क्रिकेट

IND vs SL 2nd ODI Live Telecast: भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे मुकाबला, मैच का सीधा लाइव प्रसारण, देखें आज के मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट

IND Vs SL 2nd ODI Match 2024 Live Streaming Online: भारत और श्रीलंका के बीच 3 वनडे मैच की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज (04 अगस्त 2024) खेला जाएगा। जानिए यह मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा।

Image

भारत और श्रीलंका के बीच आज दूसरा वनडे मुकाबला खेला जाएगा।

Photo : Times Now Digital

India vs Sri Lanka 2nd ODI Match Live Telecast: मेहमान टीम भारत और मेजबान श्रीलंका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 04 अगस्त को खेला जाएगा। यह मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है। सीरीज का पहला मुकाबला टाई रहा। अब दूसरे मुकाबले में दोनों टीमों की नजर जीत हासिल करने पर होगी, ताकि सीरीज पर बढ़त हासिल कर सके। पहले वनडे मुकाबले में श्रीलंका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट के नुकासन पर 230 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी भारतीय टीम 47.5 ओवर में 230 रन पर ऑलआउट हो गई। इसके साथ ही यह मुकाबला टाई हो गया। इस मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे बड़ी पारी खेली। उन्होंने 7 चौके और 3 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 58 रन बनाए। वहीं, शुभमन गिल, वॉशिंगटन सुदंर, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल का बल्ला नहीं चला था।

विषयविवरण
मैचभारत और श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे (ind vs sl live cricket score today)
तारीखरविवार, 04 अगस्त 2024 (ind vs sl live cricket score today)
स्थल (IND vs SL 2nd ODI Match Venue)कोलंबो, आर. प्रेमादासा स्टेडियम (ind vs sl live cricket score today)
समय (IND vs SL 2nd ODI Match Time)दोपहर 2.30 बजे (भारतीय समयानुसार) (ind vs sl live cricket score today)
टॉस का समयदोपहर 2 बजे (ind vs sl live cricket score today)
टीवी पर प्रसारण (IND vs SL 2nd ODI Match On Tv)सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (ind vs sl live cricket score today)
लाइव स्ट्रीमिंग (IND vs SL 2nd ODI Match Live Streaming)सोनी लिव ऐप (ind vs sl live cricket score today)

भारत स्कॉड (India Squads)

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद, हर्षित राणा।

श्रीलंका स्क्वॉड (Sri Lanka Squads)

चरिथ असलांका (सी), पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, कामिंदु मेंडिस, जेनिथ लियानगे, निशान मदुश्का, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेललागे, चमिका करुणारत्ने, महीश थीक्षाना, अकिला धनंजय, दिलशान मदुशंका, मथीशा पथिराना, असिथा फर्नांडो।

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे मुकाबला कब खेला जाएगा (IND vs SL 2nd ODI Match Date)

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे मुकाबला रविवार (04 अगस्त 2024) को खेला जाएगा।

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे मुकाबला कहां खेला जाएगा। (IND vs SL 2nd ODI Match Venue)

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे मुकाबला कोलंबो के आर. प्रेमादासा स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा (IND vs SL 2nd ODI Match Time)

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 2.30 बजे शुरू होगा। इसका टॉस दोपहर 2 बजे होगा।

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे मुकाबला टीवी पर कहां देख सकते हैं (IND vs SL 2nd ODI Match On Tv)

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे मुकाबला टीवी पर आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (IND vs SL 2nd ODI Match Live Streaming)

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर देखी जा सकती है।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article