क्रिकेट

IND Vs SA 2nd T20I Dream 11: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 में ऐसी है भारत की प्लेइंग 11

IND Vs SA 2nd T20I Dream 11: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टी20 मैच का आयोजन गक्बेरहा स्थित सेंट जॉर्ज पार्क में किया जाने वाला है। मैच में भारत और दक्षिण अफ्रीका दोनों ही अपनी बेस्ट प्लेइंग 11 के साथ उतरने वाली है।

Image

IND Vs SA 2nd T20I Dream 11: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 में ऐसी है भारत की प्लेइंग 11

IND Vs SA 2nd T20I Dream 11 (भारत बनाम साउथ अफ्रीका ड्रीम इलेवन): भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला मंगलवार को हो रहा है। मैच का आयोजन द.अफ्रीका के गकेबरहा स्थित सेंट जॉर्ज पार्क क्रिकेट स्टेडियम में किया जाएगा। सीरीज का पहला मुकाबला बिना टॉस के ही रद्द हो गया ऐसे में दोनों ही टीमों को नए मैदान के हिसाब से नई प्लेइंग 11 तय करनी होगी।

भारतीय टीम के पास ओपनिंग के कई विकल्प हैं। लेकिन टीम शुभमन गिल और रुतुराज गायकवाड़ की जोड़ी से ओपनिंग करवा सकती है। गिल ने एकदिवसीय विश्व कप 2023 में शानदार प्रदर्शन किया और वे टी20 में अफ्रीका के खिलाफ घातक हो सकते हैं। हाल ही में समाप्त हुई पांच मैचों की श्रृंखला में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद रुतुराज गायकवाड़ ने अपनी जगह पक्की कर ली है। वे सीरीज के हाईएस्ट स्कोरर थे।

मिडल ऑर्डर में इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

इन-फॉर्म श्रेयस अय्यर मेन इन ब्लू के लिए सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक हो सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मैचों में 61 रन बनाकर, अय्यर एक और प्रदर्शन करने के लिए उत्सुक होंगे। कप्तान सूर्यकुमार यादव आगे बढ़कर नेतृत्व करना चाहेंगे। वे द.अफ्रीका के खिलाफ सबसे बड़े खतरे के रुप में साबित हो सकते हैं।वहीं टीम में युवा जोड़ी रिंकू सिंह और जितेश शर्मा को भी शामिल किया जा सकता है।

गेंदबाजी में इन्हें मिल सकता है मौका

गेंदबाजी का नेतृत्व उप-कप्तान रवींद्र जडेजा करने वाले हैं। उनके अलावा टी20 के नंबर 1 गेंदबाज रवि बिश्नोई अपनी पोजिशन बचाने के लिए उतरेंगे। इसके अलावा तेज गेंदबाजों में अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज और मुकेश कुमार को जगह मिल सकती है। टीम पिच के हिसाब से एक अतिरिक्त स्पिनर को भी शामिल कर सकती है।

भारत की प्लेइंग 11 (India playing 11):

यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार।

दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग 11 (south africa playing 11)

मैथ्यू ब्रीट्जके, रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम (सी), हेनरिक क्लासेन (डब्ल्यू), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसन, एंडिले फेहलुकवायो, गेराल्ड कोएत्ज़ी, लिज़ाद विलियम्स, तबरेज शम्सी।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article