क्रिकेट

IND vs IRE Pitch Report: वैभव सूर्यवंशी आज कर सकते हैं अपना डेब्यू, जानिए बेलफास्ट की पिच का कैसा रहेगा हाल

IND vs IRE Pitch Report: आयरलैंड दौरे पर पहुंची भारतीय टीम का आज पहले टी20 मुकाबले में मेजबान आयरलैंड से भिड़ंत होने जा रही है। यह मुकाबला बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेला जाएगा। इस मैच में भारत की युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू कर सकते हैं। जहां नए कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई में भारतीय टीम युवा चेहरों को परखेगी। वहींं आयरलैंड की टीम घरेलू मैदान पर बड़ा उलटफेर करना चाहेगी। दोनों टीमें सीरीज में बढ़त बनाने के लिए इस मुकाबले में जीत दर्ज करना चाहेंगी। ऐसे में आज कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब की पिच का शुक्रवार को कैसा रहेगा हाल? जानिए मैदान से जुड़े खास आंकड़े और कैसा रहेगा बेलफास्ट का मौसम?

Image

भारत बनाम आयरलैंड पिच रिपोर्ट

IND vs IRE Pitch Report: भारत-आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला शनिवार को बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब स्टेडियम (Civil Service Cricket Club Belfast) में खेला जाएगा। इस सीरीज के जरिए भारत के 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू कर सकते हैं। हालांकि, श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम जब आयरलैंड के खिलाफ शुक्रवार को शुरू होने वाली दो मैचों की सीरीज के पहले मैच से टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने नए युग की शुरुआत करेगा तो उसके लिए सबसे बड़ी चुनौती वैभव सूर्यवंशी को अंतिम एकादश में फिट करना होगा। इस सीरीज में भारत की कप्तानी श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) कर रहे हैं। वहीं आयरलैंड की कमान लोरकान टकर (Lorcan Tucker) के हाथों में है। भारत और आयरलैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 6:00 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 5:30 बजे होगा। जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और वरुण चक्रवर्ती को इस सीरीज के लिए आराम दिया गया है। आयरलैंड की टीम चोटों से जूझ रही है, जोश लिटिल, मार्क एडायर, पॉल स्टर्लिंग और कर्टिस कैम्फर जैसे अनुभवी खिलाड़ी बाहर हैं।

भारत-आयरलैंड हेड टू हेड (India vs Ireland Head To Head)

भारत और आयरलैंड के बीच हेड-टू-हेड में भारत का पलड़ा पूरी तरह भारी है। दोनों के बीच अब तक कुल 8 टी20 मैच खेले गए हैं। इसमें से सभी 8 मैच भारत ने जीते हैं। आयरलैंड को भारत के खिलाफ पहली जीत की तलाश है। दोनों टीमों के बीच आखिरी भिड़ंत 2024 टी20 वर्ल्ड कप में हुई थी। जहां भारत ने आयरलैंड को 8 विकेट से मात दी थी। बेलफास्ट में अब तक कुल 13 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। जिसमें से 7 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं और 6 मैचों में चेज करने वाली टीम को जीत मिली है। यहां का औसत स्कोर 158 रन है। 2019 में आयरलैंड ने जिम्बाब्वे के खिलाफ यहां 190 रन का सबसे बड़ा स्कोर बनाया था। आयरलैंड भले ही रैंकिंग में नीचे हो, लेकिन घरेलू हालात में उसकी टीम किसी को भी चौंका सकती है।

भारत बनाम आयरलैंड आज की पिच रिपोर्ट (IRE vs IND 1st T20I Today Pitch Report)

आज भारत और आयरलैंड के बीच पहला टी20 बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेला जाएगा। ये मैदान बेलफास्ट के स्टॉर्मोंट एस्टेट में स्थित है और आयरलैंड के सबसे खूबसूरत मैदानों में गिना जाता है। हरी-भरी आउटफील्ड और ठंडी हवाओं वाला ये मैदान तेज गेंदबाजों के लिए मददगार माना जाता है। नई ड्यूक बॉल से शुरुआती ओवरों में अच्छा स्विंग और सीम मूवमेंट मिलता है। अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा और गैविन होए जैसे पेसर्स को नई गेंद से फायदा मिलेगा। हालांकि, सूरज निकलने के बाद पिच बल्लेबाजी के लिए आसान हो जाती है। यहां बाउंड्री छोटी हैं, खासकर स्क्वायर बाउंड्री, जिससे अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और हैरी टेक्टर जैसे पावर-हिटर फायदा उठा सकते हैं। बीच के ओवरों में पिच थोड़ी स्लो हो जाती है, जिससे स्पिनर्स अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, जॉर्ज डॉकरेल का रोल अहम हो जाएगा। बेलफास्ट में शाम के वक्त ठंड बढ़ जाती है और हल्की ओस का असर भी दूसरी पारी में दिख सकता है, ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है। बेलफास्ट में जून में तापमान 14-18 डिग्री के आसपास रहता है। इस मैच में बारिश की 20% संभावना है, लेकिन खेल पर असर पड़ने की उम्मीद कम है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 158 रन है, लेकिन 175+ का टोटल विनिंग स्कोर माना जाता है।

पहले टी20 में भारत और आयरलैंड के इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें (Players To Watch Out For In IRE vs IND 1st T20I)

भारत-आयरलैंड के बीच पहले टी20 में कई खिलाड़ियों पर सबकी नजरें रहेंगी। भारत के फैन्स की नजरें अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma), संजू सैमसन (Sanju Samson), श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer), तिलक वर्मा (Tilak Varma), वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi), अक्षर पटेल (Axar Patel), अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) पर रहेंगी। वहीं आयरलैंड के फैन्स की नजरें लोरकान टकर (Lorcan Tucker), हैरी टेक्टर (Harry Tector), जॉर्ज डॉकरेल (George Dockrell), गैरेथ डेलानी (Gareth Delany), जय मुंद्रा (Jay Moodra) पर रहेंगी।

भारत और आयरलैंड की टी20 टीम (India vs Ireland T20I Full Squads)

भारतीय टीम फुल स्क्वॉड:

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, सूर्यांश शेडगे, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, इशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी।

आयरलैंड टीम फुल स्क्वॉड:

लोरकान टकर (कप्तान), रॉस एडायर, बेन कैलिट्ज़, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहनी, मैथ्यू हम्फ्रीज़, गैविन होए, मैथ्यू हॉलार्ड, लियाम मैकार्थी, जय मूंदरा, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर, रूबेन विल्सन।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article