LIVE
IND vs AUS 3rd Test: क्या होलकर में होगा चमत्कार, टीम इंडिया के सामने 141 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने की चुनौती
IND vs AUS 3rd Test: क्या होलकर में होगा चमत्कार, टीम इंडिया के सामने 141 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने की चुनौती
IND vs AUS 3rd Test LIVE SCORE
MAR 03, 2023 08:55 IST
दूसरा दिन नाथन लॉयन के नाम रहा
दूसरा दिन नाथन लॉयन के नाम रहा दूसरी पारी में उन्होंने 8 विकेट हासिल किए और दूसरी पारी में भी फेल रही टीम इंडिया की बल्लेबाजी।
MAR 03, 2023 08:41 IST
मिचेल स्टार्क के अनुसार लक्ष्य आसान नहीं
ऑस्ट्रेलिया को इंदौर टेस्ट जीतने के लिए केवल 76 रन मिले हैं, लेकिन तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का मानना है कि यह लक्ष्य आसान बिल्कुल नहीं होगा।
MAR 03, 2023 08:39 IST
टीम इंडिया को जीत के लिए चमत्कार की जरूरत
चौथी पारी में अब तक सबसे कम स्कोर 85 रन का डिफेंड किया गया है, लेकिन होलकर के मैदान पर यदि टीम इंडिया को जीत दर्ज करनी है तो 141 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ना होगा।
MAR 02, 2023 17:26 IST
दूसरे दिन का खेल खत्म, जीत के लिए 76 रन का कल पीछा करेगा ऑस्ट्रेलिया
भारतीय टीम की दूसरी पारी 163 रन पर ढहने के बाद अंपायर्स ने दूसरे दिन के खेल की समाप्ति का ऐलान भी कर दिया। जीत के लिए 76 रन के लक्ष्य का पीछा करने ऑस्ट्रेलियाई टीम शुक्रवार को उतरेगी।
MAR 02, 2023 17:01 IST
नाथन लॉयन ने चटकाए 8 विकेट
भारतीय टीम को दूसरी पारी में 163 रन पर ढेर करने में नाथन लॉयन की अहम भूमिका रही। लॉयन ने 64 रन देकर 8 विकेट अपने नाम किए।
MAR 02, 2023 16:56 IST
IND vs AUS Live Score: 163 रन पर ढेर हुई टीम इंडिया
भारतीय टीम इंदौर टेस्ट की दूसरी पारी में महज 163 रन बनाकर ढेर हो गई। नाथन लॉयन ने 64 रन देकर 8 विकेट लिए। उन्होंने मोहम्मद सिराज को स्टंपिंग कराकर भारतीय टीम को दूसरी पारी में समेटने में अहम भूमिका अदा की। अक्षर पटेल 15 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे।
MAR 02, 2023 16:46 IST
अक्षर ने जड़ा लॉयन की गेंद पर छक्का
अक्षर पटेल ने 59 वें ओवर की तीसरी गेंद पर लॉयन के खिलाफ छक्का जड़ा और इसके बाद एक रन लेकर भारत की बढ़त को 75 रन की कर दिया।
MAR 02, 2023 16:39 IST
अक्षर के भरोसे टीम इंडिया, 68 रन की हुई बढ़त
भारतीय टीम 100 रन की बढ़त हासिल करने के लिए अक्षर पटेल के भरोसे है। 156 रन पर 9 विकेट गंवाकर भारत ने 68 रन की बढ़त हासिल कर ली है।
MAR 02, 2023 16:31 IST
मोहम्मद सिराज बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरे
भारत के लिए आखिरी विकेट के लिए बल्लेबाजी करने मोहम्मद सिराज उतरे हैं। वो दूसरे छोर पर खड़े अक्षर पटेल का साथ देंगे।
MAR 02, 2023 16:30 IST
भारत को लगा नौंवा झटका, उमेश बने लॉयन का शिकार
उमेश यादव मिड ऑन की दिशा में छक्के जड़ने की कोशिश में बाउंड्री पर मिचेल स्टार्क के हाथों लपके गए। वो अपना खाता भी नहीं खोल पाए। भारत ने 155 रन पर नौवां विकेट गंवाया। भारत के पास कुल बढ़त 67 रन की हो गई है।
