LIVEIND vs NZ 3rd T20 Highlights: इंडिया के हुनर-हौसला के आगे हारे कीवी, 66 रन पर ढेर कर हासिल की अपनी सबसे बड़ी जीत, सीरीज भी 2-1 से जीती

IND vs NZ 3rd T20 Highlights: इंडिया के हुनर-हौसला के आगे हारे कीवी, 66 रन पर ढेर कर हासिल की अपनी सबसे बड़ी जीत, सीरीज भी 2-1 से जीती
IND vs NZ 3rd T20 Highlights, India vs New Zealand T20 Cricket Highlights (भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 क्रिकेट मैच हाईलाइट्स): टीम इंडिया ने बुधवार (एक फरवरी, 2023) को न्यूजीलैंड को तीसरे टी-20 में करारी मात दी। भारत के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और बॉलर्स (हार्दिक पंड्या, शिवम मावी, अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक) की धारदार गेंदबाजी के बलबूते टीम ने कीवियों को 168 रन से हराया। यह एक लिहाज से टीम इंडिया की सबसे बड़ी जीत है। हार्दिक एंड कंपनी ने इस जीत के साथ ही सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया। दरअसल, गुजरात के अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग की थी। 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर भारत ने 234 रन का स्कोर खड़ा किया था, जिसमें गिल ने 63 बॉल्स पर 126 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें उन्होंने 14 चौके और सात छक्के जड़े, जबकि जवाबी पारी में न्यूजीलैंड खेमे को जीत के लिए 235 रन चाहिए थे, पर वे केवल 12.1 ओवर्स में 66 रन पर ढेर हो गए।
IND vs NZ 3rd T20 Live Score Streaming, Full Scorecard: Watch Here
"हां...हम हैं चैंपियंस!"
कीवी टीम के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम करने के बाद ट्रॉफी के साथ फोटो क्लिक कराते हुए। (फोटोः एपी)
कौन बना प्लेयर ऑफ दि सीरीज?
टीम इंडिया के टी-20 कप्तान हार्दिक पंड्या को प्लेयर ऑफ दि सीरीज के अवॉर्ड से नवाजा गया। उन्हें इसके लिए ढाई लाख रुपए का चेक भी दिया गया।
गरजे-बरसे गिल, किंग कोहली को इस मामले में पछाड़ा
गिल ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को चारों ओर पीटते हुए अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी। उन्होंने महज 63 गेंद में 12 चौके और सात छक्के जमाये जिससे भारत ने चार विकेट पर 234 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। गिल का भारतीय बल्लेबाजों में टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे बड़ा स्कोर भी है। गिल ने इस मामले में पूर्व कप्तान विराट कोहली को पीछे छोड़ा। कोहली ने पिछले साल अफगानिस्तान के खिलाफ नाबाद 122 रन की पारी खेली थी।
मैच और सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया ने यूं मनाया जश्न
जीत के बाद किसे क्या मिला?
ट्रस्टेड प्लेयर ऑफ दि मैच- सूर्य कुमार यादव, गेम चेंजर ऑफ दि मैच- राहुल त्रिपाठी, पावर प्लेयर ऑफ दि मैच- शुभमन गिल और प्लेयर ऑफ दि मैच- शुभमन गिल।
रनों के हिसाब से सबसे बड़ी जीत, समझें- कैसे?
