एजुकेशन

SSC GD Constable Result 2026: किसी भी वक्त जारी हो सकता है एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा का रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक से कर सकेंगे चेक

SSC GD Constable Result 2026 Kab Aayega: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जल्द ही जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। नतीजे का ऐलान होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट sssc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

Image

SSC GD Constable Result 2026 Kab Aayega: ऐसे चेक कर सकेंगे एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट

SSC GD Constable Result 2026 Kab Aayega: एसएससी जीडी कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) किसी भी वक्त जीडी कांस्टेबल (GD Constable) भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर सकता है। नतीजे का ऐलान होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

बता दें एसएससी जीडी कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा 27 अप्रैल से 30 मई 2026 के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए कुल 48 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया था। वहीं अब रिजल्ट जारी होने वाला है। नतीजे का ऐलान होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

How To Check SSC GD Constable Result 2026: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

  • सबसे पहले ssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर SSC GD Constable Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • यहां सर्च बॉक्स पर जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  • यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित होता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।

SSC GD Constable Result: कुल इतने पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 25,487 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। यहां पुरुष उम्मीदवारों के लिए कुल 10198 पद, ईडब्ल्यूएस (OBC) पुरुष उम्मीदवारों के लिए कुल 2416, ओबीसी (OBC) पुरुष उम्मीदवारों के लिए कुल 5329 पद महिला अभ्यर्थियों के लिए, अनुसूचित वर्ग (SC) पुरुष उम्मीदवारों के लिए कुल 3433 पद, अनुसूचित जनजाति वर्गल (ST) के लिए 2091 पद और महिला उम्मीदवारों के लिए 222 पद शामिल हैं।

कब आ सकता है एसएससी जीडी कांस्टेबल का रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एसएससी जीडी कांस्टेबल का रिजल्ट सितंबर के तीसरे सप्ताह तक घोषित किया जा सकता है। हालांकि आयोग ने इससे संबंधित किसी प्रकार का कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। इससे संबंधित अधिसूचना जारी होते ही आपको यहां सूचित कर दिया जाएगा। नतीजे का ऐलान होने के बाद अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article