बॉलीवुड

Ramayana के बाद SS Rajamouli के साथ Mahabharata बनाएंगे Namit Malhotra?

रामायण के निर्माता नमित मल्होत्रा को लेकर काफी समय से खबरें फैल रही हैं कि वो जल्द ही एसएस राजामौली के साथ महाभारत बनाने का प्लान बनाएंगे और दुनिया को हिला देंगे। नमित ने इन खबरों का सच बताया है।

Image

Ramayana के बाद SS Rajamouli के साथ Mahabharata बनाएंगे नमित मल्होत्रा?

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बड़ी फिल्म रामायण जल्द ही सिनेमाघरों में कदम रखने जा रही है, जिसमें रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी दिखाई देंगे। फिल्म रामायण को नमित मल्होत्रा ने बनाया है, जिसका बजट किसी हॉलीवुड मूवी से कम नहीं है। नमित मल्होत्रा लगातार ये कहते नजर आ रहे हैं कि वो भारतीय सिनेमा को ग्लोबली प्रमोट करना चाहते हैं, जिसकी शुरुआत रामायण से होने वाली है। बीते दिनों लॉस एंजेलिस में फिल्म रामायण की स्पेशल स्क्रीनिंग थी, जिसमें एक फैन ने उनसे सवाल किया कि रामायण तो आने ही वाली है लेकिन वो एसएस राजामौली के साथ मिलकर महाभारत कब बनाएंगे? TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: ‘खुशी के पास वापस मत जाना’, Vedang Raina को Janhvi Kapoor ने क्यों दी ऐसी सलाह?

काफी लम्बे समय से ये खबरें वायरल हैं कि नमित मल्होत्रा और एसएस राजामौली साथ मिलकर महाभारत बना सकते हैं। जहां नमित मल्होत्रा के पास वीएफएक्स की ताकत हैं तो वहीं पर राजामौली के पास शानदार विजन है। अगर ये दोनों मिल जाएं तो हॉलीवुड की छुट्टी हो जाएगी। रामायण स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान नमित मल्होत्रा ने राजामौली संग काम करने पर पॉजिटिव जवाब दिया और कहा कि भारतीय सिनेमा को बड़ा बनाने के लिए सबको साथ आना चाहिए। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: 3 बब्बर शेरों के सामने Ranbir Kapoor ने Alia को किया था प्रपोज, बोले- 'मेरी शेरनी सामने खड़ी थी'

फैन ने नमित मल्होत्रा (Namit Malhotra) से पूछा, "आप राजामौली के साथ महाभारत कब बना रहे हैं?" इसका जवाब देते हुए नमित मल्होत्रा ने कहा, "वो लीजेंड हैं। मैं उनकी सक्सेस की कामना करता हूं। अब वक्त आ चुका है कि भारतीय सिनेमा दुनियाभर में सफलता के झंडे गाड़े।" नमित मल्होत्रा ने साफ-साफ तो कुछ नहीं कहा लेकिन जैसे भारतीय सिनेमा की सक्सेस की कामना उन्होंने की है, उसे देखकर यही कहा जा सकता है कि आने वाले समय में ये संभव हो सकता है कि दोनों हाथ मिलाएं।

वैसे जब राजामौली (SS Rajamouli) की बाहुबली सीरीज रिलीज हुई थी तब ये खबरें सामने आई थीं कि वो भारतीय सिनेमा के बड़े-बड़े कलाकारों को लेकर महाभारत बना सकते हैं। राजामौली ने भी महाभारत बनाने की इच्छा जाहिर की थी और कहा था कि उन्हें महाभारत बनाने में वक्त लगेगा, जिस कारण वो सही समय पर इसे शुरू करेंगे। वैसे आप नमित मल्होत्रा और राजामौली को महाभारत के लिए हाथ मिलाते हुए देखना चाहते हैं या नहीं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article