एजुकेशन

Delhi Police HC Admit Card 2026: दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल पीई और एमटी परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Delhi Police HC Admit Card 2026: दिल्ली पुलिस ने हेड कांस्टेबल पीईटी और एमटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। भर्ती में हिस्सा लेने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

Delhi Police HC Admit Card 2026 (Photo - AI)

Delhi Police HC Admit Card 2026: दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट आया है। दिल्ली पुलिस भर्ती सेल ने हेड कांस्टेबल भर्ती के अंतर्गत शारीरिक सहनशक्ति और माप परीक्षण (PE & MT) के लिए आधिकारिक एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। सीबीटी परीक्षा में सफलता हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Endurance Test) और शारीरिक माप परीक्षण (Physical Measurement Test) के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार दिल्ली पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी आवश्यक क्रेडेंशियल्स दर्ज करके आसानी से इसे प्राप्त कर सकते हैं।

कब है हेड कांस्टेबल पीई और एमटी परीक्षा

दिल्ली पुलिस द्वारा हेड कांस्टेबल पीई और एमटी परीक्षा का आयोजन 28 और 29 सितंबर 2026 को किया जाएगा। इस परीक्षा के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा केंद्र पर ले जाने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • एडमिट कार्ड
  • वैध पहचान पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • शैक्षणिक एवं श्रेणी प्रमाण पत्र

फिजिकल टेस्ट के दिन रखें इन बातों का ध्यान

- एडमिट कार्ड में दिए गए रिपोर्टिंग टाइम से कम से कम 30-45 मिनट पहले परीक्षा स्थल पर पहुंचें।

- शारीरिक गतिविधियों (रनिंग, लॉन्ग जंप, हाई जंप) के लिए आरामदायक स्पोर्ट्स ड्रेस और रनिंग शूज पहनकर जाएं।

- ग्राउंड टेस्ट से पहले पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और खुद को हाइड्रेटेड रखें।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के आसान स्टेप

स्टेप 1 - सबसे पहले दिल्ली पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट delhipolice.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए 'Recruitment' टैब पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - 'Delhi Police HC PE & MT Admit Card 2026' वाले लिंक का चयन करें।

स्टेप 4 - अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और जन्मतिथि (Date of Birth) दर्ज करके सबमिट करें।

स्टेप 5 - स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड प्रदर्शित होगा। इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए 2-3 प्रिंट आउट निकाल लें।

उम्मीदवारों को सलाह है कि वह एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी लेना न भूलें। बिना एडमिट कार्ड के प्रिंट के परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवार साथ ही फोटो आईडी भी रखें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article