क्रिकेट

IND vs ENG 4th T20: भारत ने इंग्लैंड को हराया

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला 31 जनवरी (शुक्रवार) को खेला जाएगा। मेजबान टीम इंडिया सीरीज के में 2-1 से आगे है। आइए जानते हैं कि मैच को भारत में कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं।

Image

जानिए कब और कहां खेला जाएगा भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला।

Photo : Times Now Digital

इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला शुक्रवार को खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है। टीम इंडिया सीरीज में 2-1 से आगे हैं। अगर टीम चौथे मुकाबले में जीत हासिल कर लेती है तो सीरीज अपने नाम कर लेगी। वहीं, जोस बटलर की कप्तानी वाली टीम इंग्लैंड चौथे मुकाबले में भारत को एक बार हराना चाहेगी। सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 43 गेंद शेष रहते हुए 7 विकेट से जीत हासिल की थी। इसी जीत के साथ टीम इंडिया ने पांच टी20 मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल की थी। इसी तरह टीम ने दूसरे मुकाबले में भी इंग्लैंड को 4 गेंद शेष रहते हुए 2 विकेट से हराया और सीरीज में बढ़त को बरकरार रखा। वहीं, राजकोट में खेले गए तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ 26 रन से हार झेलनी पड़ी थी।

भारत और इंग्लैंड टीमों का स्क्वॉड (IND vs ENG 4th T20 Squads)

भारत का स्क्वॉड (India Squad)

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल।

इंग्लैंड का स्क्वॉड (England Squad)

जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, बेन डकेट, फिल साल्ट, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्से, लियाम लिविंगस्टोन, जेमी ओवरटन, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, साकिब महमूद, आदिल राशिद, मार्क वुड।

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला कब से खेला जाएगा (India vs England 4th T20 Match Date)

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टी20 शुक्रवार (31 जनवरी 2025) को खेला जाएगा।

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला कहां खेला जाएगा। (India vs England

4th T20 Match Venue)

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (Maharashtra Cricket Association Stadium, Pune) में खेला जाएगा।

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा (India vs England 4th T20 Match Time)

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम को 7:00 बजे से शुरू होगा। इसका टॉस आधे घंटे पहले यानि 6:30 बजे होगा।

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले को टीवी पर कहां देख सकते हैं (India vs England 4th T20 Match On Tv)

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टी20 सीरीज को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर लाइव देखा जा सकता है।

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (India vs England 4th T20 Match Live Streaming)

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार एप पर की जाएगी।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article