क्रिकेट

ODI सीरीज में भाग लेने न्यूजीलैंड पहुंचे शुभमन गिल, निशाने पर होंगे दो माइलस्टोन

भारत की वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान पांच मैच की वनडे और दो मैच की टेस्ट सीरीज में भाग लेने न्यूजीलैंड पहुंच गए हैं। दौरे पर उनके निशाने पर होंगे दो पर्सनल माइलस्टोन।

Image

शुभमन गिल (फोटो क्रेडिट BCCI X)

ऑकलैंड: भारतीय वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैच की वनडे में भाग लेने न्यूजीलैंड पहुंच गए हैं। सीरीज का आगाज 4 नवंबर, 2026 को ऑक्लैंड में होगा। शानदार फॉर्म में चल रहे गिल की सीरीज के दौरान नजरें दो व्यक्तिगत उपलब्धियों पर होगी।

वनडे में 4 हजारी बनने के मुहाने पर

गिल न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के दौरान वनडे क्रिकेट में चार हजार और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 8 हजार रन पूरे कर सकते हैं। उन्होंने अबतक खेले 70 मैच की 69 पारी में 64.01 के औसत और 103.01 के स्ट्राइक रेट से 3,713 रन बनाए हैं। इसमें 11 शतक और 20 अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान उन्होंने वनडे में दो दोहरे शतक भी जड़े हैं। गिल वनडे सीरीज के शुरुआत तीन मैच में शिरकत करेंगे। चार हजारी बनने के लिए उन्हें तीन पारी में 287 रन बनाने हैं। मौजूदा फॉर्म को देखें तो यह उनके लिए मुश्किल काम नहीं होगा।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पूरे कर सकते हैं 8 हजार रन

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 8 हजार रन पूरे करने के मुहाने पर भी गिल पहुंच गए हैं। उन्होंने अबतक खेले 149 मैच की 182 पारी में 47.95 के औसत से 7,625 रन बनाए हैं। इसमें 23 शतक और 32 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 269 रन रहा है। 8 हजार रन पूरे करने के लिए गिल को 375 रन और बनाने हैं। इसके लिए उनके पास वनडे की तीन और टेस्ट की चार पारियां हैं। ऐसे में ये उपलब्धि भी कप्तान गिल कीवी सरजमीं पर आसानी से हासिल कर लेंगे।

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले तीन वनडे के लिए भारतीय टीम:

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा*, कुलदीप यादव।

न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी दो वनडे के लिए भारतीय टीम:

श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर, उप-कप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव।
Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article