेट टीम का टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सफर सुपर 8 के पहले तक शानदार रहा था। भारत ने ग्रुप स्टेज में सबसे पहले अमेरिका को 29 रनों से हराया। दूसरे मैच में टीम इंडिया ने नामीबिया को 93 रनों से मात दी। तीसरे मैच में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हरा दिया। चौथे मैच में भारत ने नीदरलैंड को 17 रनों से शिकस्त दी और विजयी चौका लगाते हुए सुपर 8 में एंट्री ली। लेकिन सुपर 8 के पहले ही मैच में भारत को दक्षिण अफ्रीका ने करारी मात दी जिसकी वजह से भारत के सेमीफाइनल के समीकरण लढ़खड़ा गए।

जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के सफर की बात करें तो उन्होंने इस बार विश्व कप में दो बड़े उलटेफर करके दिखाए। उन्होंने टूर्नामेंट की शुरुआत ओमान के खिलाफ 8 विकेट से जीत के साथ की। इसके बाद आया बड़ा मैच जहां उनका सामना ऑस्ट्रेलियाई टीम से था लेकिन जिम्बाब्वे ने ये मैच 23 रन से जीतकर टूर्नामेंट का सबसे बड़ा उलटफेर कर दिया। फिर ग्रुप चरण के तीसरे मैच में जिम्बाब्वे का सामना आयरलैंड से था लेकिन बारिश के कारण ये मैच रद्द हो गया। चौथा मैच टी20 विश्व कप 2026 की सह-मेजबान श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में हुआ और यहां भी जिम्बाब्वे ने उलटफेर कर दिखाया। इस मैच में जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को 6 विकेट से शिकस्त देते हुए सुपर 8 चरण में प्रवेश कर लिया। सुपर 8 में उनका पहला मैच वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ हुआ लेकिन इस मैच में वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने ऐसा खेल दिखाया कि रिकॉर्ड्स की झड़ी लग गई। वेस्टइंडीज ने इस मुकाबले में जिम्बाब्वे को 107 रनों के बड़े अंतर से मात दी जिससे जिम्बाब्वे के सेमीफाइनल में जाने की आस लगभग टूटती नजर आई क्योंकि उनका नेट रन रेट भी बहुत गिर गया।

जिम्बाब्वे और भारत का नेट रन रेट कितना हैः टीम इंडिया का इस समय सुपर 8 राउंड में 1 मैच में 1 हार के बाद नेट रन रेट -3.800 है। जबकि जिम्बाब्वे का नेट रन रेट -5.350 है। सुपर 8 के ग्रुप 1 में शीर्ष पर वेस्टइंडीज की टीम है, दूसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका है, तीसरे नंबर पर भारत और चौथे स्थान पर जिम्बाब्वे है।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article