IND vs AUS 3rd Test Playing 11, Dream11 Team Prediction: बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में 2-0 से बढ़त ले चुकी टीम इंडिया के लिए इंदौर टेस्ट जीतकर सीरीज अपने नाम करने का मौका है। इस मैच में जीत दर्ज करते ही टीम इंडिया लगातार दूसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच जाएगी।
अब तक हुए दो मैचों की बात करें तो रोहित शर्मा के अलावा टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर संघर्ष करता नजर आया है।
चाहे केएल राहुल हो या फिर विराट कोहली किसी के बल्ले से भी बड़ी पारी नहीं निकली है। केएल राहुल का फॉर्म तो टीम के लिए और भी चिंता जनक है। उन्होंने अब तक 3 इनिंग में कुल 38 रन बनाए हैं। ऐसे में उम्मीद यह लगाई जा रही है कि इंदौर में शुभमन गिल को मौका मिल सकता है। यह वो बदलाव है जो टीम इंडिया, इंदौर टेस्ट में अपने प्लेइंग इलेवन में कर सकती है।
ओपनिंग जोड़ी- रोहित शर्मा के साथ इस मैच में शुभमन गिल मैदान पर नजर आ सकते हैं। गिल ने साल 2023 में शानदार प्रदर्शन किया है।
टीम इंडिया मध्यक्रम- मध्यक्रम में कोई भी बदलाव के संकेत नहीं हैं। ऐसे में चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और श्रीकर भरत।
ऑलराउंडर- नागपुर और दिल्ली दोनों जगह भारत के लो- ऑर्डर ने अच्छा प्रदर्शन किया है। ऐसे में इंदौर में भी रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन से टीम बल्ले योगदान की उम्मीद रखेगी।
दो तेज गेंदबाज का विकल्प- अब तक हुए दोनों टेस्ट मैच में टीम इंडिया 2 तेज गेंदबाज के साथ उतरी है और तीसरे टेस्ट में भी इसकी संभावना अधिक है। मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी ने इस सीरीज में अच्छी गेंदबाजी की है।
टीम इंडिया प्लेइंग इलेवन-
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज
