क्रिकेट

IND vs ENG 4th T20 Venue: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा T20 पुणे में होगा, ऐसे हैं ग्राउंड के आंकड़े

IND vs ENG 4th T20 Venue Stats: टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (एमसीए स्टेडियम) में खेला जाना है। वादियों से घिरे इस खूबसूरत क्रिकेट स्टेडियम में अब तक ज्यादा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं हुए हैं। आइए भारत-इंग्लैंड चौथे टी20 मैच से पहले जान लेते हैं कि यहां के आंकड़े क्या कुछ कहते हैं और इस मैदान से जुड़ी कुछ खास व दिलचस्प बातें।

Image

भारत-इंग्लैंड चौथे टी20 मैच के वेन्यू पुणे के आंकड़े

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-इंग्लैंड टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज
  • अब भारत और इंग्लैंड के बीच होगा चौथा टी20
  • दोनों टीमों की अहम टक्कर पुणे में होगी

IND (India) Vs ENG (England) 4th T20 Match Venue, MCA Stadium Pune Stats: रोमांचक 5 टी20 मैचों की सीरीज अब भारत और इंग्लैंड के बीच अब ऐसे मोड़ पर पहुंच चुकी हैं जहां से उत्साह बढ़ता ही जाना है। भारत ने सीरीज के शुरुआती दोनों मैच जीतकर डबल बढ़त बनाई थी, लेकिन तीसरे टी20 मैच में इंग्लैंड ने शानदार वापसी के साथ मैच जीता और सीरीज को 1-2 के आंकड़े पर लाकर खड़ा कर दिया। दोनों टीमों के बीच गुरुवार (31 January 2025) को जब चौथा टी20 मैच पुणे (Pune) होगा, उसमें अगर इंग्लैंड जीतने में सफल हुआ तो सीरीज बराबर हो जाएगी और फिर सभी को इंतजार रहेगा पांचवें व निर्णायक मुकाबले का जहां तय होगा कि ट्रॉफी किसके हाथ में जाएगी।

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच शनिवार को खेले जाने वाले सीरीज के चौथे टी20 मैच का आयोजन पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (MCA Stadium) में होने वाला है। इस मैदान पर अब तक सिर्फ 4 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले ही खेले गए हैं। यहां पहला टी20 मुकाबला 2012 में आयोजित हुआ था जबकि अंतिम बार इस मैदान पर कोई टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला जनवरी 2023 में खेला गया था। यानी दो साल बाद एक बार फिर पुण में टी20 मैच होने जा रहा है। यहां पर इंग्लैंड ने अब तक एक ही टी20 मैच खेला है और वो मैच इस मैदान का पहला टी20 मैच भी था जो 13 साल पहले हुआ था। भारत ने यहां खेले गए 4 टी20 मैचों में 2 मैच जीते हैं और 2 मैच गंवाए हैं। आइए जानते हैं इस ग्राउंड से जुड़े कुछ खास आंकड़े।

पुणे के मैदान पर अब तक हुए मैचों के नतीजे (Pune T20 Matches Results)

मैच कब हुआदोनों टीमेंरिजल्ट
20/12/2012भारत बनाम इंग्लैंडभारत को जीत मिली
9/2/2016भारत बनाम श्रीलंकाश्रीलंका को जीत मिली
10/1/2020भारत बनाम श्रीलंकाभारत ने मैच जीता
5/1/2023भारत बनाम श्रीलंकाश्रीलंका 16 रन से जीता

एमसीए स्टेडियम पुणे के खास आंकड़े (MCA Stadium Pune Stats)

एक पारी में सर्वाधिक टी20 स्कोर206/6 (श्रीलंका), भारत के खिलाफ
एक पारी में सबसे कम टी20 स्कोर101 (भारत), श्रीलंका के खिलाफ
एक मैच में बेस्ट बॉलिंगदासुन शनाका (3/16, श्रीलंका), भारत के खिलाफ
सबसे बड़ी पारीअक्षर पटेल (65 रन, भारत, श्रीलंका के खिलाफ
पहले बल्लेबाजी का औसत स्कोर166 रन
पहले बैटिंग करने वाली टीम2 मैच जीते
बाद में बैटिंग करने वाली टीम2 मैच जीते
सबसे ज्यादा रन वाला बल्लेबाजदासुन शनाका, श्रीलंका (3 मैचों में 68 रन)
सबसे ज्यादा विकेट वाला गेंदबाजदासुन शनाका, श्रीलंका (3 मैच में 5 विकेट)

भारत और इंग्लैंड के बीच पुणे में पिछले टी20 मैच में क्या हुआ था (Last IND vs ENG T20 Match At MCA Stadium)

भारत और इंग्लैंड के बीच आखिरी बार पुणे में टी20 मुकाबला 20 दिसंबर 2012 को खेला गया था जो इस मैदान के इतिहास का पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी था। टीम इंडिया एम एस धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी में मैदान पर उतरी थी। इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी और एलेक्स हेल्स की 56 रन, ल्यूक राइट की 34 रन, जोस बटलर की नाबाद 33 रन और समित पटेल की 22 रनों की पारियों के दम पर इंग्लैंड ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 157 रन बनाए थे। भारत के लिए युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए थे। जबकि अशोक डिंडा ने 2 विकेट और अश्विन ने 1 विकेट लिया था।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने अपने सभी बल्लेबाजों के थोड़े-थोड़े योगदान के दम पर 17.5 ओवर में 5 विकेट खोते हुए 158 रनों का टारगेट हासिल करके 5 विकेट से जीत दर्ज कर ली थी। भारत की तरफ से सर्वाधिक स्कोर 38 रन युवराज सिंह ने बनाया था। इस दौरान इंग्लैंड के लिए टिम ब्रेसनन ने 2 विकेट, स्टुअर्ट मीकर और ल्यूक राइट ने 1-1 विकेट झटका था।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article