LIVEIND vs SA Highlights: भारत के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की जीत की हैट्रिक, सीरीज में हासिल की बढ़त

IND vs SA Highlights: भारत के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की जीत की हैट्रिक, सीरीज में हासिल की बढ़त
Ind Vs SA Highlights (क्रिकेट लाइव स्कोर), India Vs South Africa (भारत बनाम साउथ अफ्रीका): दक्षिण अफ्रीका ने धमाकेदार शुरुआत की और शानदार पारी की बदौलत भारत को डक वर्थ लुईस नियम के तहत 5 विकेट से हराया। इसी जीत के साथ मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने तीन टी20 मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली। दक्षिण अफ्रीका की टीम इंडिया के खिलाफ टी20 में यह लगातार तीसरी जीत है। गकेबेरहा के सेंट जॉर्ज पार्क स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 19.3 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। हालांकि, इसके बाद बारिश शुरू हो गई और मैच को रोक दिया गया। बारिश रुकने के बाद मैच को 15-15 ओवर का कर दिया।
टीम इंडिया की अच्छी शुरुआत नहीं रही, लेकिन सूर्या ने 29 गेंदों पर अर्धशतकीय पारी खेली और टीम इंडिया को संभाला। इसी तरह रिंकू सिंह ने भी 30 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने सबसे ज्यादा 68 रन बनाए। शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल खाता नहीं खोल पाए, जबकि तिलक वर्मा ने 29 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के जेराल्ड कोएत्जी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट विकेट चटकाए।
जवाब में खेलने उतरी दक्षिण अफ्रीका टीम 7 गेंद शेष रहते हुए 5 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। रीजा हेंड्रिक्स ने सबसे बड़ी पारी खेली। हालांकि, वे अपने अर्धशतक से महज एक रन पर आउट हो गए। वहीं, कप्तान एडेन मार्करम ने भी 17 गेंदों पर 30 रन बनाए। भारत के मुकेश कुमार ने सबसे ज्यादा दो विकेट चटकाए।
ये भी पढ़े-
Ind Vs SA 3rd T20 Match Live Score Watch Online
Ind Vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका ने हासिल की जीत
दक्षिण अफ्रीका ने धमाकेदार शुरुआत की और शानदार पारी की बदौलत भारत को डक वर्थ लुईस नियम के तहत 5 विकेट से हराया। इसी जीत के साथ मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने तीन टी20 मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 19.3 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी दक्षिण अफ्रीका टीम 7 गेंद शेष रहते हुए 5 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।
Ind Vs SA Live Score Update: दक्षिण अफ्रीका को लगा एक और झटका
दक्षिण अफ्रीका टीम को 9 ओवर में 108 रन पर तीसरा बड़ा झटका लगा। मैथ्यू ब्रीत्जके, एडेन मार्करम के बाद रीज हेन्ड्रिक्स आउट हो गए। वे अर्धशत से महज एक रन चूक गए। अब हेनरिक क्लासेन और डेविड मिलर क्रीज पर हैं।
India Vs South Africa 3rd T20 Live Score: दक्षिण अफ्रीका का स्कोर हुआ 50 के पार
भारत के खिलाफ खेलने उतरी मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने 3.4 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 51 रन बना लिए।
Ind Vs SA Live Score: मेजबान टीम को लगा पहला झटका
दक्षिण अफ्रीका टीम को 2.5 ओवर में पहला झटका लगा। मैथ्यू ब्रीत्जके रन आउट हो गए। वे अच्छी शुरुआत की, लेकिन 7 गेंदों पर एक चौका और एक छक्का की मदद से 16 रन बना सके। अब एडेन मार्करम और रीज हेन्ड्रिक्स क्रीज पर हैं।
Ind Vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका की धमाकेदार शुरुआत
भारत के खिलाफ खेलने उतरी दक्षिण अफ्रीका की धमाकेदार शुरुआत हुई। टीम ने दो ओवर में बिना किसी नुकसान के 38 रन बना लिए हैं।
Ind Vs SA Live Score Update: पहला ओवर हुआ महंगा साबित
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया का पहला ओवर काफी महंगा साबित हुआ। टीम ने पहले ओवर में बिना किसी नुकसान के 14 रन बना लिए हैं। मैथ्यू ब्रीत्जके और रीज हेनरिक क्रीज पर हैं।
Ind Vs SA Live Score: दोबार शुरू हुआ मुकाबला
