Ind vs SA Toss Delayed, India Vs South Africa 1st T20i Match Toss Timing: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज यानी रविवार को पहला टी20 मुकाबला खेला जाना था। लेकिन बारिश की खलल के कारण तय समय पर शुरू नहीं हो सका। टॉस से कुछ देर पहले बारिश शुरू हुई, तो लगातार होती रही। हालांकि, लंबे समय के इंतजार के बाद आधिकारियों ने मैच का रद्द करने का फैसला किया। अब दोनों टीमों के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला 12 दिसंबर को गकेबेरहा में खेला जाएगा।
पहले ही जताई गई थी बारिश की संभावना
भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20 मुकाबला डरबन में खेला जाना है। मैच से पहले बारिश की उम्मीद जताई गई थी। रिपोर्ट के अनुसार, डरबन में लगातार पिछले कुछ दिनों से बारिश हो रही थी। इसको देखते हुए आज भी डरबन में बारिश की उम्मीद जताई गई थी। जानकारी के मुताबिक आज 80 प्रतिशत बारिश के आसार थे।
भारत और दक्षिण अफ्रीका की टी20 टीमें
भारतीय टी20 टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, रूतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा (उप कप्तान), मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, दीपक चाहर, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह।
दक्षिण अफ्रीकी टी20 टीम: एडेन मार्कराम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, मैथ्यू ब्रीट्जस्के, नांद्रे बर्गर, जेराल्ड कोएत्जी (पहला और दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय), डोनोवन फरेरा, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जेनसेन (पहला और दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय), हेनरिक क्लासेन, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स और लिजाड विलियम्स, केशव महाराज, डेविड मिलर और एंडिले फेलुकवायो।
