LIVE
IND vs SA 1st T20 Highlights: बिना एक गेंद फेंके बारिश की भेंट चढ़ा भारत और द. अफ्रीका पहला T20I मैच
IND vs SA 1st T20, India vs South Africa Highlights (भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच क्रिकेट स्कोर का सीधा प्रसारण): भारत और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला टी20 मुकाबला तय समय पर शुरू नहीं हो सका। टॉस से कुछ मिनट पहले डरबन में बारिश शुरू हुई, जो रुका ही नहीं। बारिश के कारण टॉस भी नहीं हो सका। लंबे समय तक इंतजार करने के बाद अंत में मैच को रद्द कर दिया गया। दोनों टीमों के बीच खेले जाने वाले 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली जानी है। अब सीरीज का दूसरा मुकाबला गकेबेरहा में खेला जाएगा। सीरीज में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया उतरेगी, जबकि दक्षिण अफ्रीका टीम की कमान एडेन मार्करम को सौंपी गई है।
Watch Here Ind Vs SA 2nd T20 Match Live Score Streaming
DEC 10, 2023 21:35 IST
Ind Vs SA Match Toss Delayed Live Updates: भारत और अफ्रीका का पहला मुकाबला रद्द
डरबन में होने वाला भारत और दक्षिण अफ्रीका का पहला टी20 मुकाबला रद्द कर दिया गया। बारिश के कारण टॉस तक नहीं हो सका। दोनों टीमों के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला 12 दिसंबर को गकेबेरहा में खेला जाएगा।
DEC 10, 2023 21:35 IST
Ind Vs SA Match Toss Delayed Live: मैच की उम्मीद हो रही है कम
भारत और दक्षिण अफ्रीका का पहला टी20 मुकाबला अभी तक शुरू नहीं हो सका है। करीब दो घंटे का समय बीत चुका है और डरबन में अभी भी बारिश जारी है। बारिश के जारी होने से अब मैच के शुरू होने की उम्मीद भी कम हो रही है। आप सभी का लाइव ब्लॉग के साथ जुड़े रहने के लिए शुक्रिया। अब मिलते हैं 12 दिसंबर को गकेबेरहा में।
DEC 10, 2023 20:43 IST
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका LIVE क्रिकेट स्कोर: फैंस के लिए बुरी खबर
टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के फैंस के लिए बुरी खबर है। डरबन में अभी भी बारिश हो रही है।
DEC 10, 2023 19:55 IST
DEC 10, 2023 19:46 IST
Ind Vs Sa T20 Live Score Update: अगले 35 मिनट में ओवर कटना होगा शुरू
बारिश के कारण भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20 मुकाबला शुरू नहीं हो सकता। अगर मैच अगले 35 मिनट में शुरू नहीं होता है तो ओवर कटना शुरू हो जाएगा।
DEC 10, 2023 19:21 IST
India Vs South Africa 1st T20 Live Score: डरबन में बारिश जारी
बारिश के कारण भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20 मुकाबला तय समय पर शुरू नहीं हो पाए। बारिश के कारण तय समय पर टॉस नहीं हो पाया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, डरबन में अभी बारिश जारी है।
DEC 10, 2023 19:21 IST
Ind Vs Sa T20 Live Cricket Score: सूर्या की कप्तानी में जीत का रिकॉर्ड तगड़ा
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सूर्यकुमार यादव कप्तानी कर रहे हैं। आपको बता दें कि उनकी कप्तानी में टी20 में जीत का रिकॉर्ड काफी तगड़ा है। वे अभी तक कुल 5 टी20 मैचों में कप्तानी कर चुके हैं, जिसमें से 4 मैचों में जीत, जबकि एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया का जीत का रिकॉर्ड 80 प्रतिशत है।
DEC 10, 2023 19:21 IST
Ind Vs Sa 1st T20i Live Score Update: हो जाइए तैयार
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टी20 मुकाबले की शुरुआत बस कुछ देर में होने वाली है। 7 बजे टॉस होगा और फिर उसके आधे घंटे बाद मैच का आगाज होगा।
DEC 10, 2023 17:20 IST
IND vs SA Live Score: आज कैसा रहेगा डरबन का मौसम?
भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच आज का पहला टी20 मुकाबला डरबन में होना है तो इसके मौसम पर भी चर्चा कर लेते हैं। खबर फिलहाल अच्छी नहीं है क्योंकि डरबन में लगातार कुछ दिनों से बारिश होती आई है और आज भी यहां बारिश का अनुमान है। जानकारी के मुताबिक आज 80 प्रतिशत बारिश के आसार हैं। वहीं उमस भी बहुत होने वाली है। इसके अलावा ये तेज हवाएं भी चलती रहेंगी। ऐसे में लगता है कि मैच पर बारिश का प्रभाव रहना निश्चित है। अगर तापमान की बात करें तो डरबन में आज अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेंटीग्रेड तक रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेंटीग्रेड तक रहने की उम्मीद है।
DEC 10, 2023 19:23 IST
India vs South Africa T20 Live Score: भारत-दक्षिण अफ्रीका पहले टी20 मैच की पिच रिपोर्ट कैसी है?
भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20 मुकाबला डरबन के किंग्समीड मैदान पर आयोजित होने जा रहा है। मैदान जहां पहले टी20 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ युवराज सिंह के छह गेंदों पर छक्के देखने को मिले थे। इस बार जिस पिच पर मैच होने जा रहा है वो पिच जिस क्यूरेटर ने तैयार की है, वो अब रिटायर होने जा रहा है और ये उसकी आखिरी पिच होगी। डरबन की पिच पर पिछले कुछ टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 200 के करीब स्कोर बने जरूर हैं लेकिन ये पिच थोड़ी धीमी जरूर रही है। हालांकि फिर भी बल्लेबाजों को यहां काफी मदद मिल सकती है। तेज गेंदबाजों को भी इस पिच पर मदद मिलने के आसार हैं।
DEC 10, 2023 17:01 IST
IND vs SA Live Score: भारत और दक्षिण अफ्रीका के टी20 आंकड़े
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक 24 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं। इन मुकाबलों में टीम इंडिया ने 13 बार जीत दर्ज की, जबकि दक्षिण अफ्रीकी टीम ने 10 मैचों में जीत हासिल की। वहीं एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला। अगर बात करें दक्षिण अफ्रीकी जमीन की, तो भारत ने दक्षिण अफ्रीका में अब तक 7 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं जिसमें हैरान करते हुए भारत ने मेजबान टीम को 5 मैचों में मात दी, जबकि दक्षिण अफ्रीका अपने ही घर में सिर्फ 2 मैच जीतने में सफल रहा।
DEC 10, 2023 19:23 IST
India vs South Africa First T20 Live Score: अय्यर और सूर्या संभालेंगे मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी
इन-फॉर्म श्रेयस अय्यर मेन इन ब्लू के लिए सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक हो सकते हैं। हालिया सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मैचों में 61 रन बनाकर, अय्यर एक और प्रदर्शन करने के लिए उत्सुक होंगे। कप्तान सूर्यकुमार यादव आगे बढ़कर नेतृत्व करना चाहेंगे। वे द.अफ्रीका के खिलाफ सबसे बड़े खतरे के रुप में साबित हो सकते हैं।वहीं टीम में रिंकू सिंह और जितेश शर्मा को भी शामिल किया जा सकता है।
DEC 10, 2023 15:26 IST
IND vs SA Live Score: बिश्वोई और जडेजा पर गेंदबाजी की कमान
गेंदबाजी का नेतृत्व उप-कप्तान रवींद्र जडेजा करने वाले हैं। उनके अलावा टी20 के नंबर 1 गेंदबाज रवि बिश्नोई अपनी पोजिशन बचाने के लिए उतरेंगे। इसके अलावा तेज गेंदबाजों में अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज और मुकेश कुमार को जगह मिल सकती है।
DEC 10, 2023 15:25 IST
IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका की संभावित प्लेइंग 11
रिजा हेंड्रिक्स, मैथ्यू ब्रेट्ग्की, एडन मार्करम (कप्तान), हेनरी क्लासेन, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, मार्को जानसेन, गेराल्ड कोएत्जी, केशव महाराज, ब्रूनो हेंड्रिक्स, लिजर्ड विलियम्स।
DEC 10, 2023 19:23 IST
IND vs SA T20 Live Cricket Score: भारत की संभावित प्लेइंग 11
शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज और मुकेश कुमार।
DEC 10, 2023 15:20 IST
DEC 10, 2023 15:19 IST
DEC 10, 2023 15:17 IST
DEC 10, 2023 13:41 IST
IND vs SA Live Score: क्या बारिश डालेगी मैच में खलल?
DEC 10, 2023 11:55 IST
