क्रिकेट

Ashes 2023: मैदान पर उतरते ही इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने रच दिया इतिहास, बन गए ऐसा करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jun 28, 2023, 03:10 PM IST

Ashes 2023, ENG vs AUS: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टेस्ट मैचों की एशेज सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार से शुरू हुआ। यह मुकाबला लंदन के लॉर्ड्स पर खेला जा रहा है। इस मुकाबले के शुरू होते ही ऑस्ट्रेलिया का धाकड़ गेंदबाज ने इतिहास रच दिया।

Image

ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाड़ी।

Photo : AP

Ashes 2023, ENG vs AUS: पांच टेस्ट मैचों की एशेज सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार से शुरू हुआ। इस मुकाबले में इंग्लैंड का सामना वर्ल्ड चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया से होगा। सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से हार झेलनी पड़ी थी। इस हार से सबक लेने के साथ टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उतरी है। लंदन के लॉर्ड्स पर खेले जा रहे मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

35 साल के नाथन ने किया कमाल

35 साल के नाथन लायन दूसरे टेस्ट खेलने के लिए मैदान पर आए और इसके साथ ही अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड कर लिया। उनके पहले कदम के साथ ही वे दुनिया में लगातार 100 टेस्ट मैच खेलने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए। 2011 में श्रीलंका के खिलाफ डेब्यू करने वाले नाथन लायन अभी तक कुल 121 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। इस दौरान वे 2.93 की इकोनॉमी के साथ 495 विकेट चटका चुके हैं। उनका टेस्ट में 50 रन देकर 8 विकेट चटकाना बेस्ट प्रदर्शन रहा है।

पहले टेस्ट में चटकाए सर्वाधिक विकेट

सीरीज के पहले टेस्ट मुकाबले में नाथन लायन का शानदार प्रदर्शन रहा था। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की दोनों पारियों में कुल 8 विकेट चटकाए थे। उन्होंने पहली पारी में 5.13 की इकोनॉमी के साथ 29 ओवर में 149 रन देकर सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए थे। इसी तरह दूसरी पारी में भी उनका शानदार प्रदर्शन जारी रहा। उन्होंने 24 ओवर में 80 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे।

इस तरह है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

इंग्लैंड

बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), स्टुअर्ट ब्रॉड, ओली रॉबिन्सन, जोश टंग, जेम्स एंडरसन।

ऑस्ट्रेलिया

पैट कमिंस (कप्तान), डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article