भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय शृंखला 2-2 से बराबर रहने के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने मैच के बाद वैभव सूर्यवंशी पर जवाब दिया। वैभव को इस सीरीज में खेलने को मौका नहीं मिला। जब अय्यर से वैभव को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इस पर कहा 'उन्हें लगातार अपने खेल और तैयारी की प्रक्रिया पर भरोसा बनाए रखना चाहिए। उन्होंने कहा, "मैं उनसे यही कहता रहता हूं कि उन्हें मौका जरूर मिलेगा। अपनी प्रक्रिया में निरंतरता बनाए रखनी होगी और कभी-कभी इंतजार भी करना पड़ता है। हमारे पास दो शानदार सलामी बल्लेबाज हैं। वैभव के साथ हमारी बातचीत इसी विषय पर होती रही है।"
अय्यर ने मौजूदा सलामी जोड़ी अभिषेक और संजू सैमसन के बारे में कहा कि हमारे पास दो ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने हमें वर्ल्ड कर जितवाया है और वह लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे पहले वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच मनीष ओझा ने भी इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने टीम मैनेजमेंट को तानाशाह तक कह दिया था। स्पोर्ट्स नाउ से खास बातचीत में उन्होंने गौतम गंभीर को भी निशाने पर लिया था।
मनीष ओझा ने मौजूदा टीम मैनेजमेंट पर वैभव की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा 'लगता है, उन्होंने मन बना लिया है कि इस बच्चे को मौका नहीं दिया जाएगा। उसे बाहर बिठाकर इतना निराश कर रहे हैं। इस उम्र में ज्यादा से ज्यादा मौके मिलने चाहिए, लेकिन वह बाहर बैठा पानी पिला रहा है। मुझे लगता है कि मौजूदा टीम मैनेजमेंट एक तरह की तानाशाही कर रहे हैं। उनके मन में जो आता है, वे वही करते हैं। सूर्यवंशी ने अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया है तब से हुए 20 मैच में से 12 में उन्हें बेंच पर बैठना पड़ा है। वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में दूसरे टी20 मुकाबले में खेलने का मौका मिला था।