MAR 02, 2023 16:29 IST
उमेश यादव डीआरएस में बचे
पुजारा के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए उमेश यादव को तीसरे अंपायर ने नॉट दिया जबकि फील्ड अंपायर ने उन्हें आउट आउट करार दिया था।
MAR 02, 2023 16:27 IST
भारत के पास है 67 रन की बढ़त
भारत के पास कुल 67 रन की बढ़त हो गई है। उमेश यादव बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतरे हैं।
MAR 02, 2023 16:26 IST
पुजारा बने लॉयन का शिकार
भारतीय पारी को संभालने वाले चेतेश्वर पुजारा 57वें ओवर की तीसरी गेंद पर लेग स्लिप में खड़े स्टीव स्मिथ के हाथों शानदार तरीके से लपके गए। उन्होंने 59 रन बनाए। इसके साथ ही भारतीय टीम का 100 रन की लीड हासिल करने का मसला अधर में अटक गया है।
MAR 02, 2023 16:23 IST
टीम इंडिया ने बनाए 56 ओवर में 7 विकेट पर 155 रन
भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में 56 ओवर में 7 विकेट खोकर 155 रन बना लिए हैं। पुजारा 59 और अक्षर 7 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत के पास कुल बढ़त 67 रन की हो गई है।
MAR 02, 2023 16:19 IST
पुजारा ने जड़ा दूसरा छक्का
चेतेश्वर पुजारा ने पारी के 55वें ओवर की तीसरी गेंद पर लॉयन के खिलाफ मिड ऑन की दिशा में शानदार छ्क्का जड़ा। यह पारी में उनका दूसरा छक्का है। भारत के पास कुल 63 रन की बढ़त हो गई है। पुजारा 58 रन और अक्षर 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।
MAR 02, 2023 15:59 IST
बल्लेबाजी करने आए अक्षर पटेल
अश्विन के आउट होने के बाद अक्षर पटेल बल्लेबाजी करने उतरे हैं। भारत ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 142 रन बना लिए हैं। पुजारा 51 रन बनाकर खेल रहे हैं और भारत के पास 54 रन की बढ़त हो गई है।
MAR 02, 2023 15:57 IST
भारत को लगा सातवां झटका, अश्विन बने लॉयन का शिकार
भारतीय टीम को सातवां झटका नाथन लॉयन ने दिया। अश्विन लॉयन की गेंद पर एलबीडब्लू हो गए। उन्होंने 28 गेंद में 16 रन बनाए। भारत के खिलाफ भारत में इस विकेट के साथ लॉयन ने 50 विकेट भी पूरे किए और पारी में विकेटों का पंजा भी जड़ दिया।
MAR 02, 2023 15:49 IST
टीम इंडिया ने बनाए 6 विकेट पर 140 रन
भारत ने 48 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 140 रन बना लिए हैं। भारत को इंदौर टेस्ट में 52 रन की बढ़त हासिल हो गई है। पुजारा 51 और अश्विन 16 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच सातवें विकेट के लिए 22 रन की साझेदारी हो गई है।
MAR 02, 2023 15:36 IST
पुजारा ने जड़ा 55वां अर्धशतक
चेतेश्वर पुजारा ने 108 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। इस पारी के दौरान उन्होंने 5 चौके जड़े।
MAR 02, 2023 15:22 IST
मुश्किल में टीम इंडिया, दूसरी पारी में 125 रन पर गंवाए 6 विकेट
भारतीय क्रिकेट टीम इंदौर टेस्ट में मुश्किल में आ गई है। महज 125 रन पर भारतीय टीम ने 6 विकेट गंवा दिए हैं। उसके पास 37 रन की बढ़त हो गई है। पुजारा 46 रन बनाकर पिच पर डटे हैं और टीम को उबारने की कोशिश कर रहे हैं।
