क्रिकेट

IND A vs AUS A Unofficial Test: दूसरी पारी में सस्ते में सिमटा ऑस्ट्रेलिया, भारत जीत से 243 रन दूर, रिटायर्ड हर्ट हुए केएल राहुल

इंडिया ए ने ऑस्ट्रेलिया ए को लखनऊ में खेले जा रहे सीरीज के पहले अनाधिकारिक टेस्ट की दूसरी पारी में सस्ते में ढेर कर दिया और जीत के लिए 412 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 2 विकेट पर 169 रन बना लिए हैं। भारत के लिए चिंता का विषय केएल राहुल की चोट है जो रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन वापस लौटे। ऐसा रहा तीसरे दिन के खेल का हाल।

Image

केएल राहुल (फोटो क्रेडिट AP)

लखनऊ: लोकेश राहुल 74 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए जिससे भारत ए ने दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के तीसरे दिन गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया ए के 412 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने हुए दो विकेट पर 169 रन बना लिये। ऑस्ट्रेलिया ए की टीम दिन की शुरुआत तीन विकेट पर 16 रन से आगे करते हुए अपनी दूसरी पारी में 185 रन पर आउट हो गयी। भारत ए के गेंदबाजों ने पहली पारी की तुलना में दूसरी पारी में काफी बेहतर गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ए की पारी को कम स्कोर पर समेट दिया। भारत ए ने स्टंप्स तक दो विकेट पर 169 रन बना लिए जिससे टीम जीत से अब भी 243 रन दूर है।

राहुल ने ड्रेसिंग रूम में लौटने से पहले अगले सप्ताह वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली श्रृंखला के शुरुआती टेस्ट के लिए खुद को अच्छी तरह से तैयार कर लिया। उनकी पारी में नौ चौके शामिल थे। वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों के लिए बैकअप विकेटकीपर के रूप भारत की टेस्ट टीम में शामिल किये गये नारायण जगदीशन ने राहुल के साथ पारी की शुरुआत करते हुए 36 रन बनाए। स्टंप्स के समय सुदर्शन (44) और मानव सुथार (एक रन बनाकर खेल रहे) क्रीज पर थे। ऑफ स्पिनर टॉड मर्फी ने भारत ए की दूसरी पारी में दोनों विकेट लिए।

भारतीय टेस्ट टीम में वापसी करने वाले देवदत्त पडिक्कल पांच रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया ए की टीम दिन की शुरुआत में 46.5 ओवर में ऑल आउट हो गई, जिसमें गुरनूर बरार और सुथार ने तीन-तीन विकेट साझा किए। मोहम्मद सिराज ने दो विकेट लिए। बाएं हाथ के स्पिनर सुथार ने पहली पारी में पांच विकेट लिए थे। ऑस्ट्रेलिया ए की पहली पारी में 420 रन के जवाब में भारत ए ने 194 रन बनाये थे।

(भाषा)

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article