भारत को सेमीफाइनल में जाने के लिए क्या करना होगा, सिर्फ एक है टारगेट

India T20 World Cup Semi Final Chances: अब टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) उस दहलीज पर पहुंच चुका है जहां पर एक चूक भी टीमों को भारी पड़ जाएगी। सुपर 8 (Super 8) में चल रहे मुकाबलों में अब तक बस एक टीम सेमीफाइनल में पहुंची है। जबकि सबसे पहले सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर होने वाली टीम है श्रीलंका, जिसे न्यूजीलैंड ने उसी के घर में शिकस्त देते हुए टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। ऐसे में जहां ग्रुप 2 में अब सिर्फ एक टीम की जगह सेमीफाइनल के लिए बाकी है, वो पाकिस्तान और न्यूजीलैंड में से एक होगी। जबकि ग्रुप 1 में खिताब की प्रबल दावेदार मानी जाने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के लिए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद मुश्किलें खड़ी हो गईं। अब भारत के दो मैच बाकी हैं। पहला मैच जिम्बाब्वे (India vs Zimbabwe) के खिलाफ है और यहीं से उस टारगेट की शुरुआत होगी जो भारत को पूरा करना है।

Authored by: शिवम अवस्थीUpdated Feb 26 2026, 09:43 IST
टीम इंडिया को अब सेमीफाइनल में जाने के लिए क्या करना होगाImage Credit : AP01 / 08

टीम इंडिया को अब सेमीफाइनल में जाने के लिए क्या करना होगा

टी20 विश्व कप ट्रॉफी की सबसे प्रबल दावेदार टीम इंडिया ग्रुप स्टेज में चार जीत के बाद तेजी से नॉकआउट मुकाबलों की तरफ बढ़ रही थी, लेकिन उससे ठीक पहले सुपर 8 में उसे साउथ अफ्रीका ने हरा दिया। सुपर 8 में भारत को तीन मैच खेलने हैं, जिसमें एक हो चुका है और दो बाकी हैं। अगला मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ है, यहां जानते हैं कि भारत को जिम्बाब्वे के खिलाफ क्या करना होगा अगर सेमीफाइनल में जाना है।

कौन वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में पहुंच चुका हैImage Credit : AP02 / 08

कौन वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में पहुंच चुका है

अब तक टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में सिर्फ एक टीम पहुंची है और वो है इंग्लैंड। उसने पाकिस्तान को सुपर 8 मैच में हराने के बाद लगातार पांचवीं बार टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की।

सेमीफाइनल से कौन बाहर हो चुका हैImage Credit : AP03 / 08

सेमीफाइनल से कौन बाहर हो चुका है

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 के सुपर 8 मैच में कोलंबो के मैदान पर श्रीलंकाई टीम को उसी के तरीके से जवाब दिया। कीवी टीम ने 20 ओवरों में 17 ओवर स्पिनर्स से करवाए और नतीजा ये रहा कि न्यूजीलैंड द्वारा दिए गए 169 रनों के लक्ष्य को हासिल करने उतरी सह-मेजबान श्रीलंकाई टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर सिर्फ 107 रन पर ही अटक गई, जिससे न्यूजीलैंड ने 61 रनों से बड़ी जीत दर्ज की और श्रीलंका को सेमीफाइनल से बाहर होना पड़ा।

ग्रुप 2 में दो टीमों के बीच सेमीफाइनल की दौड़Image Credit : AP04 / 08

ग्रुप 2 में दो टीमों के बीच सेमीफाइनल की दौड़

सुपर 8 के ग्रुप 2 में इंग्लैंड की टीम सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है और श्रीलंका बाहर हो चुकी है। ऐसे में सिर्फ दो टीमें बची हैं, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान। दोनों का एक-एक मैच बाकी है और यही दोनों मैच तय करेंगे कि इंग्लैंड के साथ इस ग्रुप से सेमीफाइनल में कौन जाएगा।

भारतीय टीम का मैच अब किससे होना हैImage Credit : AP05 / 08

भारतीय टीम का मैच अब किससे होना है

टीम इंडिया अपना पहला सुपर 8 मैच गंवा चुकी है और उसके दो मैच बाकी हैं। उसका पहला मुकाबला अब जिम्बाब्वे के खिलाफ गुरूवार को होना है और इस मैच में ही भारत को दिशा तय करनी होगी कि वो सेमीफाइनल में जाने की राह पर है या नहीं। भारत का आखिरी मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ होना है, लेकिन कमजोर नेट रन रेट को देखते हुए भारत को जिम्बाब्वे के खिलाफ ही अपनी सेमीफाइनल की राह मजबूत करनी होगी।

भारत को सेमीफाइनल में जाने के लिए क्या करना हैImage Credit : AP06 / 08

भारत को सेमीफाइनल में जाने के लिए क्या करना है

टीम इंडिया को अगर सेमीफाइनल में जाना है तो उसके पास सिर्फ एक ही विकल्प बचा है और वो है कि उसे अपने दोनों मैच जीतने हैं और वो भी अच्छे अंतर के साथ। वेस्टइंडीज की तुलना में जिम्बाब्वे की टीम ज्यादा कमजोर है, ऐसे में भारत को जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में ही कुछ ऐसा कमाल करके दिखाना होगा जिससे एक बार फिर उसके सेमीफाइनल के रास्ते पूरी तरह से खुले हुए नजर आने लगे। भारत को जिम्बाब्वे के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करनी होगी क्योंकि उसका नेट रन रेट इस समय -3.500 है जबकि वेस्टइंडीज टीम ने जिम्बाब्वे को हराने के बाद अपना नेट रन रेट +5.350 तक पहुंचा दिया था।

जिम्बाब्वे का कमजोर पहलू क्या हैImage Credit : AP07 / 08

जिम्बाब्वे का कमजोर पहलू क्या है

जिम्बाब्वे की टीम ने इस विश्व कप में अब तक दो बड़े उलटफेर किए हैं। उसने ग्रुप स्टेज में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका जैसी बड़ी टीमों को हराकर सभी टीमों को सतर्क कर दिया था। हालांकि भारत के खिलाफ उसकी एक ही कमजोर पहलू होगा और वो ये कि जिम्बाब्वे ने आज तक भारतीय जमीन पर टीम इंडिया के खिलाफ कोई भी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है।

भारत का सेमीफाइनल में जाना क्यों है सबसे मुश्किलImage Credit : AP08 / 08

भारत का सेमीफाइनल में जाना क्यों है सबसे मुश्किल

भारतीय क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल में जाना इसलिए सबसे ज्यादा मुश्किल नजर आ रहा है क्योंकि ग्रुप 1 में बाकी की दो दावेदार टीमें वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के रास्ते भी पूरी तरह खुले हैं और अंक तालिका में यही दोनों टीमें इस समय शानदार नेट रन रेट लेकर टॉप पर हैं। भारत जिम्बाब्वे मैच से ठीक पहले ही वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच होना है जिसमें इतना तो साफ हो जाएगा कि इस ग्रुप से पहली टीम कौन होगी जो सेमीफाइनल में मजबूती से जाने वाली है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!