क्रिकेट

IND vs AUS: विराट कोहली और सैम कोंस्टास के बीच तकरार पर ख्वाजा का बड़ा खुलासा, बताया कैसे शान्त हुआ मामला

Virat Kohli vs Sam Konstas: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में चेज मास्टर विराट कोहली और ऑस्ट्रेलिया की युवा सनसनी सैम कोंस्टास के बीच तकरार देखने को मिली थी इस पर अब सामने खड़े उस्मान ख्वाजा ने अपना पक्ष रखा है और बड़ा खुलासा किया है।

Image

उस्मान ख्वाजा (फोटो- AP)

Virat Kohli vs Sam Konstas: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में खेले जा रहे बॉर्डर गावस्कर सीरीज के चौथे टेस्ट मैच में चेज मास्टर विराट कोहली की युवा बल्लेबाज सैम कोंस्टास के साथ तकरार हो गई जिसके बाद कोहली पर जुर्माना भी लगाया गया।कई पूर्व खिलाड़ियों को बृहस्पतिवार को युवा सैम कोंस्टास के साथ विराट कोहली का टकराना पसंद नहीं आया और ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा का कहना है कि उन्होंने तनाव कम करने के लिए बीच बचाव किया क्योंकि वह नहीं चाहते थे कि स्थिति हाथ से निकल जाए।

ख्वाजा उस समय क्रीज पर थे जब चौथे टेस्ट के पहले दिन ऑस्ट्रेलियाई पारी के 10वें ओवर में यह घटना घटी। कोहली और कोंस्टास के कंधे टकराए और दोनों एक-दूसरे की ओर देखने लगे जिसके बाद उनके बीच तीखी नोकझोंक हुई।ख्वाजा ने तुरंत कोहली के गले में हाथ डालकर उन्हें अलग किया। मैदानी अंपायरों ने भी दोनों से बात की जिसके बाद मामला जल्द ही शांत हो गया।

ख्वाजा ने बताई पूरी कहानी

ख्वाजा ने ‘एबीसी’ को बताया कि 'मैं दूसरी ओर जा रहा था और जैसे ही मैंने मुड़कर देखा तो मैंने उन्हें टकराते हुए देखा। मैं सोच रहा था, ‘क्या हो रहा है?’ सैमी आक्रामक खेल रहे थे। मैं बस स्थिति को शांत करने आया। भावनायें ठीक हैं। लेकिन सैम और (जसप्रीत) बुमराह और विराट के बीच पूरे समय थोड़ी तनातनी चल रही थी। लेकिन मैं नहीं चाहता था कि यह किसी शारीरिक संपर्क से खराब हो।' उन्होंने आगे बताया कि 'मैं लंबे समय से विराट को जानता हूं। हम लंबे समय से दोस्त हैं। मैंने (कोंस्टास से) कहा, ‘शांत रहो। मैं उससे बात करूंगा। तुम शांत रहो, और मैं इसे सुलझा लूंगा’।'

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ियों ने कोहली को ठहराया जिम्मेदार

पूर्व खिलाड़ी जस्टिन लैंगर, माइकल वॉन और अंपायर साइमन टफेल को भी लगता है कि कोहली की गलती थी।ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कोच लैंगर ने ‘सेवन नेटवर्क’ के लिए कमेंट्री के दौरान कहा, ‘‘हमें किसी भी क्रिकेट में ऐसा देखना पसंद नहीं है। वॉन ने ‘फॉक्स क्रिकेट’ से कहा, ‘‘विराट कोहली इतने अनुभवी पेशेवर खिलाड़ी हैं। 19 साल के खिलाड़ी पर खीझ उतारना ठीक नहीं। विराट ही सैम के पास जाकर टकराया। ' वहीं टफेल ने कहा, ‘‘दिख रहा है कि विराट कोहली ही सैम कोंस्टास से टक्कर के लिए अपनी जगह बदल कर उसकी ओर जा रहे हैं। ’’ बता दें कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भारत के स्टार बल्लेबाज पर कोंस्टास से भिड़ने के कारण मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया है और उनके खाते में एक डिमैरिट अंक भी जोड़ा गया है।

(भाषा)

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article