क्रिकेट

इमरान खान ने पाकिस्तान के एक प्लेयर की जमकर की तारीफ, उसे बताया बेहतरीन गेंदबाज

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 10, 2022, 12:57 AM IST

imran khan Praise Haris Rauf: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और प्रधानमंत्री इमरान खान ने शनिवार को हैलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद बच्चों और ग्रामीणों से बात करते हुए तेज गेंदबाज हारिस रऊफ की तारीफ करते हुए उन्हें एक बेहतरीन गेंदबाज बताया है।

Image

Imran-khan-with-Villagers

लाहौर: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान का इन दिनों राजनीति में ज्यादा वक्त गुजारता है। बावजूद इसके उनकी पैनी नजर पाकिस्तान क्रिकेट टीम और उसके खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर लगी है। ऐसे में टी20 विश्व कप के आगाज से पहले इमरान खान ने तेज गेंदबाज हारिस रऊफ की जमकर तारीफ की है और उन्हें एक बेहतरीन गेंदबाज करार दिया है।

इमरान ने हारिस रऊफ को बताया बेहतरीन गेंदबाज

साल 1992 में पाकिस्तान को पहली बार अपनी कप्तानी में विश्व चैंपियन बनाने वाले इमरान खान के हैलीकॉप्टर को शनिवार को डेरा डेरा इस्माइल खान के अदियाला गांव में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। इसके बाद इमरान ने वहां के बच्चों के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बच्चों से उनके पसंदीदा क्रिकेट खिलाड़ी का नाम पूछा। वहीं उनसे भी बच्चों ने यही सवाल कर डाला। इस चर्चा के दौरान इमरान ने पाकिस्तानी टीम में शामिल मौजूदा तेज गेंदबाज हारिस रऊफ की जमकर तारीफ करते हुए कहा, हारिस रऊफ एक जबरदस्त गेंदबाज हैं।

रिजवान की धीमी बल्लेबाजी की हुई शिकायत

इमरान से जब विकेटकीपर बल्लेबाद मोहम्मद रिजवान के बारे में पूछा गया उसी दौरान भीड़ से किसी ने उनकी धीमी बल्लेबाजी की बात भी कह डाली। उस व्यक्ति ने कहा, रिजवान बहुत गेंद खेलते हैं और 45 गेंद में 50 रन बनाते हैं।

हारिस रऊफ का ऐसा रहा है अबतक प्रदर्शन

साल 2020 में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने वाले हारिस रऊफ ने अबतक पाकिस्तान के लिए 49 अंतरराष्ट्रीय टी20 और 15 वनडे मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने टी20 में 62 विकेट 23.41 के औसत और 8.31 की इकोनॉमी के साथ हासिल किए हैं। वहीं 15 वनडे मैचों में उन्होंने 25.37 के औसत और 5.79 की इकोनॉमी के साथ कुल 29 विकेट अपने नाम किए हैं। टी20 में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 22 रन देकर 4 विकेट और वनडे में 65 रन देकर 4 विकेट रहा है।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article