IND vs SA 1st T20 Live Cricket Streaming: बारिश के कारण पहला टी20 मुकाबले में देरी, यहां देखें लाइव मैच

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Dec 10, 2023, 07:43 PM IST

India vs South Africa, IND vs SA 1st T20 Live Cricket Score Streaming Online & Telecast Channel in India (भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच लाइव क्रिकेट स्कोर का सीधा प्रसारण): भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20 मुकाबला आज डरबन में खेला जाएगा। इस मैच का ऐसे लाइव प्रसारण देख सकते हैं।

IND vs SA 1st T20 Live Cricket Streaming: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20 मुकाबला आज यानी रविवार को खेला जाएगा। यह रोमांचक मुकाबला डरबन के किंग्समीड स्टेडियम में खेला जाएगा, लेकिन खराब मौसम और बारिश के कारण मुकाबला देर से शुरू होगा। मैच शुरू होने से ठीक पहले वहां बारिश शुरू हो गई। बारिश के कारण टॉस में भी देरी होगी। टीम इंडिया इस मुकाबले मेंं सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में उतरेगी, जबकि एडेन मार्करम की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका उतरेगी। इस मुकाबले में दोनों टीमें दमखम दिखाने उतरेगी। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया में कई युवाओं को मौका दिया गया है।

IND vs SA 1st T20 Live Streaming

सूर्यकुमार यादव और एडेन मार्करम। (फोटो- AP/ICC)

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला T20I मैच कब खेला जाएगा? (IND vs SA 1st T20I Match Date)

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला T20I मैच 10 दिसंबर 2023 (रविवार) को खेला जाएगा।

End of Feed