क्रिकेट

IND vs WI, 2nd T20I Pitch Report: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा T20 मुकाबला आज, जानें रांची की पिच रिपोर्ट

IND vs WI 2nd T20I Pitch Report Today Match: भारत और वेस्टइंडीज की टीमों के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज रांची के झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोशिएशन इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां जानिए भारत बनाम वेस्टइंडीज के दूसरे टी20 मैच की पिच रिपोर्ट और रांची के मौसम का हाल।

Image

भारत बनाम वेस्टइंडीज, दूसरा टी20आई पिच रिपोर्ट

IND vs WI 2nd T20I JSCA International Stadium Ranchi Pitch Report Today Match: आज रांची के झारखंड जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच पांच मैच की सीरीज का दूसरा टी20 मुकाबला खेला जाएगा। सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने कैरेबियाई टीम को 8 विकेट के अंतर से मात देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। मैच में विंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 171 रन का स्कोर खड़ा किया था जिसे टीम इंडिया ने कप्तान श्रेयस अय्यर की 102 रन की नाबाद शतकीय पारी की बदौलत 14.4 ओवर में हासिल कर लिया था। ऐसे में शुक्रवार को रांची में दूसरे टी20 मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने की उम्मीद प्रशंसकों को है।

IND vs WI हेड टू हेड

साल 2009 से लेकर अब तक भारत और वेस्टइंडीज के बीच कुल 32 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 21 मैचों में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है। वहीं, वेस्टइंडीज की टीम ने 10 मुकाबलों में बाजी मारी है। एक मैच बेनतीजा रहा है। भारतीय टीम का सबसे छोटे फॉर्मेट में पलड़ा शुरुआत से भारी रहा है लेकिन कैरेबियाई टीम भी कई मौकों पर बाजी मारने में सफल रही है।

भारत बनाम वेस्टइंडीज पिच रिपोर्ट (IND vs WI 2nd T20 JSCA Ranchi Pitch Report)

रांची में जनवरी 2023 के बाद पहली बार नाइट T20 मैच का आयोजन होने जा रहा है। उस मैच में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ 176 रन के स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव किया था। टॉस जीतने वाली टीम के लिए पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करने के लिए इसे कोई पक्का संकेत नहीं माना जा सकता। रांची के मैदान पर हाई स्कोरिंग नहीं माना जाता है। यहां खेले गए 10 नाइट मैचों में केवल एक बार स्कोर 200 रन के पार गया है। इस मैदान पर रात में T20 मैच इतने कम खेले जाते हैं कि पिच के बारे में किसी भी तरह की भविष्यवाणी कर पाना बेहद मुश्किल है।

आज लखनऊ मौसम का हाल

एक्यूवेदर के अनुसार, 9 अक्टूबर को रांची का मौसम गर्म रहेगा। शाम को तीन बजे के बाद यहां बारिश की संभावना बढ़ जाएगी। ऐसे में मैच के दौरान बारिश खलल डाल सकती है। बारिश की संभावना शाम सात बजे के बाद 49 से 55 प्रतिशत तक है। ऐसे में मैच कितने ओवर का होगा इस बारे में साफ तौर पर नहीं कहा जा सकता। दिन में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article