हैदराबाद: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैच की टेस्ट सीरीज का आगाज गुरुवार को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने जा रहा है। भारतीय टीम के लिए सीरीज के शुरुआती दो टेस्ट मैच बेहद अहम होंगे। टीम को विराट कोहली के बगैर इंग्लैंड की बैजबॉल रणनीति का सामना करना है। विराट के बिना टीम का मिडिल ऑर्डर कमजोर नजर आ रहा है। लेकिन भारतीय टीम के लिए पिछली दो टेस्ट सीरीज का रिकॉर्ड बेहद शानदार और प्रोत्साहित करने वाला है। ऐसे में दोनों के बीच पांच मैच की सीरीज में कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।
खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट गंवाने वाली टीम
सीरीज के दौरान भारतीय टीम की नजर इंग्लैंड के खिलाफ अपने टेस्ट जीत रिकॉर्ड को भी बेहतर करने पर होगी। टीम इंडिया ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 32 जीत फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हासिल की है। ऐसे में अगर भारतीय टीम सीरीज के शुरुआती दो टेस्ट जीत लेती है तो इंग्लैंड टेस्ट क्रिकेट में उसकी सबसे फेवरेट टीम बन जाएगी। इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने अबतक कुल 131 टेस्ट खेले हैं और 31 में जीते दर्ज की है। अगर टीम इंडिया 5 मैच की सीरीज में कम से कम दो टेस्ट जीत लेती है तो इंग्लैंड के खिलाफ उसकी जीत का आंकड़ा 33 हो जाएगा।
भारत की विराधी टीमों के खिलाफ टेस्ट जीत
- ऑस्ट्रेलिया-32
- इंग्लैंड-31
- वेस्टइंडीज-23
- न्यूजीलैंड-22
- श्रीलंका-22
- द. अफ्रीका-16
- बांग्लादेश-11
- पाकिस्तान-09
- जिंबाब्वे-07
- अफगानिस्तान-01
कंगारुओं के माथे से मिटेगा दाग
इंग्लैंड की सीरीज में 2 हार से ऑस्ट्रेलियाई टीम निश्चित तौर पर खुश होगी। क्योंकि उससे भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट मैच हारने वाली टीम होने का तमगा छिन जाएगा और ये अनचाहा ताज इंग्लैंड के सिर पर सज जाएगा। ऐसे में भारत के साथ-साथ ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट फैन्स की पैनी नजर इस सीरीज पर होगी।
