क्रिकेट

IND vs NZ T20: न्यूजीलैंड को करारा झटका, भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हुए दो धुरंधर

IND vs NZ T20I Series, Injury Update: भारत-न्यूजीलैंड टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज 22 अक्टूबर से शुरू हो रही है। टीम इंडिया अपने न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत 5 टी20 मैचों की सीरीज से कर रही है। हालांकि, इस सीरीज से ठीक पहले मेजबान न्यूजीलैंड को करारा झटका लगा है। टीम के दो खिलाड़ी चोटिल होने के कारण टीम से बाहर हो गए हैं।

Image

चैपमैन और जैक भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हुए (X/Blackcaps)

IND vs NZ T20I Series 2026: टीम इंडिया के खिलाफ होने वाली टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज से पहले मेजबान न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा है। चोट के कारण मार्क चैपमैन और जैक फॉल्क्स टीम से बाहर हो गए हैं। पांच मैचों की T20I सीरीज का आगाज 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में होगा, जहां 24 अक्टूबर को दूसरा मैच भी खेला जाएगा। इसके बाद तीसरा T20I मैच 27 अक्टूबर को वेलिंगटन में होगा और चौथा मैच 30 अक्टूबर को ऑकलैंड में खेला जाएगा। सीरीज का आखिरी मैच 1 नवंबर को हैमिल्टन में होगा।

पिछले महीने यूरोप में एक T20 लीग में खेलते समय मार्क चैपमैन को हैमस्ट्रिंग की चोट लग गई थी और वह पूरी पांच मैचों की सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। यह बल्लेबाज अब भारत के खिलाफ होने वाली अगली ODI सीरीज में वापसी करने की कोशिश कर रहा है। वहीं, फॉल्क्स हिप फ्लेक्सर की समस्या से जूझ रहे हैं और उनकी वापसी के लिए अभी कोई निश्चित समय-सीमा तय नहीं की गई है।

किसको मिली टीम में जगह?

चैपमैन और जैक के बाहर होने से ऑलराउंडर जोश क्लार्कसन और तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर के लिए टीम में जगह बन गई है। इन दोनों को 22 अक्टूबर से क्राइस्टचर्च में शुरू होने वाली सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की 16 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। कीवी टीम के हेड कोच रॉब वाल्टर टीम में इन दोनों खिलाड़ियों के शामिल होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि टीम पांच मैचों की इस सीरीज की तैयारी में जुटी है।

वाल्टर ने कहा, "मार्क और जैक के लिए मुझे बहुत दुख है और मैं उनके जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। हम खुशकिस्मत हैं कि हमें जोश और ब्लेयर की काबिलियत का फायदा मिल सकता है। मुझे पता है कि वे दोनों ही इस शानदार T20 सीरीज का हिस्सा बनने के लिए बहुत उत्साहित हैं।"

ये दोनों टीमें इस साल की शुरुआत में ICC पुरुष T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में आमने-सामने आई थीं, जिसमें भारत ने 96 रनों से बड़ी जीत हासिल की थी।

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए न्यूज़ीलैंड की टी20 टीम

मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मैट हेनरी, बेवोन जैकब्स, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी और लॉकी फर्ग्यूसन।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article