क्रिकेट

IND vs BAN Womens Asia Cup 2024 Live Streaming: भारत और बांग्लादेश के बीच सेमीफाइनल मुकाबला आज, जानिए कब और कहां देख सकते हैं लाइव प्रसारण

IND vs BAN Women Asia Cup 2024 Semi Final Live Streaming: महिला एशिया कप 2024 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया का सामना बांग्लादेश से होगा। यह मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है। इस मुकाबले को आप कब और कहां लाइव देख सकते हैं। मैच से जुड़ी हर जानकारी यहां देखें।

Image

इंडिया बनाम बांग्लादेश आज के मैच की लाइव लाइव ऑनलाइन स्ट्रीमिंग, जाने कब और कहां देखें।

Photo : Times Now Digital

IND vs BAN Women Asia Cup 2024 Semi Final Live Streaming Online Today Match: महिला एशिया कप 2024 का रोमांच अब अंतिम मोड़ के करीब पहुंच चुका है। टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया का सामना बांग्लादेश से होगा। यह मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया टूर्नामेंट में अजेय रही है। टीम को लीग मुकाबले में पहली जीत पाकिस्तान के खिलाफ मिली थी। इसी तरह दूसरे मुकाबले में यूएई और तीसरे मुकाबले में नेपाल के खिलाफ जीत मिली थी। टीम 6 अंक के साथ अपने ग्रुप के पॉइंट टेबल में टॉप पर है। वहीं, बांग्लादेश की बात करें तो टीम को लीग मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ पहली हार मिली थी, जबकि दूसरे मुकाबले में थाईलैंड के खिलाफ जीत मिली थी और तीसरे मुकाबले में मलेशिया के खिलाफ जीत दर्ज की थी। टीम कुल 4 अंक के साथ अपने ग्रुप में दूसरे नंबर पर रही थी। दोनों टीमों के बीच पिछले पांच मैचों के प्रदर्शन पर नजर डालें तो टीम इंडिया का पलड़ा काफी मजबूत है। टीम इंडिया को सभी पांच मुकाबलों में जीत मिली है।

भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला कब से खेला जाएगा? (INDW vs BANW Women Asia Cup 2024 Semi Final Match Date)

महिला एशिया कप में भारत और बांग्लादेश का मुकाबला शुक्रवार (26 जुलाई 2024) को खेला जाएगा।

भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला कितने बजे से शुरू होगा? (INDW vs BANW Women Asia Cup 2024 Semi Final Match Time)

महिला एशिया कप में भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबले की शुरुआत दोपहर 2.00 बजे से होगी। इसके आधे घंटे पहले टॉस होगा।

भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला कहां खेला जाएगा? (INDW vs BANW Women Asia Cup 2024 Semi Final Match Venue)

महिला एशिया कप में भारत और बांग्लादेश का मुकाबला दांबुला के रंगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत और बांग्लादेश के मुकाबले को टीवी पर कैसे देखें लाइव? (INDW vs BANW Women Asia Cup 2024 Semi Final Match Live Telecast)

महिला एशिया कप में भारत और बांग्लादेश का मुकाबले को आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

भारत और जिम्बाब्वे के बीच पांच टी20 मुकाबले को मोबाइल पर कैसे देखें लाइव? (INDW vs BANW Women Asia Cup 2024 Semi Final Match Live Streaming)

महिला एशिया कप में भारत और बांग्लादेश मुकाबले को आप डिज्नी-हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article