क्रिकेट

ODI World Cup: पाकिस्तान के भारत नहीं आने से होगी इस टीम की चांदी, जानिए क्या है पूरा मामला

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jun 28, 2023, 08:19 PM IST

ODI World Cup 2023, IND vs PAK: भारत की मेजबानी में साल के अंत में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होना है। 27 अक्टूबर को टूर्नामेंट के शेड्यूल का ऐलान हो चुका है। इस बीच, आईसीसी के सूत्रों के मुताबिक खबर आ रही है कि अगर पाकिस्तान टूर्नामेंट में शामिल नहीं होता है तो फिर इस टीम को मौका दिया जाएगा।

Image

विराट कोहली, मो. रिजवान और बाबर आजम। (फोटो- पाकिस्तान क्रिकेट के ट्विटर से)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान के भारत दौरे पर संशय बरकरार
  • पाकिस्तान का पहला मुकाबला 6 अक्टूबर को
  • भारत और पाकिस्तान का मैच 15 अक्टूबर को

ODI World Cup 2023, IND vs PAK: भारत की मेजबानी में 5 अक्टूबर से दुनिया के सबस बड़ स्टेडियम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वनडे वर्ल्ड कप का आगाज होगा। वहीं, टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला इसी मैदान पर 19 नवंबर को खेला जाएगा। 27 अक्टूबर को टूर्नामेंट के शेड्यूल का ऐलान किया गया। इसमें पाकिस्तान का पहला मुकाबला 6 अक्टूबर को हैदराबाद में क्वालीफायर-1 से होगा। वहीं, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कुछ टीमों के खिलाफ चेन्नई और बेंगलोर में नहीं कराने का अनुरोध किया था, जिसको ठुकरा दिया गया है। पीसीबी चेन्नई की टर्निंग पिच पर अफगानिस्तान से और बेंगलुरू में ऑस्ट्रेलिया से नहीं खेलना चाहता था।

पाक का भारत आने पर संशय बरकरार

एशिया कप विवाद को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे खींचतान के बीच अभी भी पाकिस्तान के भारत दौरे पर संशय बनी हुई है। लेकिन आईसीसी के सूत्रों के मुताबिक, अगर पाकिस्तान की टीम वनडे वर्ल्ड कप से हटती है तो उनकी जगह टूर्नामेंट में वर्ल्ड कप क्वालीफायर में तीसरे नंबर पर रहने वाली टीम को मौका दिया जाएगा। हालांकि, पाकिस्तान ने अभी तक भारत आने या नहीं आने को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है।

अब सब कुछ सरकार के निर्णय पर निर्भर

वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी होने के बाद पीसीबी ने साफ तौर पर कहा कि भारत की मेजबानी में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में खेलना सरकार से मंजूरी मिलने पर निर्भर करता है। पीसीबी के एक अधिकारी ने कहा, 'वर्ल्ड कप में हमारा खेलना और 15 अक्टूबर को अहमदाबाद में या सेमीफाइनल में पहुंचने पर मुंबई में खेलना सरकार से मंजूरी मिलने पर निर्भर करता है।' वहीं आईसीसी के एक प्रवक्ता ने कहा, 'सभी सदस्यों को अपने देश के कानून का पालन करना है और हम उसका सम्मान करते हैं। लेकिन हमें यकीन है कि पाकिस्तानी टीम वनडे वर्ल्ड कप खेलने भारत आएगी।'

वनडे वर्ल्ड कप में ऐसा है पाकिस्तान का कार्यक्रम

तारीखबनामजगह
06 अक्टूबरक्वालीफायर-1हैदराबाद
12 अक्टूबर क्वालीफायर-2हैदराबाद
15 अक्टूबर भारतअहमदाबाद
20 अक्टूबरऑस्ट्रेलियाबेंगलुरू
23 अक्टूबर अफगानिस्तान चेन्नई
27 अक्टूबर दक्षिण अफ्रीका चेन्नई
31 अक्टूबर बांग्लादेशबेंगलुरू
04 नवंबर न्यूजीलैंडबेंगलुरू
12 नवंबर इंग्लैंड कोलकाता
शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article