बारिश के कारण रुका मुकाबला दोबारा शुरू हो चुका है। जवाब में खेलने के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम उतर चुकी है। मैथ्यू ब्रीत्जके और रीज हेनरिक क्रीज पर आ चुके हैं।
Ind Vs SA Live Score Update: दक्षिण अफ्रीका को मिला आसान लक्ष्य
भारत और दक्षिण अफ्रीका का दूसरा मुकाबला 15-15 ओवर का हो गया है। दक्षिण अफ्रीका को 15 ओवर में 152 रन का लक्ष्य मिला है। हालांकि, टीम इंडिया ने 19.3 ओवर में 7 विकेट पर 180 रन बनाए थे।
Ind Vs SA Live Score: रात 11.10 बजे दोबारा शुरू होगा मुकाबला
टीम इंडिया ने 19.3 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। इसके बाद बारिश शुरू हो गई और मैच को रोक दिया गया। हालांकि, अब बारिश रुक गई है। मैच रात 11.10 बजे से 15-15 ओवर का खेला जाएगा।
Ind Vs SA Live Score: बारिश के कारण मैच रोकना पड़ा
भारत और दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को एक बार फिर बारिश के कारण रोकना पड़ा। भारतीय की पारी खत्म होने में सिर्फ 3 गेंद बचे थे, लेकिन इससे पहले बारिश शुरू हो गई और मैच को रोकना पड़ा।
Ind Vs SA Live Score: सिर्फ दो ओवर का खेल बचा
टीम इंडिया का सिर्फ दो ओवर का खेल बचा है। टीम ने 18 ओवर में 5 विकेट के 162 रन बना लिए हैं। रिंकू सिंह और रवींद्र जडेजा क्रीज पर डटे हुए हैं।
Ind Vs SA Live Score: टीम इंडिया का सकोर 150 के पार
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया का स्कोर 150 के पार पहुंच चुका है। टीम ने 16.4 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 150 का स्कोर पार किया।
Ind Vs SA Live Score Update: रिंकू के बल्ले से निकला अर्धशतक
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सूर्यकुमार यादव के बाद रिंकू सिंह ने भी अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 30 गेंदों पर 9 चौके की मदद से अर्धशतक पूरा किया।
Ind Vs SA Live Score: जितेश नहीं खेल पाए बड़ी पारी
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया को एक और झटका लगा। जितेश शर्मा बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे महज एक रन बनाकर आउट हो गए। उनको एडेन मार्करम ने आउट किया।
Ind Vs SA Live Score: टीम इंडिया के कप्तान भी हुए आउट
भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव भी आउट होकर पवेलियन लौट गए। उन्होंने 155.55 की स्ट्राइक रेट से 36 गेंदों पर 5 चौके और 3 छक्के की मदद से 56 रन बनाए। उन्हों शम्सी ने अपना शिकार बनाया।
Ind Vs SA Live Score Update: टीम इंडिया का स्कोर 100 के पार
सूर्यकुमार यादव की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत टीम इंडिया का स्कोर 100 के पार पहुंच गया है। टीम ने 11 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 101 रन बना लिए हैं। सूर्या और रिंकू क्रीज पर डटे हुए हैं।
Ind Vs SA Live Score: सूर्या ने जड़ा अर्धशतक
टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 29 गेंदों पर 5 चौके और 3 छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया।
Ind Vs SA Live Score: टीम इंडिया का आधा खेल हुआ खत्म
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया का आधा खेल खत्म हो चुका है। टीम ने 10 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 84 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार यादव और रिंकू सिंह क्रीज पर हैं।
Ind Vs SA Live Score Update: सूर्या ने की कोहली की बराबरी
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कप्तान कर रहे सूर्यकुमार यादव ने सबसे तेज 2000 रन बनाने के मामले में बराबरी कर ली है। कोहली की तरह सूर्या ने भी 56 पारियों में यह कारनामा किया है।
Ind Vs SA Live Score Update: टीम इंडिया को लगा तीसरा बड़ा झटका
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लड़खड़ाई टीम इंडिया को संभालने वाले तिलक वर्मा भी आउट होकर पवेलियन लौट चुके हैं। वे 145 की स्ट्राइक रेट से 20 गेंदों पर 4 चौके और एक छक्के की मदद से 29 रन बनाकर आउट हो गए। उनको कोएत्जी ने अपना शिकार बनाया।