भारत ने इससे पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय में रनों के हिसाब से सबसे बड़ी जीत आयरलैंड के खिलाफ (143 रन से) 2018 में डबलिन में हासिल की थी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के दो पूर्णकालिक देशों के बीच रनों के लिहाज से यह सबसे बड़ी जीत है।
गिल का टी20 में पहला शतक, भारत ने न्यूजीलैंड को 168 रन से हराकर जीती श्रृंखला
भारत ने शुभमन गिल के टी20 अंतरराष्ट्रीय में पहले (नाबाद 126 रन) शतक के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत बुधवार को यहां तीसरे और अंतिम मैच में न्यूजीलैंड को 168 रन से हराकर रनों के हिसाब से इस प्रारूप में सबसे बड़ी जीत दर्ज कर श्रृंखला 2-1 से अपने नाम की।
NZ के यूं ढहे आखिर के दो विकेट्स
कीवी टीम के आखिर के दो विकेट्स क्रमशः 12वें ओवर की पांचवीं बॉल और 13वें ओवर की पहली बॉल पर गिरे। पहले बी.टिकनर एक रन पर हार्दिक पंड्या की बॉल पर ईशान किशन को अपना कैच गंवा बैठे, जबकि उनके बाद डी.मिशेल 35 रन बनाकर उमरान मलिक की गेंद पर शिवम मावी को अपना कैच दे बैठे।
India vs NZ 3rd T-20 LIVE Score: कीवी टीम का गिरा आठवां विकेट, शून्य पर फर्ग्युसन हुए आउट
न्यूजीलैंड की टीम को लॉकी फर्ग्युसन के रूप में 10वें ओवर की चौथी बॉल पर आठवां झटका लगा। टीम का स्कोर तब 54 रन था और यह बल्लेबाज हार्दिक पंड्या की बॉल पर उमरान मलिक को कैच दे बैठा और शून्य पर आउट हो गया।
IND vs SL 3rd T20 Live Score: New Zealand 55/8 (9.5 Over)
India vs NZ 3rd T-20 LIVE Score: सोढ़ी भी आउट, मावी ने लिया विकेट
India vs NZ 3rd T-20 LIVE Score: सैंटनर भी गए, लगा छठा झटका
टीम इंडिया ने माइकल सैंटनर के रूप में कीवी टीम को छठा झटका दिया। नौवें ओवर की तीसरी गेंद पर वह आउट हुए और शिवम मावी की बॉल पर राहुल त्रिपाठी ने उनका कैच लिया। वह 13 बॉल खेलकर सिर्फ 13 रन ही बना पाए।
IND vs SL 3rd T20 Live Score: New Zealand 53/6 (8.3 Over)
India vs NZ 3rd T-20 LIVE Score: देखें, कैसे ब्रेसबेल हुए बोल्ड और उड़ गई थीं गिल्लियां
India vs NZ 3rd T-20 LIVE Score: भारतीय बॉलर्स की आंधी में उड़ गई आधी कीवी टीम, ब्रेसवेल के तौर पर पांचवां झटका
टीम इंडिया के बॉलर्स की धारदार बॉलिंग की आंधी में बुधवार को आधी कीवी टीम बड़ी तेजी से उड़ गई। ब्रेसवेल के रूप में टीम को पांचवां झटका लगा। वह पांचवें बॉल की तीसरी बॉल पर उमरान मलिक की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। वह सिर्फ आठ बॉल्स का सामना कर आठ रन बना सके थे।
IND vs SL 3rd T20 Live Score: New Zealand 21/5 (4.3 Over)
India vs NZ 3rd T-20 LIVE Score: कीवी टीम को लगा चौथा झटका, फिलिप्स भी गए
कीवी टीम को चौथा झटका तीसरे ओवर की चौथी बॉल पर ग्लेन फिलिप्स के रूप में लगा। वह हार्दिक पंड्या की गेंद पर सूर्यकुमार यादव को अपना कैच थमा बैठे और सिर्फ दो रन बनाकर आउट हो गए।
IND vs SL 3rd T20 Live Score: New Zealand 7/4 (2.4 Over)
India vs NZ 3rd T-20 LIVE Score: 'SKY' जब बन गए सुपरमैन, देखें- कैसे लपका शानदार कैच
India vs NZ 3rd T-20 LIVE Score: कीवी टीम की हालत पस्त, अर्शदीप ने लिया एक और विकेट
न्यूजीलैंड टीम के मार्क चैपमैन खाता भी नहीं खोल पाए और आउट हो गए। उनका कैच ईशान किशन ने अर्शदीप सिंह की बॉल पर लिया। वह सिर्फ दो बॉल का सामना कर सके थे।
IND vs SL 3rd T20 Live Score: New Zealand 7/3 (2.2 Over)
India vs NZ 3rd T-20 LIVE Score: डेवन कॉनवे भी गए, अर्शदीप ने पहुंचाया पवेलियन
न्यूजीलैंड की टीम को दूसरा झटका दूसरे ओवर में अर्शदीप सिंह ने दिया। उन्होंने डेवन कॉनवे को आउट किया, जबकि पंड्या ने कैच लिया। वह दो बॉल पर सिर्फ एक रन ही बना पाए थे।
IND vs SL 3rd T20 Live Score: New Zealand 5/3 (2 Over)
India vs NZ 3rd T-20 LIVE Score: कीवी टीम को हार्दिक ने दिया पहला झटका, फिन आउट
न्यूजीलैंड की टीम को पहला झटका पहले ओवर में टीम इंडिया के कैप्टन हार्दिक पंड्या ने दिया। ओवर की पांचवीं बॉल पर उन्होंने फिन ऐलन को आउट किया। सूर्यकुमार यादव ने उनका कैच लपका था और वह चार बॉल पर सिर्फ तीन रन बना पाए थे।
IND vs SL 3rd T20 Live Score: New Zealand 4/2 (1.4 Over)
India vs NZ 3rd T-20 LIVE Score: कीवी टीम को जीत के लिए चाहिए कितने रन?
India vs NZ 3rd T-20 LIVE Score:...तो इस रफ्तार से खेले गिल