क्रिकेट

IND vs ZIM T20 World Cup Super 8 Match Pitch Report: भारत-जिंबाब्वे टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 मैच की पिच रिपोर्ट और चेन्नई के मौसम का हाल

आज (26 फरवरी, 2026) को भारत और जिंबाब्वे की टीमों के बीच टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 दौर का मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम(MA Chidambaram Stadium Chennai) में खेला जाएगा। भारतीय टीम के लिए जिंबाब्वे के खिलाफ मुकाबला बेहद अहम है। इस मुकाबले में पिच की भी अहम भूमिका रहेगी। आइए जानते हैं रविवार को चेन्नई में कैसा रहेगी पिच और मौसम का हाल?

Image

भारत बनाम जिंबाब्वे, पिच रिपोर्ट, टी20 विश्व कप 2026

आज (26 फरवरी, 2026) को भारत और जिंबाब्वे की टीमों के बीच टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 दौर का मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम(MA Chidambaram Stadium Chennai) में खेला जाएगा। भारतीय टीम के लिए जिंबाब्वे के खिलाफ मुकाबला बेहद अहम है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 के पहले मुकाबले में टीम इंडिया को 76 रन के अंतर से हार मिली थी। इस मुकाबले में करारी हार ने भारती टीम के नेट रन रेट को -3.380 हो गया है। ऐसे में उसके लिए जिंबाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ बाकी बचे दो मुकाबले करो या मरो वाले हो गए हैं। जिंबाब्वे को वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा था। उसका नेट रन रेट -5.350 का है। ऐसे में जिंबाब्वे को भी सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए भारत के खिलाफ जीत दर्ज करनी पड़ेगी। ऐसे में दोनों के बीच कांटे की टक्कर चेन्नई में प्रशंसकों को देखने को मिलेगी। मेजबान टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav ) के हाथों में है वहीं जिंबाब्वे टीम की कप्तानी सिकंदर रजा (Sikandar Raza) संभालेंगे।

ऐसी रही है दोनों टीमें के बीच टी20 मे भिड़ंत (IND vs ZIM Head to Head in T20)

भारत और जिंबाब्वे के बीच टी20 विश्व कप के इतिहास में केवल एक बार भिड़ंत हुई है। ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में खेले गए विश्व कप के उस मुकाबले में भारत ने जिंबाब्वे को 71 रन के अंतर से मात दी थी। उस मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने भारत के लिए सबसे ज्यादा 25 गेंद में 61 रन की नाबाद पारी खेली थी। दोनों टीमों के बीच टी20 में अबतक कुल 13 मैच खेले गए हैं जिसमें से 10 में टीम इंडिया विजयी रही है। जबकि 3 मैच में जिंबाब्वे को जीत मिली है। भारत को जिंबाब्वे ने आखिरी बार साल 2024 में अपने घर पर शुभमन गिल की कप्तानी वाली युवाओं से सजी टीम को मात दी थी। ऐसे में टीम इंडिया को चेन्नई में आत्मविश्वास से लबरेज जिंबाब्वे से सावधान रहना पड़ेगा।

भारत बनाम जिंबाब्वे टी20 मैच की पिच रिपोर्ट (IND vs ZIM T20 World Cup Super 8 Match Pitch Report Today Match)

लंबे समय से स्पिनर्स के लिए मददगार पिच के लिए मशहूर चेपॉक में इस बार नई कहानी नजर आ रही है। टी20 विश्व कप 2026 के दौरान यह मैदान एवरेज और स्ट्राइक रेट दोनों के मामले में सबसे अच्छा रहा है। स्पिनर्स यहां इस बार वो कारनामा नहीं कर पाए हैं। तेज गेंदबाजों की भी जमकर धुनाई हुई है। आईपीएल 2025 के चेपॉक में आउटफील्ड को फिर से बिछाने के बाद इस ग्राउंड पर कोई घरेलू या लोकल मैच भी नहीं खेले गए। गुरुवार को काली मिट्टी वाली सतह पर खेल होगा। ये वही पिच है जिसपर न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान के खिलाफ सिर्फ 17.5 ओवर में 183 रन का पीछा किया था।

दोनों टीम इस प्रकार हैं (India South Africa Squad for T20 World Cup)

भारतीय क्रिकेट टीम (Indian National Cricket team)

सूयकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह।

जिंबाब्वे क्रिकेट टीम (Zimbabwe National Cricket team)

सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, ग्रीम क्रेमर, बेन कुरेन, ब्रैड इवांस, क्लाइव मदांडे, टिनोटेंडा मापोसा, तदिवानाशे मारुमनी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, डायोन मायर्स, रिचर्ड नागरवा।

आज चेन्नई में कैसा रहेगा मौसम (Chennai Weather Today)

चेन्नई में रविवार को मौसम साफ रहेगा लेकिन मौसम गर्म रहेगा। दिन का तापमान अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियर रहेगा। टॉस दौरान तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा और समय बढ़ते हुए तापमान में थोड़ी सी कमी आएगी लेकिन मौसम में उमस बढ़ती जाएगी जो कि 84 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगी।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article